Google ने कॉल रिकॉर्डिंग हटाने का निर्णय लिया, इस तारीख से नहीं कर सकेंगे कॉल रिकॉर्डिंग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ लोगों के लिए कॉल रिकॉर्डिंग का फ़ीचर बहुत ज़रूरी है। लोग अपनी सहूलियत के लिए कुछ ज़रूरी कॉल अक्सर रिकॉर्ड करते हैं। लेकिन अब सामने आ रही खबरों के अनुसार Google अब कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर सख्त कदम जल्दी ही उठाने जा रहा है।

Google द्वारा अब कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स के साथ कॉल रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकेगी। आने वाली 11 मई 2022 से एंड्राइड स्मार्टफोन यूज़र थर्ड पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग एप्लीकेशनों द्वारा कॉल रिकॉर्डिंग नहीं कर पाएंगे। इसके लिए Google Play Store (प्ले स्टोर) पर भी बदलाव किये जा सकते हैं और प्ले स्टोर से कॉल रिकॉर्डिंग की सभी एप्लीकेशन भी हटाई जा सकती हैं। इस नए बदलाव के बाद कॉल रिकॉर्डिंग एप्लीकेशन कॉल को रिकॉर्ड करने के लिए Accessibility API (एक्सेसिबिलिटी एपीआई) का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी।

ये पढ़ें: भारत में Samsung, Realme को पछाड़ Xiaomi बनी सबसे ज़्यादा फ़ोन सेल करने वाली कंपनी; जानें रेस में कौन किस स्थान पर

दरअसल, पहले जब Android 6 चलता था, तब कॉल रिकॉर्डिंग के लिए एक अलग API था, जिसे Google ने उस समय ही बंद कर किया था। यानि असल में कॉल रिकॉर्डिंग Android 6 के दौरान बंद कर दी गयी। इसके बाद Android 10 के समय पर माइक्रोफोन द्वारा कॉल रिकॉर्डिंग पर रोक लगाई गयी। अब थर्ड-पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स Accessibility API का इस्तेमाल करके कॉल रिकॉर्डिंग करती हैं और Google का कहना है कि Accessibility API इस चीज़ के लिए नहीं बना है। इसीलिए अब Google थर्ड पार्टी रिकॉर्डिंग ऐप्स को इस API का इस्तेमाल करने से भी रोकेगी।

ये पढ़ें: Samsung Neo QLED 8K और Neo QLED 4K टीवी रेंज भारत में लॉन्च, कीमतें 1,70,000 से 13,00,000 रूपए तक

हालांकि इसका ये मतलब नहीं है कि कॉल रिकॉर्डिंग कर ही नहीं सकते। अगर आपके फ़ोन में प्री-इंस्टॉल्ड कॉल रिकॉर्डिंग या बिल्ट-इन कॉल रिकॉर्डिंग फ़ीचर है, तो वो सामान्य रूप से अपना काम करेगा। लेकिन अब Play Store पर उपलब्ध कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स को डाउनलोड करके, उनसे रिकॉर्डिंग नहीं हो सकेगी।

ये पढ़ें: इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई बैंक दे रहे स्पेशल इंटरेस्ट रेट पर लोन; इस तरह कर सकते हैं अप्लाई

फिलहाल जो कंपनियां अपने फोनों में बिल्ट-इन कॉल रिकॉर्डिंग का फ़ीचर देती हैं, उनमें Xiaomi, और Google Pixel के फ़ोन हैं। Samsung के कुछ स्मार्टफोनों में भी कॉल रिकॉर्डिंग का फ़ीचर आता है। तो इनके साथ आप इस फ़ीचर का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन अगर आपके फ़ोन में ये फ़ीचर कंपनी द्वारा नहीं दिया गया है, तो अलग से ऐप डाउनलोड करके कॉल रिकॉर्डिंग की सेवा 11 मई 2022 के बाद नहीं मिल पायेगी।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi Note 18 की पहली झलक! 67W चार्जिंग पक्की, Note 17 Pro Max जितनी हो सकती है बैटरी

एक नज़र में : Redmi Note 17 Pro सीरीज़ को भारत आए दो महीने ही हुए हैं, और Redmi Note 18 की पहली झलक सामने आ गई है। चीन की 3C साइट पर एक M841EE मॉडल नंबर वाला Xiaomi फोन 67W चार्जिंग के साथ दिखा है। लेकिन ये रफ्तार नई नहीं है, क्योंकि Redmi Note …

ImageUber एप्लीकेशन के द्वारा अब करे ड्राईवर को फ्री में कॉल; जाने पूरी प्रक्रिया

पिछले साल जून में VoIP कालिंग फीचर को कुछ जगहों पर पेश करने के बाद Uber ने इस सर्विस को अब इंडिया में भी रोल-आउट कर दिया है। इस नए फीचर के तहत यूजर टैक्सी को बुक करने के बाद एप्लीकेशन के द्वारा ही ड्राईवर से कॉल पर बात कर सकते है जिसके लिए आपको अपना …

ImageOnePlus 7 Pro से जुडी 20 से भी ज्यादा बेहतरीन टिप्स एंड ट्रिक्स

OnePlus हमेशा से ही फ्लैगशिप किलर डिवाइस के तौर पर मर्केट में पेश किया जाता रहा है और जो एक चीज इसको सबसे लोकप्रिय ब्रांड साबित करने में काफी मायने रखती है वो इसका सॉफ्टवेयर Oxygen OS है। इस सॉफ्टवेयर में आपको हमेशा से ही लगभग स्टॉक एक्सपीरियंस के साथ सभी बेसिक फीचर और कुछ …

ImageOnePlus फोनों में ColorOS 17 का रोलआउट शुरू, जानें आपके फोन का नंबर कब आएगा

एक नज़र में : OnePlus ने भारत में Android 17 पर बना ColorOS 17 का स्टेबल अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसकी तारीख 29 अक्टूबर बताई थी, लेकिन OnePlus 15 के यूज़र्स को ये 22 अक्टूबर से ही मिलने लगा है। साथ ही इस बार आपके फोन में OxygenOS की जगह …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products