Samsung की राह चला Realme, बिना चार्जर के भारत में लॉन्च किया पहला फ़ोन Realme Narzo 50A Prime

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realmeने आज भारत में अपनी Narzo सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन को जोड़ा है। इस स्मार्टफोन का नाम Realme Narzo 50A Prime है, जिसे बाहर कुछ देशों में लॉन्च करने के बाद आज भारतीय बाज़ार में पेश किया गया है। Realme की तरफ से ये पहला स्मार्टफोन है, जिसके साथ कंपनी चार्जर नहीं दे रही है। इसी के साथ कंपनी का कहना है कि 2025 तक उनका उद्देश्य है कि कार्बन फूटप्रिंट्स को काफी कम करना, यानि कंपनी ने आने वाले स्मार्टफोनों में से भी चार्जर हटाए जा सकते हैं। फिलहाल बात करते हैं, Realme Narzo 50A Prime की जिसने आज इंडिया में एंट्री ली है।

Realme Narzo 50A Prime कीमतें और उपलब्धता

Realme Narzo 50A Prime दो रंगों नीला (Flash Blue) और काले (Flash Black) में उपलब्ध होगा। इसमें दो स्टोरेज वैरिएंट आएंगे, जिनकी पहली सेल 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

  • 4GB रैम+64GB स्टोरेज – 11,499 रूपए।
  • 4GB रैम + 128GB स्टोरेज – 12,999 रूपए।

ये पढ़ें: Moto G52 भारत में लॉन्च हुआ; Redmi Note 11 और Realme 9i से होगी टकरार

Realme Narzo 50A Prime स्पेसिफिकेशन

Narzo 50A Prime 6.6-इंच IPS LCD FHD डिस्प्ले के साथ आएगा। लेकिन यहां आपको साधारण 60Hz रिफ्रेश रेट ही मिलती है और साथ में 180Hz टच सैंपलिंग रेट है। फ़ोन में UniSoC T612 प्रोसेसर के साथ सॉफ्टवेयर में Android 11 दिया गया है।

Realme Narzo 50A Prime में भी 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरे मौजूद हैं। मुख्य सेंसर के अलावा इसमें 2MP का मैक्रो 2MP का ब्लैक एंड वाइट (B&W) सेंसर मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का सेल्फी कैमरा सेल्फी यहां नौच में मिलता है। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी मौजूद है, जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फ़ोन के साथ चार्जर नहीं आएगा, तो आपको अपना कोई पुराना चार्जर ही इस्तेमाल करना होगा।

ये पढ़ें: Realme GT 2 Pro रिव्यु: 50,000 के बजट में एक शानदार फ्लैगशि

कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल 4G VoLTE, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.2, ड्यूल सिम स्लॉट, डेडिकेटेड माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट, साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, इत्यादि शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO ने K14 और A6 सीरीज़ के दाम फिर बढ़ाए, अब पाँच मॉडल ₹2,000 तक महंगे

एक नज़र में: OPPO ने भारत में K14x, K14, A6c 4G, A6 और A6 Pro, इन पाँचों फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। इन फोनों के स्पेसिफिकेशन जस के तस हैं, बदली है सिर्फ कीमत। अब आपको इनमें से किसी भी मॉडल के लिए पहले से ज़्यादा पैसे देने होंगे। नीचे हर …

ImageRealme Narzo 50A, Realme पॉकेट ब्लूटूथ स्पीकर जल्दी देने वाले हैं भारत में दस्तक; सामने आयी लीक

Realme की Narzo 30 सीरीज़ में कई स्मार्टफोन आये हैं, जिन्हें आप और हम भारत में देख ही चुके हैं। अब इसके सक्सेसर की चर्चा ज़ोरों पर है, लेकिन लगता है कि कम्पनी Narzo 40 सीरीज़ को स्किप करके नयी Narzo 50 सीरीज़ लेकर आएगी। इस नयी सीरीज़ के पहले पहले स्मार्टफोन की चर्चा भी …

ImageRealme ने Narzo 50 सीरीज़ के लॉन्च डेट की घोषणा की; साथ में Realme Band 2 और Realme TV Neo 32 भी देंगे दस्तक

Realme एक बार फिर अपने अगले इवेंट के साथ भारत में धूम मचाने को तैयार है। हाल ही में ब्रैंड ने अपना लैपटॉप Realme Book Slim भारत में लॉन्च किया, फ्लैगशिप फ़ोन Realme GT 5G (रिव्यु) भी अभी कुछ ही दिनों पहले आया है। और अब कंपनी एंट्री-लेवल Narzo 50 सीरीज़ को भारत में लॉन्च …

ImageRealme Narzo 100x 5G भारत में लॉन्च, पीछे रंग बदलती लाइट और 8000mAh बैटरी

Realme ने आज भारत में अपना नया बजट 5G फोन Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹18,500 रखी गई है, और इसमें आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और पीछे की तरफ रंग बदलती AI Pulse Light जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन का …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

Discuss

Be the first to leave a comment.