Realme 13 Pro+ कैमरा, और Realme GT 6 के डिस्प्ले की जानकारी लीक हुई

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme के ने फ़ोन के जल्द लॉन्च होने की खबरें सामने आ रहीं हैं। खबरों के अनुसार कम्पनी इस साल Realme 13 Pro सीरीज और Realme GT6 लॉन्च कर सकती है। इसकी जानकारी एक Weibo यूजर द्वारा लीक हुई है। आगे GT 6 और Realme 13 Pro+ के लीक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme 13 Pro+ लीक्स की जानकारी

इसकी जानकारी एक Weibo यूजर “Digital Chat Station” द्वारा साझा की गयी हैं, जिसमें यूजर ने 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ एक Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा की जानकारी दी है। इसके पहले वाली सीरीज में OV64B लेंस का उपयोग किया गया था, जिसे बदल कर अब Sony IMX882 का उपयोग किया जायेगा।

ये पढ़ें: कम दाम में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ उपलब्ध Infinix स्मार्टफोन

इसके अतिरिक्त इंटरनेट पर वायरल खबरों के अनुसार Realme 13 Pro और 13 Pro+ में चार स्टोरेज वैरिएंट मिल सकते हैं, जिसमें 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज, 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज, 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज और 12 GB RAM + 512 GB स्टोरेज शामिल हैं। 13 Pro के मोनेट गोल्ड, मोनेट पर्पल और स्काई ग्रीन इन तीन रंगो में पेश किये जाने की संभावना है, जबकि Pro+ मोनेट गोल्ड और एमरल्ड ग्रीन इन दों रंगो में पेश किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी द्वारा इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

Realme GT 6 लीक्स की जानकारी

इसकी जानकारी भी Weibo यूजर “Digital Chat Station” द्वारा ही अपनी एक पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी हैं, जिसमें इस फ़ोन में BOE का एक एक्सक्लूसिव डिस्प्ले दिए जाने की बात कही है। जानकारी से ये भी पता चला है, कि ये डिस्प्ले 6K अल्ट्रा-हाई ब्राइटनेस और 8T LTPO लो-पावर डिज़ाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें AI ग्रीन फील्ड eye protection, हार्डवेयर लेवल लौ ब्लू लाइट, 2160Hz PWM और 3Pulse/1Pulse DC जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

ये पढ़े: Realme GT 6 में मिलेगी 120W फ़ास्ट चार्जिंग – 20 जून को इन फीचरों के लॉन्च होगा ये फ़ोन

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार इस फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 3 का उपयोग किया जा सकता है। बैटरी बैकअप के लिए 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती हैं। स्टोरेज की बात करें, तो फ़ोन में 24 GB RAM और 1 TB storage मिल सकती हैं, इतना ही नहीं 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ एक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलने की उम्मीद हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imageदिवाली से पहले हो सकती हैं Realme 13 सीरीज भारत में लॉन्च; लीक हुई जानकारी

Realme अपनी 12 सीरीज की सफलता के बाद इस साल भारत में नयी सीरीज पेश कर सकता है, अर्थात इस साल के आखिर तक Realme 13 सीरीज के लॉन्च किये जाने की खबरें सामने आ रही हैं। खबरों के अनुसार कंपनी इस सीरीज को दशहरा और दिवाली के त्यौहार के पहले लांच कर सकती हैं। …

ImageRealme मई में लॉन्च कर रहा है ये दो नए बजट स्मार्टफोन, क्या आप भी तलाश रहे हैं सस्ते और अच्छे स्मार्टफोन ?

Realme ने इस बात पर मोहर लगा दी है कि वो मई 2023 में ही Realme 11 Pro सीरीज़ को पेश करने वाली है। चीन में ये नयी नंबर सीरीज़ 10 मई को लॉन्च की जाएगी और इसमें Realme 11, Realme 11 Pro 5G और 11 Pro+ 5G के आने के आसार हैं। इसके अलावा …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products