Nokia 4.2 हुआ ड्यूल रियर कैमरा और नौच डिस्प्ले के साथ सिर्फ 10,999 रुपए की कीमत में लांच: जाने स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

HMD ग्लोबल ने इंडिया में अपने लेटेस्ट Nokia 4.2 को आज मिड-रेंज सेगमेंट में लांच कर दिया है। इस डिवाइस को MWC 2019 में भी पेश किया गया था। Nokia 4.2 को गूगल एंड्राइड वन प्रोग्राम के तहत एंड्राइड पाई सॉफ्टवेयर के साथ लांच किया है। इसके अलावा आपको यहाँ डेडिकेटेड गूगल अस्सिस्टेंट बटन और नोकिया की ब्रांड वैल्यू के साथ भी मिलता है। तो चलिए नज़र डालते है Nokia की इस लेटेस्ट डिवाइस पर:

यह भी पढ़िए: स्नैपड्रैगन 730G और स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट वाले बेस्ट स्मार्टफोन

Nokia 4.2 की कीमत और उपलब्धता

Nokia 4.2

Nokia 4.2 को ब्लैक और पिंक-सैंड कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। डिवाइस के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वरिएत्न को 10,990 रुपए की कीमत में लांच किया गया है।

HMD ग्लोबल के अनुसार, 14 मई से यह डिवाइस ऑफलाइन रिटेल स्टोर जैसे Croma, Reliance Digital, Sangeetha ,Poorvika आदि पर उपलब्ध होगी जबकि 21 माय से यह लगभग सभी स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

लांच ऑफर:

  • आपको 10 जून तक कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से डिवाइस को खरीदे ने 500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए LAUNCHOFFER प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा।
  • वोड़ाफोन और आईडिया के सब्सक्राइबर 2,500 कैशबैक (50 रुपए के 50 वाउचर) का लाभ भी उठा सकते है।
  • HMD ग्लोबल 6 महीने का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी प्रदान कर रही है।

Nokia 4.2 के फीचर

Nokia 4.2 में आपको सामने की तरफ 5.71-इंच की HD+ डिस्प्ले 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट का इस्तेमाल किया है जिसके साथ 3GB रैम और 32GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।

Nokia 4.2

यह भी पढ़िए: 2019 के बेस्ट स्मार्टफोन जिनमे मिलता है 32MP का फ्रंट कैमरा

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 13MP का f/2.2 अपर्चर वाला कैमरा सेंसर तथा 2MP का f/2.2 अपर्चर वाला सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सामने की तरफ आपको f/2.0 अपर्चर वाला 8MP का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया है जिसका इस्तेमाल फेस अनलॉक के रूप में भी किया जाता है।

अन्य फीचर के तौर पर, यहाँ पर माइक्रो-USB 2.0 पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, NFC Wi-Fi b,g,n, ब्लूटूथ 4.2, FM रेडियो, 4G और VoLTE / VoWiFi सपोर्ट जैसे फीचर भी दिए गये है। इसके अलावा यहाँ पर आपको रियर-साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, डेडिकेटेड गूगल अस्सिस्टेंट बटन सपोर्ट भी दिया गया है।

Nokia 4.2 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Nokia 4.2
डिस्प्ले 5.71-इंच HD+ LCD डिस्प्ले
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट
रैम 3GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB, 400GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई
रियर कैमरा 13MP+2MP, PDAF, LED फ़्लैश
सेल्फी कैमरा 8MP
बैटरी 3,000mAh
अन्य ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर, डेडिकेटेड गूगल अस्सिस्टेंट बटन
कीमत 10,990 रुपए

 

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageNokia 8.1 हुआ ज्यादा रैम और ज्यादा स्टोरेज के साथ इंडिया में लांच; 6 फरवरी से बिक्री होगी शुरू

साल 2018 के अंत में HMD ग्लोबल के स्वामित्व वाली Nokia ने अपने प्रीमियम Nokia 8.1 को इंडिया में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के विकल्प के साथ पेश किया था। जिसकी कीमत सिर्फ 26,999 रुपए रखी गयी थी। लांच के टाइम पर कम्पनी ने कहा था की जल्द ही इसके एक और वरिएन्त को …

ImageNokia 7.2 हुआ ZEISS ऑप्टिक्स ट्रिपल कैमरा, 20MP के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

HMD Global ने 11 सितमबर के अपने लांच इवेंट को एक हफ्ता पीछे हटाने के बाद आज इंडिया में अपना लेटेस्ट Nokia 7.2 लांच कर दिया है। इसको आप 23 सितम्बर से Nokia.com और Flipkart से खरीद सकते है।नोकिया का ये स्मार्टफोन आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप और 20MP के सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products