दमदार फीचरों के साथ किफायती दामों पर 8 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Moto G22

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Moto G22 को पिछले महीने ही यूरोप में लॉन्च किया गया है और अब ये किफ़ायती स्मार्टफोन भारत की तरफ रुख करने वाला है। Motorola ने घोषणा कर दी है कि ये स्मार्टफोन भारत में 8 अप्रैल को लॉन्च किया जायेगा और Flipkart पर इसका प्रोमो पेज भी लाइव हो चुका है। इस स्मार्टफोन में Helio G37 चिपसेट, 5000mAh बैटरी और वॉटर रेपेलेंट (पानी से सुरक्षित रखने वाला) डिज़ाइन जैसे फ़ीचर मौजूद हैं।

जैसे कि हमने आपको बताया, ये फ़ोन यूरोप में पहले लॉन्च हो चुका है, यानि इसके स्पेसिफिकेशन बाहर आ चुके हैं, तो आइये आपको विस्तार से बताते हैं कि फ़ोन में आपको कौन से फ़ीचर मिलेंगे।

ये पढ़ें:Oppo F21 Pro के लॉन्च से पहले कंपनी ने दी स्पेसिफिकेशन संबंधी ये मुख्य जानकारी; कीमतें भी लीक

कीमतें

Motorola Moto G22 युरोपियन बाज़ार में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ EUR169.99 (लगभग 14,300 रूपए) कीमत पर लॉन्च किया गया है। आसार हैं कि भारत में भी इसकी कीमत लगभग इतनी ही या थोड़ी कम हो सकती है।

इसे आप नीले (Iceberg Blue), सफ़ेद (Pearl White) और काले (Cosmic Black) रंगों में खरीद पाएंगे।

Moto G22 स्पेसिफिकेशन

Moto G22 में पावर देने के लिए ओक्टा कोर Helio G37 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। साथ में 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज मौजूद है। इसके अलावा सॉफ्टवेयर की बात करें तो, फ़ोन में लेटेस्ट Android 12 पर MyUX स्किन है, जो लगभग स्टॉक एंड्राइड जैसा ही अनुभव देती है।

इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी है, जिसके साथ आप स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

Moto G22 में 6.5-इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। स्क्रीन में बीचों-बीच पंच-होल सेल्फी कैमरा है, जो 16MP रेज़ॉल्यूशन के साथ आपको मिलता है। फ़ोन को पलटने पर इस बजट स्मार्टफोन में आपको 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा,8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP+ 2MP के मैक्रो और डेप्थ सेंसर मिलते हैं।

बायोमेट्रिक सुरक्षा की बात करें तो, इसमें साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और फेस अनलॉक फ़ीचर भी मौजूद है। फ़ोन में आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 20W टर्बो पावर फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageMotorola Moto G71 5G, सबसे ज़्यादा 5G बैंड्स के साथ टीज़ हुआ; ज़बरदस्त फ़ीचरों के साथ इस दिन होगा भारत में लॉन्च

Motorola Moto G71 5G काफ़ी जल्दी भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इस स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें सबसे ज़्यादा 5G बैंड होंगे। भारत में हाल ही में Moto G51 को लॉन्च करने के बाद कंपनी अब G71 के लॉन्च के लिए काम कर रहा है। ये एक किफ़ायती स्मार्टफोन …

ImageRealme GT 2 Pro प्रीमियम फ़ोन के साथ बजट फ़ोन Realme 9 4G ने ली भारत में ज़बरदस्त एंट्री, ये हैं कीमतें

Realme ने आज भारत में कई डिवाइस लॉन्च किये हैं। इनमें प्रीमियम स्मार्टफोन Realme GT 2 Pro और किफ़ायती दामों के साथ लॉन्च हुआ Realme 9 4G भी शामिल हैं। Realme GT का सक्सेसर, GT 2 Pro, जिसका इंतज़ार लोगों को काफी समय से था, एक प्रीमियम स्मार्टफोन है, जो फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.