Whatsapp नहीं चल रहा है, तो बिना डाटा गवाएं ऐसे ठीक करें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में Whatsapp हर इंसान की लाइफ का एक जरुरी हिस्सा बन गया है, लेकिन कई बार हमारे फ़ोन में Whatsapp चलते चलते बंद हो जाता है। ऐसे में परशान होने वाली बात नहीं हैं, इस लेख में हमनें बताया है, कि Whatsapp नहीं चल रहा है, तो कैसे ठीक करें?

Whatsapp नहीं चल रहा है, तो कैसे ठीक करें?

इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से 5 मुख्य कारण और उनको सही करने के तरीकें बताये हमनें इस लेख में बताये हैं। यदि आप इन तरीकों को फॉलो करेंगे तो आपके फ़ोन में Whatsapp चलने लगेगा।

ये पढ़े: Whatsapp web पर स्क्रीन लॉक कैसे लगाएं; सबसे सही तरीका

इंटरनेट कनेक्शन चेक करें

यदि आपका Whatsapp नहीं चल रहा है, तो इसका सबसे मुख्य कारण इंटरनेट कनेक्शन का बंद होना हो सकता है। सबसे पहले फ़ोन का इंटरनेट कनेक्शन चेक करें। यदि इंटरनेट कनेक्शन ऑन है, तो फ़ोन में Flight mode को ऑन करके वापस ऑफ करें। ऐसा करने पर कई बार हमारे फ़ोन का इंटरनेट कनेक्शन सही से काम करने लगता है।

फ़ोन को रीस्टार्ट करें

फ़ोन की आधी से ज्यादा प्रॉब्लम फ़ोन को बंद करके वापस चालू करने से सही हो जाती है, यदि आपका Whatsapp नहीं चल रहा है, तो एक बार अपने फ़ोन को रीस्टार्ट करें, इससे कुछ माइनर इशू होगा तो वो सही हो जायेगा। सब फ़ोन में फ़ोन को रीस्टार्ट करने का तरीका अलग होता है, नीचे हमनें Realme फ़ोन को रीस्टार्ट करने का तरीका बताया है।

  • सबसे पहले “Power button” को लॉन्ग प्रेस करें।
  • फिर स्लाइडर को “Restart” ऑप्शन की तरफ स्लाइड करें।

Whatsapp को अपडेट करें

App को अपडेट नहीं करना Whatsapp नहीं चलने का दूसरा मुख्य कारण हो सकता है, इसलिए अपने Whatsapp को हमेशा अपडेट रखा करें। ऐसा सिर्फ Whatsapp ही नहीं अन्य apps के साथ भी होता है। Whatsapp को अपडेट करने के लिए नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करें।

  • इसके लिए फ़ोन में PlayStore ओपन करें।
  • फिर सर्च बॉक्स में Whatsapp सर्च करें।
  • इसके बाद Whatsapp के सामने बने “Update” बटन पर क्लिक करें।

Whatsapp Data Disable तो नहीं है, चेक करें

यदि आपने गलती से Whatsapp app के लिए data को disable किया होगा, तो फ़ोन में सभी apps काम करेंगे, लेकिन Whatsapp के लिए इंटरनेट काम नहीं करेगा, और इस वजह से Whatsapp पर चैटिंग या स्टेटस अपलोड नहीं कर प पाएंगे। Data disable है या नहीं चेक करने के लिए नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले फ़ोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • यहाँ “Apps” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब “App management” में जाएं, और “Whatsapp” पर क्लिक करें।
  • यहाँ “Data usage” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब चेक करे, कि “Disable mobile data” और “Disable Wi-Fi” के सामने बने टॉगल बटन बंद हो।

Date और Time को अपडेट करें

यदि हमारे फ़ोन में Date और Time अपडेट नहीं होगा तो कुछ apps सही से काम नहीं करेंगे, ऐसे में Date और Time को sync करना आवश्यक है। नीचे हमनें Date और Time को अपडेट करने का तरीका स्टेप वाइज बताया है।

सस्बे पहले फ़ोन की सेटिंग्स में जाएं, और “Additional” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब “Date & Time” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

यहाँ “Set time automatically” के सामने बना टॉगल बटन ऑन है कि नहीं, चेक करें। यदि ऑफ है, तो उसे ऑन करें।

ये पढ़े: Instagram पर close friends के साथ post कैसे शेयर करें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Imageफ़ोन पर काम नहीं कर रहा मोबाइल डाटा ? इन 5 तरीकों से हल करें से समस्या

भारत में पिछले साल से ही 5G सर्विस की शुरुआत हो चुकी है। देश की तीनों ही बड़ी टेलीकॉम कंपनियां – Jio, Airtel और Vi देश के काफी शहरों में 5G सर्विस पहुंचा चुकी हैं। लेकिन इस नए 5G नेटवर्क के साथ जहां कुछ लोग इसकी तेज़ स्पीड का आनंद ले रहे हैं, वहीँ कुछ …

Image5G तो आ गया, लेकिन भूलकर भी अभी इन कारणों से ना करें अपग्रेड

5G इस समय भारत के काफी शहरों में आ चुका है और Jio, Airtel बहुत तेज़ी से इसका विस्तार पूरे देश में कर रहे हैं। 5G नेटवर्क के साथ फ़ोन में अच्छी इंटरनेट स्पीड मिलती है और जिन्होंने अभी तक 5G का अनुभव नहीं किया है, उन्हें मिनटों में जब आसानी से डाउनलोड होता नज़र …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

Discuss

Be the first to leave a comment.