Google Chrome में डिफ़ॉल्ट सर्च इंजन कैसे बदलें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप सिर्फ गूगल सर्च इंजन को यूज़ करने में कम्फ़र्टेबल रहते हैं, लेकिन Chrome ब्राउज़र में बार बार सर्च इंजन चेंज हो जाता है, जिस वजह से अच्छे से ब्राउज़िंग नहीं कर पाते हैं, या गूगल के अलावा दूसरे सर्च इंजन का उपयोग करना चाहते हैं तो इस लेख में हमनें बताया हैं, कि Google Chrome में डिफ़ॉल्ट सर्च इंजन कैसे बदलें? जिससे आप जब भी ब्राउज़र को ओपन करेंगे तो उसमें डिफ़ॉल्ट रूप से आपके द्वारा सेट किया गया सर्च इंजन ही खुलेगा।

Google Chrome में डिफ़ॉल्ट सर्च इंजन कैसे बदलें?

आप कोई भी ऑपरेटिंग सिस्टम यूज़ करते हो, Google के Chrome ब्राउज़र में डिफ़ॉल्ट सर्च इंजन को बदला जा सकता है। नीचे हमनें लैपटॉप/कंप्यूटर और फ़ोन दोनों के Chrome ब्राउज़र में डिफ़ॉल्ट सर्च इंजन बदलने का तरीका बताया है।

ये पढ़े: इंटरनेट पर अपलोड है निजी तस्वीरें; ऐसे करें रिमूव नहीं तो हो सकती है जेल

लैपटॉप/कंप्यूटर के Chrome ब्राउज़र में डिफ़ॉल्ट सर्च इंजन कैसे बदलें?

  • सबसे पहले अपने लैपटॉप/कंप्यूटर में Chrome ब्राउज़र ओपन करें।
  • अब दाहिनी ओर ऊपर की तरफ बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • एक मेनू खुलेगा, यहाँ सबसे नीचे बने एक्सटेंड के एरो पर कर्सर ले जाएं, जिससे सेटिंग्स का ऑप्शन दिखेगा।
  • अब “Settings” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ बायीं ओर “Search engine” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • फिर “Manage search engines and site search” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर जिस सर्च इंजन को डिफ़ॉल्ट बनाना चाहते हैं, उसके सामने बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें, और “Make default” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

ये पढ़े: एक एंड्रॉइड से दूसरे एंड्रॉइड फोन में डेटा ट्रांसफर कैसे करें?

फ़ोन के Chrome ब्राउज़र में डिफ़ॉल्ट सर्च इंजन कैसे बदलें?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फ़ोन में Google Chrome ओपन करें।
  • अब दाहिनी और बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें, फिर “Settings” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ “Search engine” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें, फिर जिस सर्च इंजन को डिफ़ॉल्ट रखना चाहते हैं, उसके सामने बने सर्कल पर टिक करें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageMintnav ब्राउज़र हाइजैकर इंस्टॉल होने का Xiaomi के कुछ यूज़र ने लगाया आरोप

Xiaomi एक बार फिर से विवादों में आ गया है। दरअसल, Xiaomi के कुछ यूज़र ने अपने फोन पर कथित रूप से फिर से Malware इंस्टॉल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने फोन पर ब्राउज़र हाइजैकर Malware देखा है, जिसे Mintnav नाम से जाना जाता है। यह Chrome और कुछ अन्य ब्राउज़र खोलने पर …

ImageGoogle Language (भाषा) को अपनी पसंद की भाषा में कैसे बदलें

Google इस समय का सबसे प्रचलित इंटरनेट सर्च ब्राउज़र है। अक्सर हम किसी भी सवाल के जवाब में लोगों को कहते हुए सुनते हैं कि “Google करो”। और इसका कारण ये हैं कि Google पर सभी प्रकार के सर्च का परिणाम मिलता है। आपको गूगल पर सभी प्रकार की सर्च करने पर उससे सम्बंधित विभिन्न …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

Discuss

Be the first to leave a comment.