Motorola Moto G71 5G, सबसे ज़्यादा 5G बैंड्स के साथ टीज़ हुआ; ज़बरदस्त फ़ीचरों के साथ इस दिन होगा भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola Moto G71 5G काफ़ी जल्दी भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इस स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें सबसे ज़्यादा 5G बैंड होंगे। भारत में हाल ही में Moto G51 को लॉन्च करने के बाद कंपनी अब G71 के लॉन्च के लिए काम कर रहा है। ये एक किफ़ायती स्मार्टफोन होगा, जिसके स्पेसिफिकेशन पहले से ही आ चुके हैं। ये फ़ोन भारत से पहले विश्व स्तर पर यूरोप में पेश किया जा चुका है।

भारत में ये फ़ोन 10 जनवरी को लॉन्च होगा और इसे आप Flipkart पर खरीद पाएंगे। Motorola ने Moto G71 को यूरोप में €300 (लगभग 25,400 रूपए) में लॉन्च किया था। संभव है कि भारत में भी इसकी कीमत इसके आस-पास ही हो और इसके स्पेसिफिकेशन भी वही हों।

ये पढ़ें: जनवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च हो रहे हैं ये फ़ोन

Moto G71 5G के स्पेसिफिकेशन

अगर ये फ़ोन यूरोप में लॉन्च हुए G71 वाले फ़ीचरों के साथ आता है तो, मोटोरोला Moto G71 में 6.4 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जो फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन और DCI-P3 कलर गैमट के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें डिस्प्ले के बीचों-बीच एक पंच-होल कटआउट होगा, जिसमें 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। फ़ोन को पलटने पर पिछली तरफ आपको 50MP का मुख्य कैमरा, एक 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर नज़र आएगा। साथ ही बीच में मोटोरोला का लोगो और उसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

Moto G71 में Qualcomm का ओक्टा कोर Snapdragon 695 चिपसेट है। भारत में ये फ़ोन इस चिपसेट के साथ भी आ सकता है, और कंपनी चिपसेट को बदल भी सकती है। लेकिन अगर ये इसी चिपसेट के साथ आया, तो Snapdragon 695 के साथ आने वाला पहला फ़ोन होगा। ख़ैर! ये भी जल्दी ही पता चल जायेगा। इसके अलावा यहां आपको 6GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।

ये पढ़ें: CES 2022 के पहले दिन ही लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S21 FE; जानें कीमत

मोटो के इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। अन्य फीचरों में USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, Wi-Fi 802.11, ब्लूटूथ 5.0, NFC, ड्यूल सिम स्लॉट, इत्यादि शामिल हो सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

Imageसामने आये POCO X4 5G के स्पेसिफिकेशन; Snapdragon 695 के साथ होगा भारत में लॉन्च

Poco X4 5G जल्दी ही भारत में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को गीकबेंच (Geekbench) बेंचमार्किंग साइट पर देख गया है। ये फ़ोन मॉडल नंबर Xiaomi 2201116PI के साथ गीकबेंच लिस्टिंग पर नज़र आया है। इस स्मार्टफोन को इसके अलावा और भी कुछ सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। इस स्मार्टफोन को Redmi …

Imageइसी सप्ताह लॉन्च हो सकता है Snapdragon 8 Gen 1 के साथ सबसे सस्ता फ़ोन; कीमतें लीक

कई अफवाहों के अनुसार, Moto Edge 30 Pro इसी हफ्ते भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने इस फ़ोन के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा भी कर दी है, जो 24 फरवरी को है। हालांकि फ़ोन के ग्लोबल लॉन्च से पहले ही इसके पूरे स्पेसिफिकेशन और कीमतों की जानकारी लीक हो चुकी है। रिपोर्ट बताती …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.