Realme GT 6 में मिलेगी 120W फ़ास्ट चार्जिंग – 20 जून को इन फीचरों के लॉन्च होगा ये फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme GT 6 भारत में 20 जून को लॉन्च होने वाला है और आप इसे Flipkart से खरीद पाएंगे। हालांकि इसके लॉन्च में अभी लगभग 1 हफ्ते का समय है, लेकिन कंपनी ने टीज़र के रूप में इसके स्पेसिफिकेशनों से पर्दा उठाना शुरू कर दिया है। कंपनी ने Realme GT 6 की बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग की जानकारी देते हुए, एक नया टीज़र पेश किया है। इस फ़ोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी होगी और 120W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी। इसके अलावा भी इसके अन्य मुख्य स्पेसिफिकेशनों की जानकारी लगातार लीक या रिपोर्टों में सामने आ रही है।

ये पढ़ें: जून 2024 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones launching in June 2024

Realme GT 6 में मिलेगी 120W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी

Realme GT सीरीज़ के इस नए फ़ोन के लॉन्च का टीज़र Flipkart पर एक लाइव पेज के माध्यम से शेयर किया जा चुका है। अब फ़ोन के बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग की भी जानकारी कंपनी ने साझा कर दी है। सामने आया नया टीज़र बताता है कि इस 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस फ़ोन की 5500mAh की बैटरी मात्र 10 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज हो सकती है और 100% पूरा चार्ज होने में इसे मात्र 28 मिनट का समय लगेगा।

रिपोर्टों की मानें तो, Realme GT 6 की ये बैटरी लगभग 46 घंटे का टॉकटाइम देने में सक्षम यही। साथ ही 1,600 बार फुल चार्ज होने के बाद भी बैटरी के 80 प्रतिशत से अधिक क्षमता बनाये रखने का दावा किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार ये बैटरी एक दिन में एक बार चार्ज करने, चार साल तक चल सकती है।

इन फीचरों के साथ Poco F6 5G को टक्कर देगा Realme GT 6

20 जून को लॉन्च होने वाले Realme GT 6 में ओक्टा कोर Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट है, जो कि 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। ये वही प्रोसेसर है, जिसके साथ हाल ही में Poco F6 भारत में आया है। इसके अलावा GT 6 में 10,014mm स्क्वायर ड्यूल वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम भी है।

ये पढ़ें: कम दाम में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ उपलब्ध Infinix स्मार्टफोन

इसके अलावा Realme GT 6 में ड्यूल रियर कैमरा आने के आसार हैं, जिसमें 50MP का Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा हो सकता है और अल्ट्रा वाइड शॉट्स के लिए आपको यहां 8MP का Sony IMX355 सेंसर मिल सकता है। वहीँ सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा आने के आसार हैं। कंपनी ने घोषणा की है कि कैमरा डिटेल वो 13 जून को बताएँगे।

वहीँ Poco F6 में भी 50MP प्राइमरी रियर कैमरा के साथ 8MP का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड लेंस ही मौजूद है। हालांकि सेल्फी के लिए इस फ़ोन 20MP का कैमरा मिलता है। ये स्मार्टफोन को भारत में 25,999 रुपए की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध है। अब देखना ये है कि Realme GT 6 भारतीय बाज़ार में किस कीमत पर दस्तक देता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageRealme GT Neo 5 की लॉन्च डेट सामने आयी, 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा फ़ोन

Realme ने 5 जनवरी को चीन में अपने एक लॉन्च इवेंट की घोषणा की है। कंपनी का ये लॉन्च इवेंट नेक्स्ट जनरेशन चार्जिंग तकनीक के बारे में है। हालांकि यहां कंपनी ने और कुछ नहीं बताया है, लेकिन जैसा कि आप सब जानते हैं कि कंपनी के नया फ़ोन 240W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ …

Imageइस साल कई स्मार्टफोन होंगे 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

MWC 2022 में इस बार काफी नए डिवाइसों से मुलाक़ात हुई है। हालांकि स्मार्टफोनों की दुनिया में ज़्यादा आविष्कार नहीं हुए हैं। फिलहाल स्मार्टफोनों में या तो कैमरा पर या फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकों में ही कुछ नया देखने को मिल रहा है। MWC में भी नए डिवाइसों के साथ इस बार कुछ कंपनियों ने नयी …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products