Samsung Galaxy S24 FE Exynos 2400 के साथ Geekbench पर दिखा; जल्द लॉन्च होने की उम्मीद

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S24 FE को लेकर कई खबरें लीक हुई, लेकिन इसके लॉन्च की निर्धारित तारीख अभी तक सामने नहीं आयी है। हालांकि हाल ही में इस फ़ोन को Geekbench की वेबसाइट पर देखा गया है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि कंपनी इस फ़ोन को जल्द ही लांच कर सकती है। आगे Galaxy S24 FE Geekbench के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE Geekbench की पूरी जानकारी

first One UI test build के बाद हाल ही में इस फ़ोन को Geekbench पर मॉडल नंबर SM-S721B के साथ लिस्ट किया गया है। इसकी टेस्टिंग से समझ आता है, कि ये एक ग्लोबल वर्जन है। इसका कारण इसमें उपयोग होने वाला  Exynos 2400 प्रोसेसर है। वैसे तो 10-कोर CPU कम ही देखने को मिलते हैं, लेकिन Cortex-X4 prime core की स्पीड आमतौर पर जितनी होना चाहिए, उससे कम थी।

ये पढ़े: Realme 13 Pro+ कैमरा, और Realme GT 6 के डिस्प्ले की जानकारी लीक हुई

उम्मीद के मुताबिक इसकी स्पीड 3.2GHz होना थी, लेकिन टेस्टिंग के दौरान ये 3.1GHz स्पीड पर रन हुआ है। हालांकि इसमें  Cortex-A720 clusters (2x @ 2.9GHz + 3x @ 2.6GHz) और Cortex-A520 cluster (4x @ 2.0GHz) दिया गया है, जो इस प्रोसेसर में होना चाहिए।

सिंगल कोर टेस्टिंग में इस फ़ोन को 2047 और मल्टी कोर टेस्टिंग में 6289 का स्कोर मिला है, इसके अतिरिक्त फ़ोन की अन्य जानकारी भी शामिल हैं। फ़ोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। अन्य सूत्रों से ये भी पता चला है, कि फ़ोन में 8GB RAM और 12GB RAM के साथ 128GB (UFS 3.1) और 256GB (UFS 4.0) Storage के ऑप्शंस मिल सकते हैं।

ये पढ़ें: कम दाम में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ उपलब्ध Infinix स्मार्टफोन

Geekbench की इस टेस्टिंग से अभी फ़ोन की परफॉरमेंस को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है, क्योंकि इस टेस्टिंग के दौरान फ़ोन कौनसे मोड पर रन हो रहा था, इसकी जानकारी नहीं मिली है। हो सकता है, फ़ोन की टेस्टिंग लाइट मोड पर की गयी हो। फ़ोन की सही परफॉरमेंस के बारे में लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageदिसंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2026

नवंबर में जिन तीन बड़े फ्लैगशिप फोनों के भारत आने की चर्चा थी, उनमें से दो अब दिसंबर 2026 की तरफ खिसक चुके हैं। Motorola Signature 27 की 9 दिसंबर की तारीख तय हो चुकी है, और Xiaomi 18 Pro भी इसी महीने आ सकता है। वहीँ iQOO 16 का इंतज़ार थोड़ा और लंबा हो …

ImageSamsung Galaxy S24 Plus: Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और Android 14 OS से लैस हो सकता 2024 में आने वाला फ्लैगशिप फोन

Samsung ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप फोल्डिंग फोन लॉन्च किए थे। अब कंपनी अगले साल की शुरुआत में Samsung Galaxy S24 सीरीज़ के फ्लैगशिप फोन लाने की तैयारी में जुटी हुई है। यह सीरीज़ Samsung Galaxy S23 सीरीज़ की उत्तराधिकारी के तौर पर होगी, जिसमें Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Plus, Samsung Galaxy …

ImageSamsung Galaxy S21 FE के कई फ़ीचर Geekbench पर नज़र आये; 8 सितम्बर को दे सकता है दस्तक

Samsung Galaxy S20 FE के सक्सेसर Galaxy S21 FE के लॉन्च की खबरें कई दिनों से सामने आ रही हैं। पहले खबर थी कि इसे Galaxy Unpacked इवेंट में 11 अगस्त को ही लॉन्च किया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और कंपनी ने दो फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 और Flip 3 लॉन्च किये। …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.