भारत में इसी साल से शुरू होगा 5G रोलआउट; सरकार द्वारा सामने आयी ये मुख्य जानकारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में 4G के बाद अब 5G नेटवर्क जल्दी ही शुरू होने वाला है और इंटरनेट की स्पीड भी और बेहतर मिलेगी। भारत सरकार ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी की तैयारियां शुरू कर दी हैं और ये इसी साल में होने वाला है। भारत में टेलीकॉम ऑपरेटरों द्वारा लोगों तक 5G मोबाइल सेवाएं 2022-23 के बीच ही शुरू होने की पूरी पूरी उम्मीद है, जिसके लिए विभिन्न शहरों में ट्रायल चल रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये 5G रोलआउट भारत की अर्थव्यवस्था को और मज़बूत बनाएगा और लोगों के लिए नौकरी के मार्ग भी ज़्यादा खुलेंगे।

5G सर्विस भारत की अर्थव्यवस्था में लगभग 450 बिलियन डॉलर का योगदान दे सकती है। इससे देश के विकास में और तेज़ी आएगी, साथ ही अन्य देशों जैसे कि जापान, इत्यादि के साथ साझेदारी में काम करने के मौके भी ज़्यादा मिलेंगे। हाल ही में जापान के NEC कॉर्पोरेशन चेयरमैन नोबुहीरो एंडो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टोक्यो में मुलाक़ात के दौरान ये सुनिश्चित किया कि वो भारत में 5G प्रोजेक्ट में योगदान देंगे। अगर ऐसा होता है, तो भारत में बहुत से लोगों को रोज़गार भी मिलेगा।

5G रोलआउट को लेकर भारत सरकार क्या कहती है ?

हमारे यूनियन मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव के अनुसार, भारत में 5G नेटवर्क का रोलआउट सितम्बर तक शुरू हो जाना चाहिए, क्योंकि कंपनियों ने इस सर्विस को लोगों तक पहुंचाने के लिए 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी से छः महीने तक का ही समय माँगा है। हालांकि टेलीकॉम कंपनियों को 5G नेटवर्क की टेस्टिंग के लिए मई 2022 तक का समय दिया गया है, जो कि काफी है। तो मुमकिन है कि टेस्टिंग और स्पेक्ट्रम की नीलामी के बाद कंपनियां अपने काम में तेज़ी दिखाएं और जल्दी ही कमर्शियल रोलआउट शुरू हो। हालांकि ये भी हो सकता है कि कंपनियां इसे सीमित राज्यों के साथ शुरू करते हुए आगे बढ़ें।

इसके अलावा बजट प्रस्तुत करते समय वित्त मंत्री निर्मला सीथारमन के भी कहा था कि, 2022-23 की अवधि में 5G मोबाइल सर्विस शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया था कि सरकार स्पेक्ट्रम की नीलामी को लेकर टेलीकॉम कंपनियों व अन्य स्टेकहोल्डरों से विचार-विमर्श कर रही है।

TRAI ने भी बताया है कि वो लगभग 7.5 लाख रूपए की एयरवेव की नीलामी करने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा रिपोर्टों के अनुसार TRAI ने मौजूदा बैंड 700 MHz, 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 2300 MHz, और 2500 MHz के साथ साथ नए 5G बैंड 600 MHz, 3300-3670 MHz और 24.25-28.5 GHz की नीलामी की योजना बनायी है। फिलहाल भारत में फाइबर बैकबोन 1.5 मिलियन किलोमीटर तक है, सरकार की योजना इसे 2022 में 2.5 मिलियन किलोमीटर तक बढ़ाने की है।

इसके अलावा गुजरात के दूरसंचार मंत्री देवसिंह चौहान ने भी कहा है कि 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी बहुत जल्दी शुरू होगी और इस साल के अंत से पहले राज्य में 5G नेटवर्क रोलआउट शुरू हो चुका होगा।

इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन के अनुसार भी, भारत में 2026 तक 5G सब्सक्रिप्शन 350 मिलियन तक होंगे और अगले पांच सालों में ये संख्या 500 मिलियन तक जायेगी और इसका कारण होगा ज़्यादा लोगों की पहुँच में मोबाइल फ़ोन होना और हाई-स्पीड इंटरनेट डाटा की कीमत में गिरावट।

2025 तक भारत में लगभग 22 मिलियन ऐसे कार्यकर्ता भी चाहिए होंगे, जिन्हें 5G टेक्नोलॉजी की अच्छी समझ हो।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

Imageभारत में 5G से सम्बंधित सभी जवाब: कितने में हुई 5G स्पेक्ट्रम नीलामी, Jio, Airtel 5G टैरिफ प्लान के दाम, कब मिलेगा 5G नेटवर्क

भारत में 5G नेटवर्क का इंतज़ार अब सभी को है। मोबाइल कंपनियां जिन्होंने पिछले साल से ही भारत में 5G फ़ोन लॉन्च करने शुरू कर दिए थे, उन सभी पर अब भारत में वास्तव में यूज़र 5G की स्पीड के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। भारत में सरकार द्वारा 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी (auction) …

Imageवो घड़ी आ गयी ! भारत के इन 13 शहरों में सबसे पहले शुरू होगा 5G नेटवर्क

ये तो हम सभी जानते हैं कि भारत में 5G ऑक्शन (नीलामी) का आगाज़ हो चुका है। बड़े-बड़े टेलीकॉम ऑपरेटरों जैसे Jio, Airtel, Vi, ने भी अब 5G रोलआउट की तैयारी शुरू कर दी है। आसार हैं कि अगले महीने से ही कुछ शहरों में 5G नेटवर्क की शुरुआत हो जाएगी और धीरे-धीरे ये पूरे …

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products