Vivo FAQ और खूबियाँ और कमियाँ; आपके सभी सवालो का जवाब

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने अपने नए पीढ़ी वाले सेल्फी-एक्सपर्ट फोन को इंडिया में लांच कर दिया है। कंपनी के इस नए स्मार्टफोन में आपको काफी आकर्षक फीचर और स्पेसिफिकेशन दिए गये है जो काफी बेहतर लगते है और अगर आप सेल्फी के शौक़ीन है तो आपको और भी बेहतर अनुभव होगा। (Read in English)

लेकिन यहाँ आप डिवाइस को लेने से पहले आपके पास बहुत सारे सवाल होंगे जिनका उत्तर आप जानना चाहेंगे। इसलिए हम यहाँ पर Vivo V9 से सम्बंधित काफी सारे सवालो के जवाब लेके आये है जो शायद आपके सभी डाउट को क्लियर कर देंगे। चलिए फिर डालते है एक नज़र:

Vivo V9 के स्पेसिफिकेशन

  • 6.3-इंच (2160x 1080 पिक्सेल्स) FHD+ IPS डिस्प्ले; गोरिल्ला ग्लास 3
  • 2.2 GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626, Adreno 506 GPU के साथ
  • 4GB रैम, 64GB इटरनल स्टोरेज, 256GB टास्क बढ़ा सकते ।
  • एंड्राइड 8.1 (ओरेओ) आधारित Funtouch OS 4.0
  • ड्यूल SIM + माइक्रो-SD कार्ड स्लॉट
  • 16MP + 5MP रियर कैमरा, f/2.0 + f/2.4 अपर्चर, LED फ़्लैश
  • 24MP फ्रंट फेसिंग कैमरा, f/2.0 अपर्चर
  • माप: 154.81 x 75.03 x 7.99mm; वजन: 150g
  • 4G VoLTE- Band 38/40/41 सपोर्टेड, WiFi 802.11 b/g/n (2.4/5GHz), ब्लूटूथ4.2, GPS
  • नॉन-रिमूवेबल 3260mAh बैटरी; फ़ास्ट चार्जिंग नहीं।

Vivo V9 की कीमत और उपलब्धता

  • विवो V9 की भारत में कीमत 22,990 रुपए तय की गयी है।
  • विवो V9 भारत में फ्लिप्कार्ट, अमेज़न इंडिया और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध है।

Vivo V9 के बेंचमार्क स्कोर

बेंचमार्क स्टैण्डर्ड स्कोर
AnTuTu 90485
3D Mark slingshot Extreme – Valkun 421
Geekbench single core, multi-core 949, 4475
3D Mark slingshot Extreme Open GL ES 3.1 476

 

Vivo V9 का डिजाईन और डिस्प्ले

प्रश्न: विवों V9 का डिजाईन कैसा है?

उत्तर: विवो ने यहाँ पर अपने इस नए फोन को लुक्स के मामले में बहुत ही आकर्षक बनाया है। हमारे पास इस फोन का ब्लैक कलर मॉडल है जो देखने में बहुत ही आकर्षक और सुन्दर है और मुझे निजी तौर पर बहुत भी खुबसूरत लगता है। बैक-पैनल पर दी गयी ग्लास -फिनिश, किनारों की तरफ थोडा सा घुमावदार होना, यह सभी इसकी सुन्दरता में और इजाफा करते है।

सामने की तरफ से आपको पूरी तरह सिर्फ स्क्रीन ही दिखाई देगी। ध्यान दे यहाँ पर आपको नौच-युक्त डिस्प्ले दी गयी है जो आपको काफी पसंद आएगी। विवो ने यहाँ पर ऑन-स्क्रीन बटन और नेविगेशन के लिए जेस्चर का उपयोग किया है।

वोलुमं बटन और पॉवर बटन राईट साइड किनारे पर दिया गया है। पीछे की तरफ नज़र डाले तो आपको वर्टीकल ड्यूल कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई देगा। विवो V9 ने लुक्स के मामले में बहुत ही अच्छे अंक प्राप्त किये है।

प्रश्न: विवो V9 की बिल्ड क्वालिटी कैसी है?

