Windows 11 में फाइल्स का बैकअप कैसे लें, और रिस्टोर कैसे करें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हमारे लैपटॉप या कंप्यूटर में ऐसी बहुत सारी काम की फाइल्स होती हैं, जो हम चाहते हैं कि कभी डिलीट न हो, लेकिन किसी कारणवश वो फाइल्स डिलीट हो जाती है, तो हमारा काफी नुकसान हो जाता है, इसलिए लैपटॉप में फाइल्स का बैकअप लेना जरूरी है। इस लेख में हमनें बताया है, कि Windows 11 में फाइल्स का बैकअप कैसे लें, और रिस्टोर कैसे करें? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Windows 11 में फाइल्स का बैकअप कैसे लें

Windows 11 में बैकअप लेने का सबसे आसान तरीका OneDrive पर बैकअप लेना है। इसके लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले सर्च बार में “Settings” सर्च करें, और Windows की सेटिंग्स को ओपन करें।
  • यहां “Accounts” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर “Windows Backup” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
Windows 11 में फाइल्स का बैकअप कैसे लें, और रिस्टोर कैसे करें
  • यहां “Manage sync settings” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एक विंडो ओपन होगी। यहां जिन फाइल्स का बैकअप लेना चाहते हैं, उनके सामने बने टॉगल बटन को ऑन करें, और “Save changes” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

इतना करने पर आपकी फाइल्स का Microsoft OneDrive पर बैकअप सेव हो जाएगा। इसमें फाइल्स की साइज के अनुसार थोड़ा टाइम लग सकता है।

ये पढ़े: Windows में मॉनिटर के रिफ्रेश रेट को कैसे बदलें

Windows 11 में फाइल्स को रिस्टोर कैसे करें

ऊपर हमनें Windows 11 में फाइल्स का बैकअप लेने का तरीका बताया है, अब उन फाइल्स को वापस अपने laptop में रिस्टोर करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने laptop के Microsoft Edge ब्राउजर में OneDrive की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं ।
  • यहां आपका अकाउंट पहले से लॉगिन होगा। यदि लॉगिन न हो तो उस ईमेल से लॉगिन करें, जिससे बैकअप लेते समय लॉगिन था।
  • अब आपको यहां वो सभी फाइल्स दिख जाएगी, आपने जिनका बैकअप लिया था।
  • इनमें से जो फाइल्स वापस अपने लैपटॉप में सेव करना चाहते हैं, उन्हें सिलेक्ट करें और “Download” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

इतना करने पर वो सभी फाइल्स वापस आपके लैपटॉप में डाउनलोड हो जाएगी, इन फाइल्स को आप दूसरे डिवाइस में भी डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए आपको उस डिवाइस में OneDrive को लॉगिन करना होगा।

ये पढ़े: लैपटॉप का टचपैड काम नहीं कर रहा है, तो अपनायें ये 5 तरीकें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageOneDrive स्पेस कैसे खाली करे? (7 आसान टिप्स)

यदि आपकी भी OneDrive ज्यादा भरी हुई है, जिस वजह से आप उसमे ज्यादा फाइल्स स्टोर नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको इस लेख को पढ़ना चाहिए, इस लेख में हमनें OneDrive स्पेस कैसे खाली करे? इसकी जानकारी दी है, इन OneDrive स्पेस खाली करने के 7 टिप्स को फॉलो करके आप अपनी OneDrive …

Imageजानिए कैसे करें अपने iPhone को रीसेट बिना फाइल्स और डॉक्यूमेंट को डिलीट किए

यदि आपका iPhone बहुत हैंग करने लग गया है, तो शायद आपके iPhone के फ़ैक्टरी रीसेट का समय आ गया है। रीसेट करने से आपके iPhone से सब कुछ साफ़ हो जाता है, जिसमें फ़ाइलें, डॉक्यूमेंट और इस्तेमाल में न आने वाली ऐप्स शामिल हैं जो समय के साथ आपके फोन के स्पेस को भर …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.