Windows 11 में डाटा यूसेज को कैसे मॉनिटर करें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

वैसे तो आज कल सभी कंपनी अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा देती हैं, लेकिन कुछ कम्पनीज आपको मीटर्ड कनेक्शन प्रोवाइड करती हैं, जिसमें आपको हर महीने लिमिटेड डाटा मिलता है। यदि आपके पास भी मीटर्ड कनेक्शन है, तो आपको अपने लैपटॉप में उपयोग होने वाले डाटा पर निगरानी रखना आवश्यक है। इस लेख में हमनें बताया है, कि Windows 11 में डाटा यूसेज को कैसे मॉनिटर करें? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं, जिससे आप अपने डाटा का सही उपयोग कर पाएं, और बेवजह खर्च होने वाले डाटा पर रोक लगा सकें।

Windows 11 में डाटा यूसेज को कैसे मॉनिटर करें?

यदि आपने लैपटॉप में डाटा यूसेज को मॉनिटर करना चाहते हैं, तो इसके कई तरीकें हैं, नीचे हमनें उन सभी तरीकों को विस्तार से बताया है, ताकि आपको डाटा मॉनिटर करते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ये पढ़े: लैपटॉप का टचपैड काम नहीं कर रहा है, तो अपनायें ये 5 तरीकें

Task Manager का उपयोग करके Windows 11 में डाटा यूसेज को कैसे मॉनिटर करें?

  • सबसे पहले कर्सर को Task Bar पर ले जाएं और राइट क्लिक करें।
  • दो ऑप्शन दिखेंगे, इनमें से “Task Manager” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब बायीं ओर दिख रहें “App History” के ऑप्शन पर क्लिक करें, यहाँ आपको “Network” के सेक्शन में डाटा यूसेज की जानकारी दिखेगी।

Network Settings के माध्यम से Windows 11 में डाटा यूसेज मॉनिटर करने का तरीका

  • अपने windows की सेटिंग्स में जाएं, यहाँ “Network and Internet” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ “Data Usage” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

यहाँ आपको 30 दिन का टोटल डाटा यूसेज दिखेगा, इस समय अवधि को बदल कर आप एक 24 घंटे का डाटा यूसेज भी देख सकते हैं। इतना ही नहीं आप इसमें हर app का डाटा यूसेज देख सकते हैं, और “Enter limit” के ऑप्शन पर क्लिक करके डाटा यूसेज पर लिमिट भी लगा सकते हैं।

  • इसके लिए “Enter limit” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एक पॉपअप ओपन होगा, इसमें लिमिट टाइप, और कितनी लिमिट लगाना है, ये सेट करके सेव के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Resource Monitor का उपयोग करके Windows 11 में डाटा यूसेज मॉनिटर करने का तरीका

ये Windows 11 में डाटा यूसेज मॉनिटर करने का सबसे आसान और सही तरीका है, जिसमें आप डिटेल में डाटा यूसेज को मॉनिटर कर पाएंगे। इसके लिए नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले task bar में सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें, और “Resource Monitor” टाइप करें।
  • “Resource Monitor” को ओपन करें, और नेटवर्क के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपको डिटेल में आपके नेटवर्क और डाटा यूसेज की जानकारी मिल जाएगी।

ये पढ़े: Google Chrome में डिफ़ॉल्ट सर्च इंजन कैसे बदलें?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageTelegram Account डिलीट या डीएक्टिवेट कैसे करें ?

Telegram इस समय की एक बेहतरीन मैसेजिंग ऐप है, जो आपके चैट को एन्क्रिप्टेड यानि सुरक्षित रखता है और साथ ही इसमें काफी सुविधाएँ भी मिलती हैं। इस समय लाखों लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, और उन्हें ये WhatsApp से भी बेहतर लगती है। 2013 में लॉन्च हुई Telegram ऐप के कुछ फ़ीचर ऐसे …

Imageजानिए कैसे करें अपने iPhone को रीसेट बिना फाइल्स और डॉक्यूमेंट को डिलीट किए

यदि आपका iPhone बहुत हैंग करने लग गया है, तो शायद आपके iPhone के फ़ैक्टरी रीसेट का समय आ गया है। रीसेट करने से आपके iPhone से सब कुछ साफ़ हो जाता है, जिसमें फ़ाइलें, डॉक्यूमेंट और इस्तेमाल में न आने वाली ऐप्स शामिल हैं जो समय के साथ आपके फोन के स्पेस को भर …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products