अप्रैल 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन

Realme GT 2 Pro

GT 2 Pro भारत में 7 अप्रैल, 2022 को लॉन्च होगा। फ़ोन में बायोपॉलीमर पेपर टेक मास्टर डिज़ाइन के साथ Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट, 6.7 इंच की LTPO 2.0 2K AMOLED 120Hz  डिस्प्ले, नज़र आएगी। 

Oppo F21 Pro सीरीज़

 Oppo F21 Pro सीरीज़ 12 अप्रैल को मिड-रेंज कैटेगरी में लॉन्च होगी। ये अनोखे फाइबर-ग्लास लैदर डिज़ाइन) के साथ आने वाले पहले फ़ोन हैं। 

OnePlus 10 Pro

GOnePlus 10 Pro भारत में 31 मार्च 2022 को लॉन्च होगा, लेकिन इसकी पहली सेल अप्रैल 5 को है। फ़ोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर Hassleblad कैमरे, SD 8 Gen 1, 80W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे पावरफुल स्पेक्स हैं। 

Samsung Galaxy M33 5G

Galaxy M33 5G 2 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। फ़ोन की कीमत अंदाज़न 20,000 होगी। इसमें फुल एचडी+ 120Hz डिस्प्ले, Exynos चिपसेट, 6000mAh बैटरी और क्वाड रियर कैमरे मिलेंगे। 

Samsung Galaxy M53 5G

Galaxy M53 5G भी अप्रैल में ही आने की उम्मीद है  ये फ़ोन 6.7" Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले, और Dimensity 900 चिप, 108MP क्वाड रियर कैमरे के साथ आ सकता है।