Whatsapp Screen sharing फीचर को कैसे इस्तेमाल करें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp ने अपने ऐप को बेहतर बनाने के लिए कई नए अपडेट्स पेश किए हैं, जिनसे यूजर्स की काफी परेशानी Whatsapp पर ही हल हो जाए, और उन्हें किसी अन्य ऐप की आवश्यकता न पड़े। पिछले साल कंपनी ने अपने ऐप में अन्य विडियो कॉलिंग ऐप्स की तरह ही स्क्रीन शेयरिंग के फीचर को भी जोड़ा था। यदि आपको नहीं पता ये फीचर क्या हैं और कैसे काम करता है, तो इस लेख में हमनें बताया है, कि Whatsapp Screen sharing फीचर को कैसे इस्तेमाल करें?

Whatsapp Screen sharing फीचर क्या है?

Zoom जैसे अन्य विडियो कॉलिंग ऐप्स की तरह अब Whatsapp ने भी स्क्रीन शेयरिंग फीचर दे दिया है। इस फीचर का उपयोग करके हम वीडियो कॉलिंग के दौरान दोस्तों के साथ अपनी स्क्रीन को आसानी से शेयर कर सकते हैं। पहले इस तरह से वीडियो कॉलिंग के दौरान स्क्रीन शेयर करने के लिए हमें अलग से ऐप डाउनलोड करना पड़ते थे, लेकिन अब Whatsapp में ये फीचर मिलने की वजह से हमें अन्य ऐप्स की जरूरत नहीं होगी। इससे उन लोगों का काम आसान हो गया है, जो अपने फ़ोन में बेवजह ऐप्स को इनस्टॉल करके फ़ोन की स्टोरेज भरना पसंद नहीं करते हैं, क्योंकि Whatsapp तो लगभग हमारी जिंदगी का एक हिस्सा ही बन गया है, जो हर व्यक्ति के फ़ोन में इनस्टॉल रहता ही है।

ये पढ़े: Whatsapp web पर स्क्रीन लॉक कैसे लगाएं; सबसे सही तरीका

Whatsapp Screen sharing फीचर को कैसे इस्तेमाल करें?

  • सबसे पहले फोन में Whatsapp ऐप ओपन करें।
  • अब किसी भी दोस्त की चैट ओपन करें, जिसके साथ स्क्रीन शेयर करना चाहतें हैं।
  • अब वीडियो कॉलिंग के आइकॉन पर क्लिक करके वीडियो कॉल करें।
  • कॉलिंग के दौरान नीचे की तरफ बीच में स्क्रीन शेयरिंग का आइकॉन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • एक पॉपअप खुलेगा, यहां “Continue” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब फिर से एक पॉपअप खुलेगा। यहां”Start” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने पर सामने वाले फोन में आपकी स्क्रीन दिखने लगेगी।

ये पढ़े: WhatsApp Chats को पुराने फ़ोन से नए फ़ोन में ट्रांसफर कैसे करें?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageWhatsApp वीडियो कॉल में इस तरह अपनी स्क्रीन शेयर करें

WhatsApp सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने अपनी मैसेजिंग ऐप के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कुछ नए फ़ीचर पेश किये हैं। इनमें वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करना और लैंडस्केप में वीडियो कॉल करना शामिल हैं। आप सही पढ़ रहे हैं ! अब आप इस मैसेजिंग ऐप पर वीडियो कॉल के दौरान अपनी …

ImageWhatsApp पर आने वाले हैं ये 6 नए दिलचस्प फ़ीचर; आपको इनमें से है किसका इंतज़ार?

WhatsApp के बिना अब हमारी ज़िदगियाँ अधूरी सी लगती हैं। शुरुआत में लोग इस मैसेजिंग ऐप को केवल चैटिंग लिए इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब ऑडियो मैसेज, कालिंग, वीडियो कॉलिंग, तस्वीरों का आदान-प्रदान, सब कुछ इसी एप्लीकेशन के ज़रिये होने लगा है। भारत में भी ये ऐप बहुत ज़्यादा इस्तेमाल की जाती है। Google प्ले स्टोर …

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

Discuss

1 Comment
Be the first to leave a comment.