उत्तर: यह डिवाइस मुख्य रूप से प्रीमियम-ग्रेड पॉलीकार्बोनेट से भी हुई है। यह काफी मजबूत और विश्वशनीय प्रतीत होती है। यहाँ पर किसी भी तरह का कोई क्रैक नहीं दिखाई देता है। लांच ऑफर के रूप में अगर आप अमेज़न इंडिया पर प्री-बुक करते है तो वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दिया जायेगा।

प्रश्न: विवो V9 का डिस्प्ले कैसा है?

उत्तर: विवो V9 भारत में उपलब्ध पहला नौच-डिस्प्ले युक्त फोन है। फोन में आपको 6.3-इंच की बड़ी IPS LCD पैनल दिया गया है जिसका स्क्रीन रेश्यो 19:9 और स्क्रीन रेसोलुशन 1080 x 2180 है।

फ़ोन की डिस्प्ले क्वालिटी काफी संतोषजनक है। जो आपके विडियो देखते समय काफी अच्छा अनुभव प्रदान करता है। कलर टेम्परेचर की बात करे तो, विवो V9 बाकी विवो फ़ोनों की तरह ही थोडा कोल्ड-टोन की तरफ झुका हुआ है। हमको ब्राइटनेस लेवल में भी कोई समस्या नहीं हुई।

प्रश्न: क्या विवो V9 में डिस्प्ले कलर एडजस्ट करने का विकल्प दिया गया है?

उत्तर: V9 में आपको यह विकल्प नहीं दिया गया है।

प्रश्न: क्या विडियो प्लेबैक के समय डिस्प्ले नौच कोई समस्या देता है?

उत्तर: नहीं, डिस्प्ले नौच किसी भी एप्लीकेशन को चलाते समय कोई समस्या नहीं देता है। यहाँ सिर्फ स्टेटस बार दी गयी है। अगर आप किसी विडियो या इमेज को ज़ूम भी करते है तो भी यह नौच तक बढ़ी नहीं होती है।

प्रश्न: क्या विवो V9 में ब्लू-लाइट फ़िल्टर है?

उत्तर: जी हां, फोन में आपको ‘Eye-प्रोटेक्शन मोड’ दिया गया है। जिसका उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको जाना होगा सेटिंग में >> डिस्प्ले और ब्राइटनेस >> Eye प्रोटेक्शन

Vivo V9 का प्रदर्शन और सॉफ्टवेयर

प्रश्न: विवो V9 में कितना इंटरनल स्टोरेज उपयोग के लिए उपलब्ध है?

उत्तर: 64GB वरिएन्त में आपको 51GB के लगभग स्टोरेज उपयोग के लिए उपलब्ध है।

प्रश्न: क्या विवो V9 में समर्पित माइक्रो-SD कार्ड स्लॉट दिया गया है?

उत्तर: हाँ, V9 में आपको डेडिकेटेड मेमोरी कार्ड स्लॉट दिया गया ही जिसमे आपको 256GB तक का कार्ड सपोर्ट मिलता है।

प्रश्न: क्या विवो V9 में OTG सपोर्ट दिया गया है?

उत्तर: हाँ, फ़ोन में OTG सपोर्ट दिया गया है। आपको सेटिंग में जाकर OTG सपोर्ट को इनेबल करना होगा।

प्रश्न: क्या विवो V9 में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है? आप कितने फिंगरप्रिंट को स्कैन और स्टोर कर सकते है?

उत्तर: विवो V9 में रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसका उपयोग करना काफी आसन है तथा आप इसके लिए 5 फिंगरप्रिंट तक स्टोर कर सकते है। फिंगरप्रिंट सेंसर काफी तेज़ और विश्वसनीय है।

प्रश्न: विवो V9 का दैनिक प्रदर्शन कैसा है?

उत्तर: अगर हम विवो V9 को उसके पिछले साथी से तुलना करे तो यह नया फोन स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट और 4GB LPDDR3 रैम के साथ उपलब्ध है। यह फोन किसी भी तरह की समस्या नहीं दिखता। एप्लीकेशन काफी तेज़ी से खुलती है और मल्टी-टास्किंग भी काफी आरामदायक है।

प्रश्न: विवो V9 का गेमिंग परफॉरमेंस कैसा है?

