Realme 9 Pro सीरीज़ लॉन्च हुई; किफ़ायती दामों में मिलेंगे फ्लैगशिप Sony sensor, लाइट शिफ्ट डिज़ाइन, Android 12 जैसे फ़ीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने आखिरकार आज एक लम्बे इंतज़ार के बाद Realme 9 Pro सीरीज़ को भारत में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बेहद पावरफुल फीचरों के साथ आये हैं। साथ ही कंपनी ने इनके लाइट शिफ्ट डिज़ाइन को काफी प्रमोट भी किया है। दोनों स्मार्टफोनों को सूरज की रौशनी में थोड़ा घुमाने (tilt) पर इनका रंग बदलते जाता है। सनराइज ब्लू (Sunrise Blue) कलर वैरिएंट ही इनमें लाइट शिफ्ट डिज़ाइन के साथ आएगा जिसमें इसका रंग नीले (Sunrise Blue) से हल्के लाल (Glittery Red) रंग में बदल जाता है। इसके अलावा इनमें Android 12, Sony IMX766 sensor, 60W फ़ास्ट चार्जिंग, AMOLED डिस्प्ले जैसे स्पेसिफिकेशन आपको नज़र आएंगे।

आइये डिटेल में जानते हैं इनके फ़ीचरों के बारे में –

कीमतें और उपलब्धता

Realme 9 Pro को दो स्टोरेज विकल्पों में और Realme 9 Pro+ को तीन स्टोरेज विकल्पों में लॉन्च किया गया है। 9 Pro+ को आप फरवरी 21 फरवरी 2022 से और Realme 9 Pro को 23 फरवरी, दोपहर 12 बजे से Flipkart पर खरीद पाएंगे। साथ ही realme.com, और ऑफलाइन स्टोरों पर भी ये उपलब्ध होंगे।

Realme 9 Pro

  • 6GB+128GB – 17,999 रूपए
  • 8GB+128GB – 20,999 रूपए

Realme 9 Pro+

  • 6GB+128GB – 24,999 रूपए
  • 8GB+128GB – 26,999 रूपए
  • 8GB+256GB – 28,999 रूपए

ये स्मार्टफोन सनराइज ब्लू (Sunrise Blue), हरा (Aurora Green) और काले (Midnight Black) रंग में आएंगे।

इसके अलावा Realme 9 Pro+ की कीमतें, Flipkart अपग्रेड स्मार्ट प्रोग्राम और बैंक ऑफरों के साथ 30% तक कम हो जाएँगी, जिसके बाद आप इसे 17,499, 18,899, और 20,299 रूपए में खरीद सकते हैं।

Realme 9 Pro+ स्पेसिफिकेशन

Realme 9 Pro+ में 6.43-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गयी है। इसमें फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट आएगा। सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 भी दिया गया है। ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 920 चिपसेट पर काम करता है और साथ में 8GB तक की RAM और 256GB तक की इंटरनल मेमोरी दी गयी है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, फ़ोन में 50MP+8MP+2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और सामने की तरफ पंच-होल में 16MP का सेल्फी कैमरा आएगा। इसमें 50MP का मुख्य रियर कैमरा Sony IMX766 सेंसर के साथ, 8MP का सेकेंडरी कैमरा 119 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। Realme 9 Pro+ इस कीमत में वो पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें आपको Sony IMX766 सेंसर मिल रहा है। इसके अलावा ये सेंसर मिड-रेंज स्मार्टफोनों में ही आया है।

ये पढ़ें: Poco M4 Pro 5G Vs Vivo T1 5G Vs Redmi Note 11T 5G: जानें कौन किस पर भारी

Realme 9 Pro+ में 4500mAh की बैटरी, 60W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

Realme 9 Pro स्पेसिफिकेशन

Realme 9 Pro में 6.6 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। लेकिन इसमें 9 Pro Plus के मुकाबले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। वहीँ Realme 9 Pro में LCD पैनल का इस्तेमाल हुआ है, जबकि 9 Pro Plus में AMOLED स्क्रीन है। इसमें आपको कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी नहीं मिलती।

ये पढ़ें: मात्र 15,000 में 50MP कैमरा, Dimensity 810 और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ये फ़ोन

इसके अलावा Realme 9 Pro, Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज भी है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी तो है, लेकिन 9 Pro Plus की 60W फ़ास्ट चार्जिंग के मुकाबले, इसमें 33W फ़ास्ट चार्जिंग ही दी गयी है।

अब कैमरा की बात करें तो, 9 Pro में 64MP का प्राइमरी कैमरा (f/1.79), 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। वहीँ सेल्फी के लिए, इसमें भी 16MP का फ्रंट कैमरा Sony IMX471 सेंसर के साथ आएगा।

दोनों ही स्मार्टफोनों में Android 12 आधारित Realme UI 3.0 है। साथ ही दोनों में आपको वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम भी मिलता है। इसके अलावा इनमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, USB Type-C पोर्ट, ब्लूटूथ 5.2, GPS, NFC जैसे फ़ीचर भी शामिल हैं।

वेब स्टोरी :

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Image16 फरवरी को लॉन्च होगी Realme 9 Pro सीरीज़; क्या इस कीमत पर खरीदेंगे आप ?

कई अफवाहों और टीज़रों के बाद, Realme ने आखिरकार Realme 9 Pro सीरीज़ के लॉन्च डेट की घोषणा की है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन realme 9 Pro और realme 9 Pro+ आने वाले हैं। हालांकि इनके स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन सम्बन्धी जानकारी पहले ही हम आपको दे चुके हैं। लेकिन कंपनी द्वारा भी ये भी …

ImageRealme 9i 5G Dimensity 810 के साथ भारत में 14,999 रूपए में लॉन्च

Realme 9 सीरीज़ में आज कंपनी ने एक और नया फ़ोन Realme 9i 5G लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन जनवरी 2022 में लॉन्च हुए Realme 9i का ही 5G वैरिएंट है। कंपनी ने भारत में इसे किफ़ायती बाज़ार में लॉन्च किया है, जहां ये Samsung M-सीरीज़, Poco और Narzo सीरीज़ के स्मार्टफोनों को टक्कर देगा। …

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.