Mintnav ब्राउज़र हाइजैकर इंस्टॉल होने का Xiaomi के कुछ यूज़र ने लगाया आरोप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi एक बार फिर से विवादों में आ गया है। दरअसल, Xiaomi के कुछ यूज़र ने अपने फोन पर कथित रूप से फिर से Malware इंस्टॉल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने फोन पर ब्राउज़र हाइजैकर Malware देखा है, जिसे Mintnav नाम से जाना जाता है। यह Chrome और कुछ अन्य ब्राउज़र खोलने पर दिखाई देता है। Mintnav ब्राउज़र हाइजैकर की जानकारी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X के द्वारा आईटी मंत्रालय से साझा की गई है।

ये पढ़ें: WhatsApp Multi Account Feature :एक फोन पर चला सकेंगे 2 एकाउंट, बीटा वर्जन की टेस्टिंग जारी

Reddit पर यह मामला सबसे पहले एक Xiaomi यूज़र ने उठाया था। उसका कहना था कि Google Chrome होम पेज को अचानक Mintnav नाम की साइट में बदल दिया गया था। उसका आरोप था कि यह एक स्कैम हो सकता है। हालांकि, इसके बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी। यह मामला छह महीने पहले पोस्ट किया गया था और Reddit थ्रेड पर आए अन्य जवाबों से पता चलता है कि इस समस्या का सामना अन्य लोग भी कर रहे थे।

यह मामला फिर से सामने आया है, जब एक यूज़र ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर इसे साझा किया। उसने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय को टैग करते हुए कहा कि Chrome और अन्य ब्राउज़र पर Mintnav इंस्टॉल कर रहा है। दरअसल, हो क्या रहा है कि Chrome सर्च इंजन खुलने की बजाए Mintnav ब्राउज़र खुलता है।

आप Google या किसी अन्य सर्च इंजन को डिफ़ॉल्ट बनाकर सेटिंग मेनू से बदल सकते हैं। Reddit थ्रेड कमेंट्स में यह भी आरोप लगाया गया है कि यह संभवतः एक ब्राउज़र हाइजैकर है। ऐसा लगता है कि ब्राउज़र अचानक Xiaomi फोन पर दिखाई दिया और किसी भी सॉफ़्टवेयर अपडेट में इसकी कोई जानकारी नहीं है।

ये पढ़ें: Moto G84 vs Realme 11 vs OnePlus Nord CE 3 Lite: कौन है किससे बेहतर, जानते हैं सबकुछ

इस मुद्दे पर अभी तक Xiaomi ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। HowToRemove.Guide वेबसाइट के अनुसार, अगर आपको अचानक ऐसा कुछ अनुभव हो रहा है तो यह संभवतः Mintnav का काम है। यह यूज़र को Anti-Malware प्रोग्राम इंस्टॉल करने या ब्राउज़र सेटिंग्स को डिफ़ॉल्ट पर रीसेट करने की सलाह देता है । Mintnav ब्राउज़र हाइजैकर ऐप की श्रेणी में आता है। यह सॉफ्टवेयर कोई सीधा नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन यह वेब ब्राउज़िंग गतिविधियों को बाधित करता है। इसे इसीलिए बनाया गया है। यह वेबसाइट आपके द्वारा सर्च किए गए पेज को किसी अन्य वेबसाइट पर पुनर्निर्देशित कर सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageJupiter 125 vs Access 125: दो हेलमेट वाली डिक्की या ABS वाला ब्रेक, कौन सा स्कूटर लें?

Jupiter 125 vs Access 125: दिल्ली में TVS Jupiter 125 और Suzuki Access 125, दोनों के सबसे सस्ते मॉडल करीब ₹83,000 (एक्स-शोरूम) से शुरू होते हैं, और इनकी कीमत में ₹1,000 का भी फर्क नहीं है। लेकिन जैसे ही आप डिस्क ब्रेक या फोन से जुड़ने वाली ब्लूटूथ स्क्रीन की तरफ बढ़ते हैं, Jupiter हर …

ImageXiaomi Redmi Go का रिव्यु हिंदी में: फीचर फोन का स्मार्ट विकल्प

Redmi Go शाओमी का अभी तक का सबसे किफायती स्मार्टफोन है जिसको इंडिया में हाल ही में लांच किया गया है। जैसे की फोन के नाम से ही साफ़ होता है यह Google के साथ मिलकर एंड्राइड के थोडा हल्के वर्जन (Go एडिशन) पर रन करता है। यह डिवाइस लो-एंड हार्डवेयर के साथ लोकप्रिय एप्लीकेशन …

Imageशाओमी के अपकमिंग 10 स्मार्टफोन जो होंगे साल 2019 में लांच

शाओमी ने 2010 में अपनी शुरुआत एक ऐसी सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में की थी जो एंड्राइड आधारित MIUI कस्टम ROM को बढ़ावा देती थी और 1 साल बाद ही कंपनी ने Xiaomi Mi 1 स्मार्टफोन को लांच कर दिया था। अगले कुछ सालो में कंपनी ने रफ़्तार पकड़ी और चीन में काफी बेतार मार्किट …

ImageTelegram बैन के पीछे WhatsApp का हाथ? – भड़के Durov ने Reliance-Meta पर लगाया आरोप, बैन न खुला तो ये हैं बेस्ट विकल्प

अगर आप उन करोड़ों लोगों में हैं जिनकी सुबह की शुरुआत Telegram खोलने से होती है, तो पिछले कुछ दिनों से आपको झटका लगा होगा, क्योंकि भारत में Telegram फिलहाल बंद है। सरकार ने 16 जून से 22 जून की मध्यरात्रि तक इस मैसेजिंग ऐप पर अस्थायी रोक लगाई है, और वजह है 21 जून …

ImageiPhone Duo की अंदर वाली स्क्रीन टूटी तो लगभग नए iPhone 18 Pro जितना खर्च, Apple ने जारी किए रिपेयर के दाम

एक नज़र में : Apple के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo को लेकर उत्साह तो खूब है, लेकिन अगर ये गलती से आपके हाथ से गिरकर टूट गया, तो इसका रिपेयर आपकी जेब पर कितना भारी पड़ेगा? मैं खुद Apple यूज़र हूँ और कुछ साल पहले मेरे iPhone 13 का बैक ग्लास भी रिपेयर हुआ …

Discuss

Be the first to leave a comment.