Moto G52 भारत में लॉन्च हुआ; Redmi Note 11 और Realme 9i से होगी टकरार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने आज भारत में अपना किफ़ायती 4G स्मार्टफोन Moto G52 लॉन्च किया है। फ़ोन में कई अच्छे फ़ीचर मौजूद हैं जैसे 33W टर्बो पावर चार्जिंग सपोर्ट, डॉल्बी एटमॉस साउंड सपोर्ट, 50MP प्राइमरी कैमरा, इत्यादि। Moto G52 को कंपनी भारत का सबसे स्लिम यानि पतला और हल्का फ़ोन बता रही है। 5000mAh बैटरी के साथ भी इसका वज़न मात्र 169 ग्राम है और ये 7.99mm का है। आइये इसके बारे में और जानते हैं।

ये पढ़ें: भारत में Samsung, Realme को पछाड़ Xiaomi बनी सबसे ज़्यादा फ़ोन सेल करने वाली कंपनी; जानें रेस में कौन किस स्थान पर

कीमतें और उपलब्धता

Moto G52 में दो स्टोरेज के विकल्प सामने आये हैं और इनमें दो ही रंगों स्लेटी (Charcoal Grey) और सफ़ेद (Porcelain White) के विकल्प हैं। ये स्मार्टफोन Flipkart एक्सक्लूसिव है, जिसे आप 3 मई से खरीद पाएंगे। साथ ही HDFC के क्रेडिट/ डेबिट कार्डों के साथ खरीदने पर आपको 1,000 रूपए का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

  • 4+64GB – 14,499 रूपए।
  • 6+128GB – 16,499 रूपए।

Moto G52 स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला के इस किफ़ायती स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच की फुल एचडी+ (2400×1080 पिक्सल) मैक्स विज़न pOLED डिस्प्ले दी गयी है। इसमें 500 निट्स तक की ब्राइटनेस आपको मिलेगी। इसके अलावा फ़ोन को पावर देने के लिए 6nm प्रोसेस पर आधारित ओक्टा कोर Snapdragon 680 प्रोसेसर फ़ोन में मौजूद है, जिसके साथ 6GB तक की LPDDR4X रैम और 128GB तक की इंटरनल मेमोरी मिलती है। फ़ोन में हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट है, तो आप मेमोरी को और 1TB तक माइक्रो एसडी कार्ड के साथ बढ़ा सकते हैं।

ये पढ़ें: Google ने कॉल रिकॉर्डिंग हटाने का निर्णय लिया, इस तारीख से नहीं कर सकेंगे कॉल रिकॉर्डिंग

कैमरा की बात करें तो, फ़ोन में आपको 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा 118 डिग्री के फील्ड ऑफ़ व्यू के साथ मिलता है। साथ में 2MP का मैक्रो लेंस भी रियर पैनल पर मौजूद है। सेल्फीज़ के लिए आप स्क्रीन में फिट किये गए 16MP के कैमरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Moto G52 में कंपनी ने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर Android 12 के साथ My UX दिया है। इसके अलावा आपको इसमें 5000mAh की बैटरी 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है, जो इस कीमत पर एक अच्छा फ़ीचर है। अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों में 3.5mm ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, IP52 के साथ स्प्लैश रेसिस्टेंट, ब्लूटूथ 5, USB टाइप-सी स्पोर्ट, NFC भी शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

Imageअगर नहीं पसंद Redmi, Realme, तो 20,000 के बजट में जल्दी ही भारत में दस्तक देगा ये फ़ोन

Motorola बहुत जल्दी भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने हाल ही में Moto G51, जो दिसंबर 2021 में भारत में लॉन्च हुआ था, के सक्सेसर Moto G52 को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। लेकिन साथ ही कंपनी ने ये घोषणा भी कर दी है कि इस स्मार्टफोन को आने …

ImageOnePlus के बाद, Realme ने भी किया 150W चार्जिंग के साथ नया फ़ोन लॉन्च जो 15 मिनट से भी कम में होगा 100% चार्ज

भारत में आज OnePlus 10R 5G के लॉन्च के साथ-ही Realme ने भी अपना नया स्मार्टफोन Realme GT Neo 3 लॉन्च किया है। ये एक मिड-रेंज फ़ोन है और इसमें भी आपको 150W फ़ास्ट चार्जिंग मिल रही है। इस स्मार्टफोन में भी MediaTek 8100 चिपसेट के साथ 12GB तक की रैम मौजूद है। इसके अलावा …

ImageRedmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Redmi के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Note 17 सीरीज़ इसी महीने, यानी जुलाई 2026 में चीन में लॉन्च होगी। इसी के साथ Redmi ने ये भी बताया कि उसकी Note सीरीज़ के अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ यूनिट बिक चुके हैं। लेकिन …

ImageRedmi Note 17 और Poco M8 Plus भारत आने को तैयार – BIS पर दिखे दोनों फोन, जानें कब होगी एंट्री

Xiaomi के दो नए फोन भारत आने की तैयारी में हैं। Redmi Note 17 और Poco M8 Plus, दोनों भारत की BIS सर्टिफिकेशन साइट पर दिख गए हैं, और इसी लिस्टिंग ने इनकी भारत में जल्द एंट्री के संकेत भी दे दिए हैं। अगर आप एक नए मिड-रेंज फोन का इंतज़ार कर रहे हैं, तो …

Discuss

Be the first to leave a comment.