WhatsApp वीडियो कॉल में इस तरह अपनी स्क्रीन शेयर करें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने अपनी मैसेजिंग ऐप के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कुछ नए फ़ीचर पेश किये हैं। इनमें वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करना और लैंडस्केप में वीडियो कॉल करना शामिल हैं। आप सही पढ़ रहे हैं ! अब आप इस मैसेजिंग ऐप पर वीडियो कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। ये फ़ीचर किसी ऑफिस की मीटिंग के लिए बेहद उपयोगी हो सकता है, जहां आपको वीडियो कॉल पर दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति को कोई स्लाइड, फोटो या फाइल या कुछ अन्य कंटेंट दिखाना हो। इन फीचरों की घोषणा करते समय Meta CEO Mark Zuckerberg ने कहा कि, “हम WhatsApp वीडियो कॉल को और बेहतर बनाने के लिए इस पर आपको स्क्रीन शेयर कर पाने का विकल्प भी दे रहे हैं।”

ये पढ़ें: अपनी Instagram और WhatsApp ऐप्स को कैसे छुपाएं ? – How to Hide apps on your phone ?

किसी भी व्यक्ति को वीडियो कॉल मिलाकर, उस कॉल के दौरान आप स्क्रीन स्क्रॉल करते हुए तस्वीरें दिखा सकते हैं। लाइव स्क्रीन शेयर करके अपने अपने घरों पर होते हुए भी साथ में शॉपिंग कर सकते हैं, कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं, इत्यादि। साथ ही ये फीचर अब Android, iOS और Windows सभी डिवाइसों के लिए उपलब्ध है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर WhatsApp video call पर स्क्रीन शेयर कैसे करें। ये काफी आसान है। इस प्रक्रिया को आप हर एक स्टेप के साथ यहां जान सकते हैं।

WhatsApp वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर कैसे करें ?

  • सबसे पहले अपने फ़ोन में WhatsApp खोलें।
  • अब जिसे वीडियो कॉल करना है, उस कॉन्टैक्ट पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने इसकी चैट खुलेगी, जिसमें ऊपर बायीं साइड में कैमरा आइकॉन पर क्लिक करके वीडियो कॉल शुरू करें।
  • जब ये कॉन्टैक्ट आपका फ़ोन उठाएगा, उसके बाद इसमें नीचे दूसरा आइकॉन स्क्रीन शेयर का होगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब इसमें एक पॉप-अप विंडो आएगा, जिसमें आपको Continue बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर से एक पॉप-अप विंडो में Start recording or casting with WhatsApp? पुछा जायेगा, यहां Start now पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति को वीडियो कॉलिंग के दौरान ही आपकी लाइव स्क्रीन दिखाई देगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageGalaxy AI के इन फीचरों के साथ Samsung Galaxy S24 सीरीज़ फोनों की होगी कायापलट

Samsung Galaxy Unpacked 2024 को कंपनी ने यू.एस. कैलिफ़ोर्निया में आज संपन्न किया। हर साल इस लॉन्च के साथ लोगों को नयी Galaxy S सीरीज़ का इंतज़ार रहता है, लेकिन इस बार इस स्मार्टफोन सीरीज़ से भी ज़्यादा ख़ास थी Galaxy AI टेक्नोलॉजी। इस बात लॉन्च से पहले Galaxy S24 लाइन-अप की इतनी चर्चा नहीं …

Imageकैसे करे PC और Mac पर WhatsApp से वौइस् एंड विडियो कॉल्स

कोरोना के चलते लगभग 1 साल से ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम की वजह से अपने लैपटॉप का इस्तेमाल काफी ज्यादा कर रहे हैं। पूरे दिन बड़ी स्क्रीन को देखने के बाद स्मार्टफोन की छोटी स्क्रीन पर काम करना इतना आरामदायक नहीं लगता है, और यही बात वीडियो कॉल पर भी लागू होती है। जितनी …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Imageरातों-रात बंद हुए WhatsApp अकाउंट, कंपनी ने मानी अपनी गलती

सोमवार रात करीब 8 बजे कई लोगों का WhatsApp अचानक काम करना बंद कर दिया। स्क्रीन पर एक ही लाइन थी, “Account in review”, और नीचे लिखा था कि अकाउंट की गतिविधि और डिवाइस की जानकारी जांची जा रही है, और नतीजा आम तौर पर 24 घंटे में बता दिया जाएगा। इस दौरान ऐप का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products