Nokia 6 (2018) हो सकता है 4 अप्रैल को भारत में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

HMD ग्लोबल के स्वमित्व वाली नोकिया ने दिल्ली में 4 अप्रैल को एक इवेंट का आयेजन किया है। जिसके मीडिया इनवाईट भी भेजने शुरू कर दिया है। इनवाईट में यह साफ़ नहीं किया गया है की इवेंट में कौन से फोन को भारत में लांच किया जायेगा। लेकिन हमे प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह डिवाइस Nokia 6 (2018) हो सकती है।

कंपनी ने पिछले महीने MWC 2018 के दौरान Nokia 8 Sirocco, Nokia 7 Plus और Nokia 8110 4G को ग्लोबल रूप से पेश किया था। अभी हाल ही में कंपनी ने अपना एंट्री लेवल स्मार्टफोन Nokia 1 भारत में लांच किया था।

Nokia 6 (2018) के फीचर

नोकिया 6 (2018) को सबसे पहले चीन में पेश किया गया था। इस डिवाइस की खासियत इसका एंड्राइड वन प्रोग्राम को सपोर्ट करना है। जिस कारण यह डिवाइस जल्दी अपडेट मिलने के वादे के साथ आता है। स्पेसिफिकेशन की बात करे तो, फोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080×1920 पिक्सल) IPS डिस्प्ले है जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। प्रोसेसर के रूप में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो आपको 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए, f/2.0 अपर्चर, PDAF युक्त 16MP का रियर कैमरा दिया गया है जिसके साथ ड्यूल-टोन LED फ़्लैश भी है। सेल्फी के लिए 8MP का f/2.0अपर्चर वाला फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। कंपनी ने अपनी इस डिवाइस में ड्यूल-साईट टेक्नोलॉजी सपोर्ट दिया है जिसके कारण आप एक साथ रियर और फ्रंट कैमरा दोनों का उपयोग कर सकते है। कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी को ‘Bothie” नाम दिया है।

अन्य सुविधाओ में, फ़ोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n, GPS, A-GPS, ग्लोनास, 3.5mm ऑडियो जैक और USB टाइप-C जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन में 3000mAh की बैटरी दी गयी है। इनके अलावा फोन में आपको सभी बेसिक सेंसर भी मिलेंगे।

नोकिया 6 (2018) के स्पेसिफिकेशन

  • 5.5-इंच (1920 x 1080 pixels) 2.5D कर्वेड ग्लास डिस्प्ले 450nits ब्राइटनेस के साथ, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
  • ओक्टा -कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 (4×1.2GHz Cortex A53 + 4×1.5GHz Cortex A53) 64-बिट प्रोसेसर
  • 3GB रैम / 32GB स्टोरेज, 4GB रैम / 64GB स्टोरेज, जिसको मेमोरी कार्ड द्वारा 128GB तक बढा सकते है।
  • एंड्राइड 8.0 (ओरियो)
  • 16MP रियर कैमरा ड्यूल टोन LED फ़्लैश से लेस, PDAF, 1.0µm सेंसर, f/2.0 अपर्चर
  • 8MP फ्रंट फेसिंग कैमरा, 1.12µm सेंसर, f/2.0 अपर्चर, 84˚ वाइड-एंगल लेंस
  • 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो
  • माप: 148.8 x 75.8 x 8.6mm
  • 4G VoLTE, WiFi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5, GPS, NFC, USB Type-C (2.0)
  • 3000mAh की बैटरी

Incoming Calls आने पर फोन स्क्रीन का ऑन ना होना कैसे करे सही

Related Articles

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Imageअप्रैल 2019 में लांच होने वाले कुछ अपकमिंग स्मार्टफोन

पिछले महीने में हमको कुछ आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जहाँ एक और Samsung का फ्लैगशिप Galaxy S10+ इंडिया में पेश हुआ वही इसी हफ्ते पेरिस में लांच हुए Huawei P30 Pro ने फोटोग्राफी को एक अलग ही लेवल पर पंहुचा दिया। अब अप्रैल महीने की शुरुआत होने से पहले कुछ स्मार्टफोनों की जानकरी …

ImageNokia 2.3 होने वाला है इंडिया ने इसी महीने लांच: आधिकारिक टीज़र आया सामने

Nokia 2.3 को बीते हफ्ते HMD Global द्वारा कायरो में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन के टीज़र को नोकिया मोबाइल इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ज़ारी किया गया है। टीज़र से लगता है कि नोकिया 2.3 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को 109 यूरो (करीब 8,600 रुपये) में …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.