Nokia 8.1 हुआ ज्यादा रैम और ज्यादा स्टोरेज के साथ इंडिया में लांच; 6 फरवरी से बिक्री होगी शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साल 2018 के अंत में HMD ग्लोबल के स्वामित्व वाली Nokia ने अपने प्रीमियम Nokia 8.1 को इंडिया में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के विकल्प के साथ पेश किया था। जिसकी कीमत सिर्फ 26,999 रुपए रखी गयी थी। लांच के टाइम पर कम्पनी ने कहा था की जल्द ही इसके एक और वरिएन्त को लांच किया जायेगा। तो कंपनी ने वादा निभाते हुए Nokia 8.1 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वरिएन्त को आज लांच कर दिया है।

Nokia द्वारा पेश किये गये इस 6GB/128GB वरिएन्त को 29,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है जिसकी बिक्री ऑनलाइन मार्किट में 6 फरवरी से अमेज़न पर शुरू होगी। यह डिवाइस कुछ चुनिन्दा रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध करवाई जा सकती है।

यह भी पढ़िए: कल से हो जायेगा आपका टीवी सेट बंद अगर नहीं किया यह जरूरी काम

Nokia 8.1 के फीचर

नोकिया ने यहाँ पर Nokia 8.1 में आपको 6.18-इंच की FHD+ डिस्प्ले HDR10 के सपोर्ट के साथ पेश की है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 18.7:9 तथा स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 86.5% रखा गया है। फोन में आपको 2.5D कर्व ग्लास भी दोनों तरफ देखने को मिलता है।

Nokia 8.1 में आपको 10nm पर आधारित स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट Adreno 616 GPU के साथ पेश किया गया है। फ़ोन के इस नए वरिएन्त में आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है जिसको आप माइक्रोSD कार्ड के साथ 400GB तक बढ़ा सकते है।

फोटोग्राफी के लिए, Nokia 8.1 में आपको पीछे की तरफ 12MP+13MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। यहाँ पर प्राइमरी सेंसर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट और LED फ़्लैश भी दिया गया है। सामने की तरफ आपको 20MP का सेल्फी कैमरा सेंसर भी देखने को मिलता है।

नोकिया की यह डिवाइस एंड्राइड 9 पाई के साथ लांच की गयी है और यह डिवाइस गूगल के एंड्राइड वन प्रोग्राम के साथ आती है तो आने वाले समय में अपडेट को लेकर भी कोई दिक्कत नहीं होगी। फ़ोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप-C पोर्ट भी देखने को मिलता है। बैकअप के लिए यहाँ पर 18W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट वाली 3500mAh की बैटरी भी दी गयी है।

Nokia 8.1 की कीमत और उपलब्धता

यह डिवाइस आपको ब्लू स्लिवर, और नाईट ब्लैक कलर विकल्प में पेश की गयी है जिसकी कीमत 29,999 रुपए तय की गयी है। यह देवीचे 6 फरवरी से अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। इसके अलावा कुछ चुंनिंदा स्टोर्स पर भी इस डिवाइस को खरीदा जा सकेगा।

Nokia 8.1 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Nokia 8.1
डिस्प्ले 6.18-इंच FHD+ डिस्प्ले; 2246*1080 रेज़ोलुशन
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 710 SoC
रैम 4GB/6GB/8GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB/128GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9 पाई
रियर कैमरा 12MP + 13MP
फ्रंट कैमरा 20MP (f/2.0 अपर्चर)
अन्य 4G LTE, ड्यूल सिम, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, GPS; USB टाइप-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक प्रोक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर फिंगरप्रिंट सेंसर
बैटरी 3500mAh
कीमत 26,999 रुपए / 29,999 रुपए

 

Related Articles

ImageBajaj Pulsar N250SS भारत में लॉन्च, मिलेगा 6-स्पीड गियरबॉक्स, क्विकशिफ्टर और TFT स्क्रीन, जानें कीमत

एक नज़र में : Bajaj ने भारत में Pulsar N250SS लॉन्च कर दी है, जो अब Pulsar N250 लाइनअप का टॉप मॉडल है। इसकी खास बात 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर है, यानी N250 के मुकाबले इसमें एक गियर ज़्यादा मिलेगा और ऊपर के गियर आप बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे। लेकिन पावर सिर्फ 0.5PS बढ़ी …

ImageNokia 7.2 हुआ ZEISS ऑप्टिक्स ट्रिपल कैमरा, 20MP के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

HMD Global ने 11 सितमबर के अपने लांच इवेंट को एक हफ्ता पीछे हटाने के बाद आज इंडिया में अपना लेटेस्ट Nokia 7.2 लांच कर दिया है। इसको आप 23 सितम्बर से Nokia.com और Flipkart से खरीद सकते है।नोकिया का ये स्मार्टफोन आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप और 20MP के सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया …

ImageNokia 4.2 हुआ ड्यूल रियर कैमरा और नौच डिस्प्ले के साथ सिर्फ 10,999 रुपए की कीमत में लांच: जाने स्पेसिफिकेशन

HMD ग्लोबल ने इंडिया में अपने लेटेस्ट Nokia 4.2 को आज मिड-रेंज सेगमेंट में लांच कर दिया है। इस डिवाइस को MWC 2019 में भी पेश किया गया था। Nokia 4.2 को गूगल एंड्राइड वन प्रोग्राम के तहत एंड्राइड पाई सॉफ्टवेयर के साथ लांच किया है। इसके अलावा आपको यहाँ डेडिकेटेड गूगल अस्सिस्टेंट बटन और …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.