OnePlus इस साल 6 नए फ़ोन ला रहा है, जिनके लॉन्च की टाइमलाइन लीक हो गयी है। आइये जानते हैं कौन से हैं ये 6 फ़ोन और कब होंगे लॉन्च 

OnePlus 10 Pro 

OnePlus 10 Pro भारत में आज यानि 31 मार्च को लॉन्च हो रहा है। इसमें QHD+ 2K AMOLED LTPO 2.0 डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, SD 8 Gen 1, 80W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर शामिल हैं। 

OnePlus Nord CE 2 Lite 

Nord CE 2 Lite को भी अप्रैल में ही लॉन्च किया जा सकता है। ये फ़ोन फुल एचडी+ 120Hz LCD डिस्प्ले, Snapdragon 695 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आएगा। 

OnePlus Nord 2T 

OnePlus Nord 2T  अप्रैल अंत या मई की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। फ़ोन में FHD+ AMOLED 90Hz डिस्प्ले, Dimensity 1300  80W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर देखने को मिल सकते हैं।

OnePlus 10R

OnePlus 10R, कंपनी का 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला पहले स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें लेटेस्ट MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट के आने की खबर है। ये स्मार्टफोन मई 2022 में लॉन्च किया जायेगा।

OnePlus Nord 3

OnePlus Nord 3 को लेकर भी कई लीक आयीं हैं, जिनके अनुसार इस फ़ोन में 10R जैसे ही फ़ीचर मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये एक मिड-रेंज डिवाइस जुलाई 2022 में लॉन्च हो सकता है।

OnePlus 10 Ultra

OnePlus 10 Ultra में Snapdragon 8 Gen 1 अपग्रेडेड वर्ज़न यानि Snapdragon 8 Gen 1 Plus चिपसेट होगा। इस चिपसेट के साथ ये प्रीमियम फ़ोन सितम्बर 2022 में आ सकता है।