Nokia 1 Android Go Edition हुआ भारत में लांच; जाने कीमत और उपलब्धता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

HMD ग्लोबल के स्वामित्व वाली Nokia ने भारत में अपने एंड्राइड Go-एडिशन वाले नोकिया 1 को लांच कर दिया है। यह एंट्री-लेवल स्टॉक एंड्राइड फोन है जिसको भविष्य में जल्द अपडेट मिलने के वादे के साथ पेश किया गया है। HMD ग्लोबल ने इस साल MWC 2018 में नोकिया 1 को पेश किया था। यह नोकिया द्वारा पेश किया गया पहला एंड्राइड Go एडिशन फोन है। (Read in English)

नोकिया 1 उन यूजर को ध्यान में रख कर बनाया गया है जो पहली बार फीचर फ़ोन की जगह स्मार्टफोन लेना चाहते है। यह फोन आपको गूगल के लेटेस्ट एंड्राइड वर्जन तथा गूगल द्वारा Go एडिशन एप्लीकेशन के साथ एक एंट्री लेवल फोन के सभी बेसिक फीचर के साथ मिलेगा।

यह भी पढ़िए: Oppo F7 हुआ भारत में लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Nokia 1 के फीचर

नोकिया 1 एक कॉम्पैक्ट फोन है जो पूरी तरह से प्लास्टिक से बना हुआ है जिसके बैक पेनल पर मैट-फिनिश दी गयी है। यह डिवाइस सिर्फ 9.5mm मोटी है और काफी ज्यदा बेज़ेल दिखाई देते है जो आज के ट्रेंड के हिसाब से काफी पुराना अनुभव देता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करे तो, नोकिया में 4.5-इंच की FWVGA डिस्प्ले (480 x 854) और 1.1GHz क्वैड-कोर मीडियाटेक MT6737M चिपसेट दिया गया है। फोन में 1GB LPDDR3 रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है।

फोन में आपको 2150mAh की बैटरी दी गयी है जो कंपनी के दावे के अनुसार 15 दिन का स्टैंडबाई टाइम देने में सक्षम है। अन्य सुविधाओ में, नोकिया 1 में 5MP का कैमरा, 2MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा, 128GB माइक्रो-SD कार्ड सपोर्ट और कनेक्टिविटी के विकल्प के रूप में, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/ A-GPS, FM रेडियो, माइक्रो-USB, और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।

यह भी पढ़िए: Vivo V9 Review (हिंदी में)

Nokia 1 की कीमत और उपलब्धता

HMD ग्लोबल ने इस डिवाइस की कीमत 5,499 रुपए रखी है और यह वार्म रेड और डार्क ब्लू इन दो रंग विकल्प में प्राप्त होगा। ग्राहक अपने फोन की थोडा अपनी पसंद के अनुसार Xpress On कवर के द्वारा फोन के लुक्स में बदलाव कर सकते है जो आपको अप्रैल 2018 से 450 रुपए की कीमत में उपलब्ध होंगे।

नोकिया 1 पर उपलब्ध लांच ऑफर

  • जिओ द्वारा 2,200 रुपए तक का कैशबैक, जिसके बार फोन की डिस्काउंट कीमत सिर्फ 3,299 रुपए रह जाएगी। इसके अलावा, नए और पुराने जिओ कस्टमर को स्पेशल 60GB डाटा भी दिया जायेगा।
  • नोकिया 1 को यहाँ पर 12 महीने का एक्सीडेंटल डैमेज इन्शुरन्स भी दिया गया है। जो कोटक 811 सेविंग अकाउंट को खोलते ही उसमे 1,000 रुपए डिपाजिट करते ही एक्टिव हो जायेगा।
  • redBus पर पहली राइड बुक करने पर 20% डिस्काउंट दिया जायेगा।

HMD ग्लोबल के उपाध्यक्ष अजय मेहता ने कहा “दुनिया भर में 1.3 अरब से अधिक फीचर फोन उपयोगकर्ता है जिनेम से ज्यादातर  एशिया और अफ्रीका के बाजारों से आते है। हम जानते है की एक नए स्मार्टफोन को खरीदते समय ग्राहक काफी सवालो से घिरा रहता है, जिसके लिए नोकिया 1 यह बेहतरीन विकल्प है। सिर्फ इसलिए नहीं क्योकि ये हमारा अभी तक का सबसे किफायती स्मार्टफोन है, बल्कि यह नवीनतम एंड्राइड ओरेओ (Go एडिशन) और नोकिया के विश्वास के साथ आता है। जो हमारा एक परफेक्ट स्मार्टफोन और किफायती स्मार्टफोन बनाने का सपना भी पूरा करता है।

Nokia 1 का विवरण

मॉडल  Oppo F7
डिस्प्ले 4.5-इंच  (19:9), FWVGA
प्रोसेसर 1.1GHz क्वैड-कोर मीडियाटेक MT6737M
रैम 1GB
इंटरनल स्टोरेज 8GB, 128GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरेओ Go एडिशन
सेल्फी कैमरा 2MP
रियर कैमरा 5MP
बैटरी 2,150mAh
अन्य 4G, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, OTG, USB 2.0, GPS
कीमत Rs. 5,499 रुपए

Vivo V9 या Oppo F7 कौन है बेहतर सेल्फी फ़ोन?

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

ImageNokia C01 Plus एंड्राइड 11 गो एडिशन और फ्रंट फ़्लैश के साथ हुआ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

HMD ग्लोबल ने आज Nokia C01 Plus को लांच कर दिया गया है। फ़ोन में आपको Unisoc चिपसेट के अलावा 1GB+32GB रैम, स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। आज लांच किये गये नोकिया फोन में आपको गो एडिशन सॉफ्टवेयर के साथ 5MP प्राइमरी कैमरा, 3,000mAh की बैटरी देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र …

ImageNokia C20 Plus एंड्राइड 11 गो एडिशन और 4950mAh बैटरी के साथ हुआ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

HMD ग्लोबल ने आज Nokia C20 Plus को लांच कर दिया गया है। फ़ोन में आपको Unisoc चिपसेट के अलावा 3GB+32GB रैम, स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। आज लांच किये गये नोकिया फोन में आपको गो एडिशन सॉफ्टवेयर के साथ 8MP प्राइमरी कैमरा, 4,950mAh की बैटरी देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Discuss

Be the first to leave a comment.