8,999 रूपए की कीमत में ट्रिपल रियर कैमरा, 5000mAh की बैटरी जैसे फीचरों के साथ भारत में लॉन्च हुआ ये स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने आज भारत में एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम moto e32s है। ये एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है, जो देश के हर नागरिक की पहुँच में होगा। मोटो के इस फ़ोन में आपको 90Hz डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरे और 5000mAh की बैटरी जैसे अच्छे स्पेसिफिकेशन भी नज़र आएंगे।

Moto e32s कीमतें और उपलब्धता

Moto e32s ग्रे (Slate Grey) और सिल्वर (Misty Silver) रंगों में उपलब्ध होगा। फ़ोन में दो स्टोरेज वैरिएंट सामने आये हैं, जिन्हें आप Flipkart, Reliance Digital और JioMart से 6 जून 2022 से खरीद सकते हैं।

  • 3/32GB – 9,299 रूपए।
  • 4/64GB – 9,999 रूपए।

ये पढ़ें: भारत में इसी साल से शुरू होगा 5G रोलआउट; सरकार द्वारा सामने आयी ये मुख्य जानकारी

Moto e32s स्पेसिफिकेशन

Moto e32s में 6.5 इंच की HD+ MaxVision LCD डिस्प्ले मौजूद है। ये 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ और 89.03% स्क्रीन-टू-बॉडी-रेश्यो के साथ मिलती है। फ़ोन में ओक्टा कोर MediaTek Helio G37 प्रोसेसर मौजूद है, जिसके साथ 4GB तक की रैम और 64GB तक की स्टोरेज मिलती है। हालांकि यहां फ़ोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट मौजूद है, जिसके साथ आप मेमोरी को 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

ये स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरों के साथ आता है, जिनमें 16MP का मुख्य कैमरा और 2MP+2MP के डेप्थ और मैक्रो सेंसर शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में इस कीमत पर भी नौच नहीं, बल्कि पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 8MP का है।

ये पढ़ें: Realme GT Neo 3T की लॉन्च डेट सामने आयी; इन फीचरों के साथ हो सकता है लॉन्च

इसके अलावा इसमें आपको 5000mAh की बैटरी भी मिलती है, जो 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है, लेकिन बॉक्स में जो चार्जर साथ आएगा, वो 10W का ही है। इसके अलावा सॉफ्टवेयर में आपको इसमें Android 12 ही मिलेगा। बाकी फीचरों में साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ 5, GPS, USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMaruti की कारें फिर महंगी हुईं, अब Baleno पर ₹30,000 तक बढ़े दाम, जानें कौन सी कार कितनी महंगी हुई

एक नज़र में: Maruti ने अपनी कारों के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं, और नई कीमतें शोरूम तक पहुँच भी चुकी हैं। जून के बाद ये कंपनी की दूसरी बढ़ोतरी है, और वजह कंपनी ने अपनी फाइलिंग में लगातार बढ़ती इनपुट लागत और कमोडिटी की महंगाई बताई है। लेकिन आपके लिए अच्छी बात …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

ImageRedmi Note 17 भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी मिल गई, पर बदले में क्या छोड़ना पड़ा?

Xiaomi ने भारत में Redmi Note 17 लॉन्च कर दिया है, और इसे “mAhster Edition” टैगलाइन के साथ बेचा जा रहा है, जो पूरी तरह इसकी 8,000mAh बैटरी पर टिकी है। ये फोन सीधे Redmi Note 15 की जगह लेता है। Xiaomi ने Note 16 नाम पूरी तरह छोड़ दिया है, ठीक वैसे ही जैसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.