Oppo F7 हुआ भारत में लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo V9 (रिव्यु) के लांच के तुरंत बाद ही ओप्पो ने भी अपना डिस्प्ले नौच युक्त स्मार्टफोन F7 को लांच कर दिया है। फोन से सम्बंधित सभी इमेज और स्पेसिफिकेशन पहले की लीक हो चुकी थी तो लांच होने पर हमको कोई ज्यादा हैरानी नहीं हुई क्योकि लगभग सभी कुछ पहले से ही पता था। (Read in English)

ओप्पो F7 भी विवो V9 के ही सामान स्पेसिफिकेशन देता है। यह भी एक सेल्फी-एक्सपर्ट स्मार्टफोन है जिसमे 25MP का फ्रंट कैमरा और 88% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ एक बेहतरीन नौच-डिस्प्ले दी गयी है। लेकिन फ़ोन में ड्यूल कैमरा नहीं दिया गया है।

मुख्य फीचर

  • ओप्पो F7 में 12nm प्रोसेस आधारित ओक्टा-कोर MediaTek Helio P60 प्रोसेसर दिया गया है।
  • यह चिपसेट आपको 4GB/6GB और 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज के विकल्प के साथ मिलेगी।
  • यह पहले फोन है जो Sony IMX576 sensor (25MP) के साथ सेंसर HDR को भी सपोर्ट करता है।
  • सेल्फी सॉफ्टवेयर में AI ब्यूटी 2.0 को भी शामिल किया गया है. यहाँ पर डिवाइस अपने AI द्वारा बैकड्राप को समझ सकता है और कैमरा सेटिंग में बदलाव कर सकता है।
  • F7 आपको एंड्राइड ओरेओ आधारित Color OS 5.0 पर रन करता हुआ मिलेगा।
  • फ़ोन में 3400mAh की बैटरी दी गयी है।
  • F7 में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर की भी सुविधा दी गयी है।

यह भी पढ़िए: Vivo FAQ और खूबियाँ और कमियाँ; आपके सभी सवालो का जवाब

Oppo F7 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

F7 में ओक्टा-कोर MediaTek’s Helio P60 चिपसेट दिया गया है। यह एक हाल ही में लांच किया गया 12nm प्रोसेस से निर्मित चिपसेट है जो मिड-रेंज फ़ोन में AI प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है। यहाँ पर 4-कोर्टेक्स A53 कोर के साथ 4-कोर्टेक्स A73 कोर दी गयी है।

मीडियाटेक ने अपने डेडिकेटेड AI हार्डवेयर के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन हम मानते है की ये मशीन लीर्निग में GPU से 2-गुना तेज़ होगा। यह चिपसेट 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा। सॉफ्टवेयर की बात करे तो यह एंड्राइड ओरेओ आधारित Color OS 5.0 पर रन करेगा।

फोन का बड़ा आकर्षण इसकी नौच-डिस्प्ले युक्त 6.23-इंच की FHD+ (19:9) है और आज के ट्रेंड के अनुसार यह काफी आवश्यक हो गया है।

F7 पहले ऐसा स्मार्टफोन है जीने सोनी IMX576 सेंसर के साथ सेंसर HDR जा उपयोग किया है। 25MP वाले सेल्फी कैमरे में आपको बेहतरीन सेल्फी के लिए AI ब्यूटी दिया गया है जो थोडा मुश्किल रौशनी में अच्छे आउटपुट देने में सक्षम है। यहाँ पर आपको सॉफ्टवेयर द्वारा सेल्फी में ही पोर्ट्रेट मोड की सुविधा भी दी गयी है।

रियर साइड में दिया गया 16MP का कैमरा f/2.0 अपर्चर और 4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है। अन्य सुविधाओ में, 3400mAh बैटरी, 4G VoLTE सपोर्ट, ब्लूटूथ, और ड्यूल बैंड WiFI दिया गया है।

Oppo F7 की कीमत और उपलब्धता

ओप्पो F7, इंडिया में 21,990 रुपए की शुरूआती कीमत में उपलब्ध है। यह फ़ोन आपको डायमंड ब्लैक, मूनलाइट सिल्वर और सोलो रेड कलर विकल्पों में प्राप्त होगा। डायमंड ब्लैक वरिएन्त (6GB/128GB) की ओप्पो स्टोर्स में कीमत 26,990 रुपए रखी गयी है।

फ़ोन के साथ लांच ऑफर के रूप में आपको वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट, ICICI कार्ड धारको को 5% कैशबैक और रिलायंस जिओ की तरफ से एक्स्ट्रा 120GB डाटा दिया जायेगा।

OPPO F7 का विवरण

मॉडल  Oppo F7
डिस्प्ले 6.23-इंच  (19:9), FHD+ (2280 x 1080 pixel) डिस्प्ले
प्रोसेसर MediaTek Helio P60
रैम 4GB/6GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB/128GB, 256GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरेओ आधारित Color OS 5.0
सेल्फी कैमरा 25MP, AI युक्त सेल्फी
रियर कैमरा 16MP, f/2.0 अपर्चर लेंस, ड्यूल-टोन LED फ़्लैश, 4k विडियो
बैटरी 3,400mAh
अन्य 4G, VoLTE, 3G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, और GPS
कीमत Rs. 21,990

Asus Zenfone 5 First Impression: Notching Up What Matters

 

Related Articles

Imageस्कूटर लेना है? अक्टूबर में Honda, TVS और Suzuki के स्कूटर सबसे ज़्यादा बिके, जानें आपके लिए कौन सा सही

एक नज़र में : Scooter Sales October 2026: अक्टूबर 2026 पहला ऐसा महीना बना, जब भारत में 10 लाख से ज़्यादा स्कूटर बिके। यानी पूरे महीने हर मिनट करीब 25 नए स्कूटर शोरूम तक पहुंचे। SIAM के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार ये गिनती 10,96,756 रही, जो पिछले अक्टूबर से 32% ज़्यादा है। इसमें Honda अकेले …

ImageOPPO Reno 3 5G, Reno 3 Pro 5G होंगे 26 दिसम्बर को Color OS 7 और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच

Oppo काफी दिनों से अपनी Reno 3 सीरीज को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। जिसके अनुसार कंपनी जल्द ही Reno 3 और Reno 3 Pro 5G को लांच करने वाली है। इसके साथ ही आज कंपनी ने इसकी लांच डेट को भी सार्वजानिक कर दिया है। यह डिवाइस Reno3 और Reno 3 Pro …

Imageनवीनतम गोरिल्ला ग्लास 6 के साथ पेश किये गये कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

Corning वो नाम है जो आपके स्मार्टफोन की डिस्प्ले को प्रोटेक्शन देता है। साल 2007 से लगभग 45 से भी ज्यादा स्मार्टफोन मेकर इसका इस्तेमाल कर रहे है और समय के साथ -साथ इसकी क्वालिटी और भी बेहतर ही होती जा रही है। इसी क्रम में 18,जुलाई 2018 को कंपनी ने लेटेस्ट गोरिल्ला ग्लास 6 …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageOppo ला रहा अब 12,000mAh बैटरी वाला फोन, Vivo और Redmi भी रेस में, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

एक नज़र में : Vivo, Oppo और Redmi 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, जिनकी बैटरी Redmi 17C 5G जैसे फोन की 6,000mAh बैटरी से दोगुनी होगी। लीक के अनुसार इनमें Oppo का फोन दिसंबर के आसपास चीन में आ सकता है। लेकिन Honor अक्टूबर से ही चीन में 12,070mAh बैटरी वाले फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.