उत्तर: विवो V9 में गेमिंग परफॉरमेंस काफी अच्छा है। हमने फोन पर कुछ बड़े गेम्स भी हाई-ग्राफ़िक सेटिंग पर खेले लेकिन हमको कोई भी परेशानी नहीं दिखाई दी। कभी कभी गेम खेलते हुए फ्रेम-ड्राप की समस्या होती है लेकिन कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ता है सेंसर भी काफी अच्छे के काम करते है।

प्रश्न: विवो V9 एंड्राइड के कौन से वर्जन पर रन करता है?

उत्तर: विवो V9 आपको एंड्राइड 8.1 आधारित FunTouch OS 4.0 पर रन करता है।

प्रश्न: क्या विवो V9 एंड्राइड के Treble प्रोजेक्ट के साथ आता है?

उत्तर: हाँ, विवो V9 एंड्राइड के Treble प्रोजेक्ट के सपोर्ट के साथ आता है जिसका मतलब है की डिवाइस में आपको एंड्राइड अपडेट जल्दी मिलेंगे।

प्रश्न: क्या विवो V9 में हीटिंग की कोई समस्या है?

उत्तर: नहीं।

प्रश्न: क्या गेम खेलते समय नौच डिस्प्ले से कोई समस्या होती है?

उत्तर: नहीं, गेम्स खेलते हुए कोई परेशानी नहीं होती है। नौच की पट्टी एक दम गायब सी हो जाती है और नौच दिखाई ही नहीं देता है।

Vivo V9 का कैमरा प्रदर्शन

प्रश्न: विवो V9 की कैमरा क्वालिटी कैसी है?

उत्तर: विवो V9 में 16MP और 5MP सेंसर का ड्यूल-कैमरा सेटअप दिया गया है जहां डेप्थ सेंसिंग के लिए सेकेंडरी सेंसर का उपयोग किया जाता है। कैमरा सॉफ्टवेयर में कुछ AI ट्रिक्स और AR स्टिकर भी शामिल हैं। इसमें स्लो-मो, प्रोफेशनल मोड, लाइव इमेजेस, पोर्ट्रेट मोड (रियर और सेल्फी दोनों के लिए) और कुछ अन्य सुविधाए भी दी गयी है जो कैमरा अनुभव को बहुत बेहतर बना देती है।

कैमरे की क्वालिटी के बारे में बात करे तो विवो V9 का रियर कैमरा डे-लाइट में काफी अच्छा प्रदर्शन करता है।कलर और वाइट बैलेंस काफी सही लगता है, लेकिन डिटेल्स थोडा और बेहतर हो सकती है। लो-लाइट में प्रदर्शन थोडा सा निराश करता है. विवो V9 का रियर कैमरा का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं है तो खराब भी नहीं है सही शब्दों में कहे तो इमेज आउटपुट काफी संतोष जनक है।

प्रश्न: विवो V9 में पोर्ट्रेट मोड कैसा है?

उत्तर: आपको यहाँ पर पोर्ट्रेट मोड में रियर कैमरा में अपर्चर को मैन्युअली एडजस्ट कर सकते है। इसको समझने में थोडा सा वक़्त लगता है लेकिन जब आप एक बार समझ जाते है तो आप कैमरे द्वारा बेहतरीन फोटो लेने में सक्षम हो जाते है।

कैमरा अधिकतर ऑब्जेक्ट के किनारों को पहचान लेता है लेकिन फोर-ग्राउंड के ऑब्जेक्ट का कभी कभी थोडा ब्लर आउटपुट मिलता है।

प्रश्न: विवो V9 का सेल्फी कैमरा कैसा है?

उत्तर: सेल्फी की बात करे, तो विवो V9 में 24MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो काफी अच्छा प्रदर्शन करता है। V9 के द्वारा आप कम रौशनी में भी काफी अच्छी सेल्फी लेने में सक्षम होते है। आपको यहाँ कुछ AR स्टीकर भी मिलते है। विवो में सेल्फी लाइटिंग इफेक्ट्स भी दिए गये है जिनको आप सेल्फी एडिट करते समय उपयोग कर सकते है।

प्रश्न: क्या विवो V9 से 4K विडियो शूट की जा सकती है?

उत्तर: हाँ, 4K विडियो शूट की जा सकती है।

प्रश्न: क्या विवो V9 का रियर कैमरा रेड्मी नोट 5 प्रो से बेहतर है?

