मात्र 15,000 में 50MP कैमरा, Dimensity 810 और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ये फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO ने M-सीरीज़ का नया स्मार्टफोन, Poco M4 Pro 5G आज भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में अपने प्रेडेसर के मुकाबले कई अपग्रेड किये गए हैं। फ़ोन में 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 7 5G बैंडों का सपोर्ट, और 33W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फ़ीचर मिलेंगे। ये फ़ोन पिछले साल चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 11 5G का ही रिब्रांडेड वर्ज़न है। साथ ही इस सीरीज़ में ये पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 8GB तक की RAM दी गयी है। आइये विस्तार से इसके फ़ीचर जानते हैं।

ये पढ़ें: Realme ने भारत में पकड़ी रफ़्तार: Realme 9 Pro सीरीज़ के बाद लॉन्च होगा ये फ्लैगशिप फ़ोन

कीमतें और उपलब्धता

Poco M4 Pro 5G को काले (Power Black), नीले (Cool Blue) और पीले (Poco Yellow)रंगों में लॉन्च किया गया है। फ़ोन में तीन स्टोरेज वैरिएंट उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमतें आप नीचे देख सकते हैं।

  • 4GB+64GB – 14,999 रूपए।
  • 6GB+128GB – 16,999 रूपए।
  • 8GB+128GB- 18,999 रूपए।

इस स्मार्टफोन को आप Flipkart से 22 फरवरी 2022, दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं।

Poco M4 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन को ओक्टा कोर Dimensity 810 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है, जो कि 6nm प्रोसेस पर आधारित एक 5G चिप है। साथ में Mali G57 GPU, 8GB तक की LPDDR4X रैम और 128GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज आएगी। वहीँ इसके प्रेडेसर Poco M3 Pro 5G में Dimensity 700 चिपसेट के साथ 6GB तक की रैम मौजूद थी।

POCO M4 Pro 5G में भी वर्चुअल रैम है, हालांकि कंपनी ने यहां इसे Turbo RAM का नाम दिया है। इसके साथ आप स्टोरेज को भी 1TB तक और बढ़ा सकते हैं।

M4 Pro 5G, POCO का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा (f/1.8) दिया गया है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, जो 119 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू के साथ आएगा, भी रियर पैनल पर मौजूद है।

ये पढ़ें: साल 2022 में 20,000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन

इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में 6.6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गयी है। ये 90Hz रिफ्रेश रेट ,240Hz टच सैंपलिंग रेट, और DCI-P3 कलर गैमट के साथ आएगी। फ़ोन के अंदर 5000mAh की बैटरी मौजूद है और बॉक्स में 33W का चार्जर साथ आएगा। इस चार्जर के साथ बैटरी को आप मात्र 1 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं। ये बैटरी आपको 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम और 13 घंटे तक का गेमिंग टाइम देने में सक्षम है।

अन्य फीचरों की बात करें तो, फ़ोन में Android 11 बेस्ड MIUI 12.5 आएगा। इसके अलावा साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, AI फेस अनलॉक, ब्लूटूथ 5.1, 3.5mm ऑडियो जैक, USB Type-C पोर्ट जैसे फ़ीचर भी मौजूद है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Imageसितम्बर 2022 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

अगस्त 2022 में OnePlus 10T और Samsung के नए फोल्डेबल फ़ोन Galaxy Z Fold 4 और Flip 4 जैसे स्मार्टफोन से लेकर Realme 9i 5G जैसे किफ़ायती फोनों ने बाज़ार में दस्तक दी। लेकिन अब सितम्बर 2022 इससे भी ज़्यादा दिलचस्प होने वाला है, जिसमें iPhone 14 सीरीज़ के चार प्रीमियम स्मार्टफोनों से लेकर Poco …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.