Windows में मॉनिटर के रिफ्रेश रेट को कैसे बदलें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप लैपटॉप या कंप्यूटर में गेमिंग करना पसंद करते हैं, तो आपका मॉनिटर हाई रिफ्रेश रेट पर सेट होना चाहिए, तभी आपके सिस्टम में गेम स्मूथली काम कर पायेगा, इसके अतिरिक्त रिफ्रेश रेट हाई होने से स्क्रॉलिंग और माउस कर्सर की मोमेंट भी काफी स्मूथली होती है, लेकिन आपने अभी तक अपने Windows में मॉनिटर के रिफ्रेश रेट को बदला नहीं होगा। यदि आप रिफ्रेश रेट को बदलना चाहते हैं, तो इस लेख में हमनें बताया है, कि Windows में मॉनिटर के रिफ्रेश रेट को कैसे बदलें।

Windows में मॉनिटर के रिफ्रेश रेट को कैसे बदलें

  • सबसे पहले माउस या टचपैड में राइट क्लिक करें, एक मेनू खुलेगा, इसमें “Display settings” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Windows में मॉनिटर के रिफ्रेश रेट को कैसे बदलें।
  • यहाँ थोड़ा सा स्क्रॉल करने पर “Advanced Display” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • यहाँ “Choose a refresh rate” के सामने बने बॉक्स में आपके मॉनिटर का रिफ्रेश रेट होगा, उस पर क्लिक करें, और अपने मॉनिटर के रिफ्रेश रेट को सेट करें।

ये पढ़े: Windows 11 में डाटा यूसेज को कैसे मॉनिटर करें?

एक से ज्यादा मॉनिटर यूज़ करने पर रिफ्रेश रेट को कैसे बदलें।

यदि आप एक से ज्यादा मॉनिटर का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको हर मॉनिटर के लिए अलग से रिफ्रेश रेट को सेट करना होगा, इसके लिए नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करें।

  • ऊपर बताई गयी स्टेप्स से “Advanced Display” के सेक्शन में आएं।
  • यहाँ “Display adapter properties for” जो भी डिस्प्ले होंगे उनका नाम लिखा होगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब एक पॉपअप खुलेगा यहाँ “Monitor” सेक्शन में आएं, और जो भी रिफ्रेश रेट आप रखना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करके “Ok” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Windows में मॉनिटर के रिफ्रेश रेट को कैसे बदलें।

अब आपको समझ आ गया होगा कि Windows में मॉनिटर के रिफ्रेश रेट को कैसे बदलें?, लेकिन ये जरुरी नहीं है, कि रिफ्रेश रेट को बढ़ाया ही जाएं, आप बैटरी लाइफ को बढ़ाने के लिए रिफ्रेश रेट को कम भी कर सकते हैं, क्योंकि ज्यादा रिफ्रेश रेट वाला मॉनिटर उपयोग करने में ज्यादा एनर्जी और GPU का उपयोग होता है।

ये पढ़े: लैपटॉप का टचपैड काम नहीं कर रहा है, तो अपनायें ये 5 तरीकें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageमनपसंद फोटो बनेगी प्रोफाइल की पहली झलक – आ गया Instagram का Reorder Grid फीचर, जानें कैसे करता है काम

Instagram Reorder Grid फीचर – सोचिए, पिछले साल किसी ट्रिप की या किसी ख़ास मौके की एक कमाल की फोटो आपने पोस्ट की थी, जो आपकी सबसे फेवरेट पोस्ट में से एक थी। लेकिन आज कोई आपकी प्रोफाइल खोलता है, तो वो फोटो कहीं नीचे, स्क्रॉल-दर-स्क्रॉल छुपी पड़ी रहती है। अब तक Instagram profile grid …

ImageWindows 11 में डाटा यूसेज को कैसे मॉनिटर करें?

वैसे तो आज कल सभी कंपनी अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा देती हैं, लेकिन कुछ कम्पनीज आपको मीटर्ड कनेक्शन प्रोवाइड करती हैं, जिसमें आपको हर महीने लिमिटेड डाटा मिलता है। यदि आपके पास भी मीटर्ड कनेक्शन है, तो आपको अपने लैपटॉप में उपयोग होने वाले डाटा पर निगरानी रखना आवश्यक है। इस लेख में हमनें बताया है, …

ImageGoogle Chrome में डिफ़ॉल्ट सर्च इंजन कैसे बदलें?

यदि आप सिर्फ गूगल सर्च इंजन को यूज़ करने में कम्फ़र्टेबल रहते हैं, लेकिन Chrome ब्राउज़र में बार बार सर्च इंजन चेंज हो जाता है, जिस वजह से अच्छे से ब्राउज़िंग नहीं कर पाते हैं, या गूगल के अलावा दूसरे सर्च इंजन का उपयोग करना चाहते हैं तो इस लेख में हमनें बताया हैं, कि …

ImageOnePlus का नया गेमिंग फोन लॉन्च! 8600mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ आया Ace 6 Ultra

OnePlus ने अपना नया OnePlus Ace 6 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे साफ तौर पर हार्डकोर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और खास गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे उन यूज़र्स के लिए खास …

ImageInfinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro – ₹12,000 में कौन सा फोन ज़्यादा दमदार?

Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro – ये दोनों हाल ही में भारत में उतरे हैं, दोनों की कीमत ₹12,000 के आसपास है, और स्पेसिफिकेशन शीट पर पहली नज़र डालें तो दोनों लगभग एक जैसे नज़र आते हैं, बड़ी HD+ स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और दिनभर चलने वाली बैटरी। लेकिन असली फर्क डिटेल में …

Discuss

1 Comment
Be the first to leave a comment.

Related Products