उत्तर: रियर कैमरा के मामले में रेड्मी नोट 5 प्रो बेहतर है लेकिन V9 को सेल्फी कैमरे के मामले में थोडा बेहतर है।

Vivo V9 के विविध प्रश्न

प्रश्न: विवो V9 में आपको किस तरह का सिम सपोर्ट मिलता है?

उत्तर: विवो V9 में 2 Nano-सिम और एक माइक्रो-SD कार्ड सपोर्ट दिया गया है।

प्रश्न: विवो V9 में फेस अनलॉक ऑप्शन दिया गया है? यह कितनी अच्छी तरह काम करता है?

उत्तर: हाँ, विवो V9 में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है और यह काफी अच्छे से काम करता है। एक बार सेटअप करने के बाद आप सिर्फ देखने भर से फोन को अन-लॉक कर पाएंगे। फेस अन-लॉक काफी तेज़ है और काफी विश्वसनीय भी है लेकिन फिंगरप्रिंट सेंसर से थोडा पीछे रह जाता है।

प्रश्न: क्या विवो V9 वाटर रेसिस्टेंट है?

उत्तर: नहीं।

प्रश्न: क्या विवो V9 स्क्रीन प्रोटेक्टर और बैक-कवर के साथ आता है?

उत्तर: हाँ, विवो V9 के साथ स्क्रीन-प्रोटेक्टर और बैक-कवर भी दिया जाता है।

प्रश्न: विवो V9 की ऑडियो क्वालिटी कैसी है? क्या इसमें HiFI ऑडियो सपोर्ट दिया गया है?

उत्तर: नहीं फोन में HiFi ऑडियो सपोर्ट नहीं दिया गया है। लाउडस्पीकर से ऑडियो आउटपुट ज्यादा तेज़ नहीं है लेकिन क्वालिटी अच्छी है। हैडफ़ोन के द्वारा भी आचा ऑडियो आउटपुट मिलता है।

प्रश्न: क्या विवो V9 में FM सपोर्ट दिया गया है?

उत्तर: हाँ।

प्रश्न:क्या विवो V9 में IR ब्लास्टर दिया गया है?

उत्तर: नहीं, विवो V9 में IR ब्लास्टर नहीं दिया गया है।

प्रश्न: क्या विवो V9 में LED नोटिफिकेशन लाइट दी गयी है?

उत्तर: हाँ, LED नोटिफिकेशन लाइट दी गयी है।

प्रश्न: विवो V9 कौन कौन से रंग में उपलब्ध है?

उत्तर: विवो V9 आपको पर्ल ब्लैक, शैम्पेन गोल्ड और सफायर ब्लू रंग विकल्प मे प्राप्त होगा।

Vivo V9 की कनेक्टिविटी

प्रश्न: विवो V9 पर कॉल क्वालिटी कैसी है?

उत्तर: सामान्य रूप से कॉल क्वालिटी काफी अच्छी है।

प्रश्न: क्या विवो V9 रिलायंस जिओ सिम-कार्ड्स/ 4G VoLTE को सपोर्ट करता है? क्या दोनों सिम स्लॉट्स 4G VoLTE को सपोर्ट करते है?

उत्तर: हाँ, विवो V9 जिओ नेटवर्क को पूरी तरह सपोर्ट करता है। यह दोनों सिम पर LTE सपोर्ट देता है लेकिन 4G सपोर्ट आपक एक समय में एक ही सिम पर उपलब्ध हो पायेगा।

प्रश्न: क्या विवो V9 में जिओ विडियो कालिंग या ViLTE का सपोर्ट है?

उत्तर: नहीं, सिम कार्ड द्वारा विडियो कॉल को सपोर्ट नहीं करता है।

प्रश्न: विवो V9 का बैटरी बैकअप कैसा है?

उत्तर: फोन में 3260mAh की बैटरी दी गयी है जो आपको लगभग 6 घंटे का बैटरी बैकअप प्रदान करती है।

प्रश्न: क्या विवो V9 में फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गयी है?

