Whatsapp web पर स्क्रीन लॉक कैसे लगाएं; सबसे सही तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर हम हमारे लैपटॉप या कंप्यूटर में Whatsapp web का उपयोग करते हैं, लेकिन लैपटॉप को घर में ऑन छोड़ कर जाने पर किसी भी अन्य व्यक्ति द्वारा हमारी Whatsapp चैट्स पढ़ने का डर लगा रहता है। ऐसे में Whatsapp ने कई बड़े अपडेट्स के साथ Whatsapp web screen lock का फीचर दिया है, जिससे बिना पासवर्ड डालें कोई भी चैट्स को पढ़ नहीं पायेगा। इस लेख में हमनें बताया है कि Whatsapp web पर स्क्रीन लॉक कैसे लगाएं? जानते हैं, इसके बारे में स्टेप वाइज आसान शब्दों में।

ये पढ़े: WhatsApp Chats को पुराने फ़ोन से नए फ़ोन में ट्रांसफर कैसे करें?

Whatsapp web पर स्क्रीन लॉक कैसे लगाएं?

यदि आप Whatsapp web पर स्क्रीन लॉक लगाना चाहते हैं, तो नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने लैपटॉप में Whatsapp web ओपन करें।
  • अब QR code को स्कैन करके अपने Whatsapp अकाउंट को लॉगिन करें।
  • लॉगिन होने पर ऊपर बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें, एक मेनू खुलेगा, यहाँ “Settings” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • सेटिंग्स का सेक्शन खुलेगा, यहाँ “Privacy” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ नीचे स्क्रोल करने पर “App lock” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें, फिर “App lock” के सामने बने बॉक्स को टिक करें।
  • एक पॉपअप ओपन होगा, यहाँ पासवर्ड डेल और कन्फर्म करके “Ok” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब App lock का समय निर्धारित करने के लिए दिए गए समय के सामने बने सर्किल पर क्लिक करें, और बायीं ओर ऊपर की तरफ बने “Arrow” के आइकॉन पर क्लिक करके बाहर हो जाये।

इतना करने पर आपकी Whatsapp web पर स्क्रीन लॉक लग जायेगा, और जब भी आपको या किसी को भी इसे देखना या चैटिंग करना होगी, तो इसके लिए पहले सेट किया गया पासवर्ड डाल कर इसे अनलॉक करना होगा।

ये पढ़े: OneDrive स्पेस कैसे खाली करे? (7 आसान टिप्स)

निष्कर्ष

ये अपने whatsapp web को सुरक्षित रखने का सबसे आसान और सही तरीका है, जिससे कोई भी आपकी चैट्स को न पढ़ पाए। जब भी कोई आपके लैपटॉप में Whatsapp web ओपन करेगा, तो उसे पहले पासवर्ड डाल कर “unlock” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ससेट किये गए टाइम के अनुसार इसमें अपने आप लॉक लग जायेगा। इस टाइम ड्यूरेशन को आप सेटिंग्स में जाकर “App lock” के सेक्शन में चेंज भी कर सकते हैं, और यदि इस ऑप्शन को हमेशा के लिए वापस बंद करना है, तो “App lock” के सेक्शन में जाकर “App lock” के सामने बने बॉक्स को अनटिक करें, और पासवर्ड डाल कर “Ok” के ऑप्शन पर क्लिक करें, जिससे ये ऑप्शन बंद हो जायेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageWhatsApp Chat Lock : WhatsApp पर अलग-अलग चैट कैसे लॉक करें

WhatsApp मैसेजिंग ऐप को नवीनतम और सबसे ज़्यादा उपयोगी बनाये रखने के लिए कंपनी इसे लगातार नए फीचरों के साथ अपडेट करती रहती है। हाल ही में WhatsApp चैट लॉक फीचर रोल आउट किया गया और ये काफी काम का है। इसमें आप WhatsApp में अलग अलग जिन चैटों पर लॉक लगाना चाहते हैं, वो …

Imageकैसे अपने लैपटॉप को टीवी से कनेक्ट करें – ये हैं आसान तरीके

एक बड़ी स्क्रीन पर वीडियो स्ट्रीमिंग करनी हो या ऑफिस में प्रेज़न्टेशन, लैपटॉप को टीवी से कनेक्ट करने की ज़रुरत पड़ ही जाती है। लैपटॉप को टीवी से कनेक्ट करना आसान है, लेकिन जिन्हें इसके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है, उनके लिए हम यहां 4 आसान प्रक्रियाएं बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.