iQOO 9 कलर शिफ्ट टेक्नोलॉजी के साथ एक नए रंग फ़ीनिक्स (Phoenix) में लॉन्च हुआ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQoo ने हाल ही में भारत में iQOO 9 सीरीज़ लॉन्च की है। इसमें बेस मॉडल iQOO 9 को पिछले महीने दो रंगों सफ़ेद (Legend) और काले (Alpha) में लॉन्च किया गया था और आज कंपनी ने इस प्रीमियम स्मार्टफोन का एक नया कलर वैरिएंट – फ़ीनिक्स (Phoenix) लॉन्च किया है।

iQOO 9 एक नए रंग में उपलब्ध

iQOO 9 अब तीन रंगों में उपलब्ध है। ये नया कलर वैरिएंट Phoenix ऑरेंज शेड के साथ आया है, जो रौशनी पड़ने पर अपना रंग बदलता है। कंपनी का कहना है कि इसमें रियर पैनल पर फ्रॉस्टी AG ग्लास पर जियोमेट्रिक क्राफ्ट के साथ डिज़ाइन किया गया है। बाहरी रौशनी की किरणें पड़ते ही, अंदर के ग्लास मॉलिक्यूल के स्ट्रक्चर में बदलाव आता है और इसका रंग बदलता हुआ दिखता है।

वैसे इससे पहले हम ऐसा ही कुछ Vivo V23 Pro और Realme 9 Pro+ में देख चुके हैं।

ये पढ़ें: दमदार फीचरों के साथ किफायती दामों पर 8 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Moto G22

iQOO 9 की कीमतें

iQoo 9 दो स्टोरेज मॉडलों में उपलब्ध है।

  • 8GB+128GB – 42,990 रूपए।
  • 12GB+256GB – 46,990 रूपए।

इस स्मार्टफोन को आप Amazon और iQoo.com पर आज से ही खरीद सकते हैं। इसका ये नया Phoenix कलर वैरिएंट आज से ही इन दोनों साइटों पर उपलब्ध है।

ये पढ़ें: Airtel, Jio, Vi, BSNL के 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ ये हैं बेस्ट प्लान; अपने अनुसार पाइये हाई स्पीड डाटा या OTT सब्सक्रिप्शन

iQoo 9 स्पेसिफिकेशन

इस प्रीमियम स्मार्टफोन में 6.56-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है, मौजूद है। फ़ोन में एक इंटेलीजेंट डिस्प्ले चिप भी है, जो फ्रेम रेट को और बेहतर करने का काम करती है। ये फ़ोन पिछले साल के फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888+ पर काम करता है।

इसके अलावा फ़ोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP प्राइमरी गिम्बल कैमरा Sony IMX598 सेंसर के साथ दिया है, दूसरा 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है और एक 13MP का पोर्ट्रेट सेंसर भी शामिल है। सामने की तरफ आपको 32MP का सेल्फी सेंसर मिलता है।

iQOO 9 में 4350mAh की बैटरी दी गयी है, जो 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। साथ ही फ़ोन में लेटेस्ट Android 12 के साथ Funtouch OS 12 स्किन मौजूद है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageVivo iQOO Neo होगा 24 अक्टूबर को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लांच

Vivo ने जुलाई महीने में अपनी iQOO सीरीज के तहत Vivo iQOO Neo को लांच किया था जिसमे स्नैपड्रैगन 845 चिप्सेते देखने को मिलती है और ये डिवाइस चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके के आगे कंपनी ने घोषणा कर दी है की Vivo iQOO Neo 855 नाम से नए स्मार्टफोन को लांच …

ImageInfinix Hot 70 Pro vs iQOO Z11xa – ₹28,000 में 144Hz स्क्रीन या 7,200mAh बैटरी?

Infinix Hot 70 Pro vs iQOO Z11xa: ₹28,000 के बजट में पिछले चार दिनों में दो नए फोन आए हैं। एक है पिछले हफ्ते, 4 सितंबर को लॉन्च हुआ Infinix Hot 70 Pro, जिसके बैक पैनल पर 144Hz स्क्रीन के साथ एक छोटी-सी Active Matrix Cube स्क्रीन है। वहीँ दूसरी तरफ है आज, 7 सितंबर …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products