उत्तर: नहीं, यह डिवाइस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करती है।

Vivo V9 की खूबियाँ और कमियाँ

खूबियाँ 

  • आकर्षक डिजाईन
  • विश्वशनीय परफॉरमेंस
  • सेल्फी कैमरा
  • फेस अन-लॉक
  • फिंगरप्रिंट सेंसर

कमियाँ

  • सॉफ्टवेयर UI
  • फ़ास्ट चार्जिंग नहीं

Vivo V9 क्विक रिव्यु

विवो V9 को अगर इसके पिछले संस्करण से तुलना करे तो यहाँ काफी आधिक सुधार और बदलाव किये गये है जो नए खरीदारों और बजट खरीदारों को आकर्षित कर सकता है। फोन में आपको आज के समय के लगभग सभी ट्रेंड्स मिलेगे जैसे प्रीमियम डिजाईन, डिस्प्ले-नौच, लगभग बेज़ेल-लेस्स डिस्प्ले, फेस अनलॉक, एंड्राइड 8.1 ओरेओ आदि।

प्रदर्शन के मामले में, विवो V9 से हम और ज्यदा बेहतर प्रदर्शन की चाह नहीं रखते है। हमारे द्वारा किये गये कभी टेस्ट में फोन को कोई परेशानी नहीं हुई। अभी फोन को हम कुछ दिन और टेस्ट करेंगे ताकि उसके बाद हम पुरे विवरण के साथ कोई निष्कर्ष दे सके। तब तक के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

Vivo V9 Review in Hindi | विवो V9 का रिव्यु हिंदी में: जाने क्या है खूबियाँ और कमियाँ

Related Articles

ImageiQOO Z7 5G vs Poco X5 5G: 20,000 रूपए में कौन सा स्मार्टफोन बेहतर ?

मार्च के महीने में ही भारतीय बाज़ार में दो नए बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च हुए। इनमें iQOO Z7 5G और Poco X5 5G के नाम शामिल हैं। दोनों की शुरूआती कीमत 20,000 रूपए से कम ही है और दोनों में दो स्टोरेज वैरिएंट पेश किये हैं। आइये जानते हैं कि इनमें से इस बजट में …

ImageVivo V9 Pro Review in Hindi | Vivo V9 का रिव्यु हिंदी में

Vivo ने अपनी शुरुआत में बेहतरीन सेल्फी केन्द्रित स्मार्टफोन पेश किये और भारतीय बाजारों में ऑफलाइन बिक्री को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति बनाई। लेकिन अब कंपनी ने अपनी प्लानिंग में बदलाव करते हुए ऑनलाइन मार्किट में भी काफी बेहतर कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन प्रदान करना शुरू कर दिया है जिसका ताज़ा उदाहरण है …

ImageVivo V9 Pro से जुडी कुछ ख़ास टिप्स एंड ट्रिक्स जो आपको आएँगी पसंद

Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजारों से जुडी अपनी रणनीति में काफी बदलाव किये है। अपने सबसे अलग क्रिएटिव स्मार्टफोन Vivo Nex और Vivo X21 के माध्यम से अपने आपको एक लोकप्रिय और इनोवेटिव ब्रांड बनाने के अलावा Vivo हमेशा ही एक बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और कीमत के साथ अपनी डिवाइस को लांच करने के …

ImageVivo Z1 Pro (FAQ): Vivo Z1 Pro से जुड़े सभी सवालों का जवाब

Vivo Z1 Pro को इंडिया में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और प्राइस कॉम्बिनेशन के साथ पेश किया है जिसमे गेमिंग को लेकर भी काफी ध्यान दिया गया है। Z1 Pro इंडिया में Vivo का पहला पंच-होल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इसमें आपको 32MP फ्रंट कैमरा, 5,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर जैसे लेटेस्ट फीचर भी मिलते है। …

Imageअपने एंड्रॉइड फ़ोन और मैसेजिंग ऐप्स की रिंगटोन कैसे बदलें?

हमारा फ़ोन हमारे जीवन शैली का एक अभिन्न अंग बन चुका है। फ़ोन के कवर से लेकर रिंगटोन तक हर चीज हमारे व्यक्तित्व को दर्शाती हैं। चाहे कोई कम उम्र का इंसान हो या कोई बुजुर्ग सभी अपनी पसंद की रिंगटोन रखना पसंद करते हैं। फ़ोन ही नहीं आजकल हम हर मैसेजिंग ऍप्लिकेशन्स के लिए …

Discuss

1 Comment
User
olakiya bhavesh
Anonymous
5 years ago

vivo v9 4g+4g નહી ચલતા

Reply

Related Products