ChatGPT को कड़ी टक्कर देगी Google की AI सर्विस Bard

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ChatGPT की बढ़ती लोकप्रियता के बीच Google ने सोमवार को अपनी नयी AI सर्विस Google Bard की घोषणा कर दी है, जो सीधी ChatGPT को टक्कर देगी। Google के इस AI चैटबॉट का नाम है – Bard। Bard ChatGPT का फिलहाल एकमात्र प्रतियोगी है, जिसकी चर्चा हम काफी समय से सुनते आ रहे हैं। इसके बारे में गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई ने खुद ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि किस तरह Bard लोगों के जीवन को आसान बनाने में सहायक होगा। कंपनी का कहना है कि बड़े पैमाने पर लोगों के लिए Bard को उपलब्ध कराने से पहले, ये एप्लीकेशन कुछ विश्वसनीय टेस्टरों से गुज़रेगी।

ये पढ़ें: 8 फरवरी को Google करेगा Search और AI कार्यक्रम की मेज़बानी, नए AI मॉडल्स पर भी होगी चर्चा

क्या है Google Bard ?

Google Bard एक AI सर्विस है, जो कंपनी की अपनी कन्वर्सेशन टेक्नोलॉजी LaMDA (Language Model for Dialogue Applications) द्वारा संचालित है। इसे गूगल द्वारा सीधे सीधे OpenAI ChatGPT के प्रतियोगी के रूप में पेश किया गया है।

Google Bard LaMDA पर चलता है, जो कि Transformer AI मॉडल पर आधारित है और ChatGPT, GPT-3 लैंग्वेज मॉडल पर काम करता है, और ये भी Transformer पर ही बेस्ड है। दिलचस्प बात ये है कि Transformer खुद, Google Research की ही खोज है, जिसे 2017 में ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट की तरह लॉन्च किया गया था।

ये पढ़ें: Snapdragon 778G के साथ अब तक सबसे सस्ता फ़ोन भारत में हुआ लॉन्च

Bard कैसे काम करता है ?

Bard AI सर्विस, आपके लिए वेब पर दी जाने वाली जानकारी को और फ़िल्टर करेगा। आप इससे आसान या मुश्किल सवाल पूछ सकते हैं, जैसे आसमान में कितने कॉन्स्टेलशन हैं ?, या किसी ख़ास नृत्य को सीखने के लिए कितन अभ्यास चाहिए, इत्यादि। अभी हाल ही में टेस्टिंग के दौरान Google ने Bard से NASA की नयी खोज को एक बच्चे को समझाने को कहा, जिसका जवाब आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते हैं।

Bard से पूछे गए सवालों के जवाब आपको सटीक और पॉइंट्स में मिलेंगे, जबकि Google सर्च इंजन पर आपको इन्हीं सवालों के जवाब में पूरे आर्टिकल मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि जल्दी ही Bard सभी लोगों के लिए उपलब्ध होगा और इसे LaMDA के लाइट वर्ज़न के साथ लॉन्च किया जायेगा, जिससे ये कम कंप्यूटिंग पावर के साथ चल सके।

ये पढ़ें: 2023 फरवरी में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in February 2023 )

फिलहाल के लिए Google Bard केवल कुछ टेस्टर तक ही सीमित है, लेकिन टेस्टिंग ख़त्म होते ही, इसे कंपनी कुछ ही हफ़्तों में पब्लिक के लिए रोलआउट कर देगी।

अब देखना ये है कि Google Bard, ChatGPT, जिसके यूज़र्स की संख्या 100 मिलियन से पार जा चुकी है से कैसे आगे निकल पायेगा। इसको लेकर आप भी अपनी बात हमारे कमेंट सेक्शन में रख सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Image8 फरवरी को Google करेगा Search और AI कार्यक्रम की मेज़बानी, नए AI मॉडल्स पर भी होगी चर्चा

Google ने घोषणा की है कि वह बुधवार, 8 फरवरी को एक सर्च और AI कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। कंपनी ChatGPT और अन्य AI प्रतियोगियों का मुकाबला करने के लिए कमर कस रही है, जिसका परिणाम यह इवेंट है। 40 मिनट के इस कार्यक्रम को यूट्यूब पर 8 फरवरी को सुबह 8:30 बजे …

ImageGoogle Maps पर कैसे जानें अपनी करंट लोकेशन? बेहद आसान है तरीका

इस आधुनिक दुनियाँ में, किसी अनजान शहर में किसी लोकेशन को खोजने या किसी शॉपिंग प्लाजा, कैफ़े, सिनेमा हॉल, मार्केट, धार्मिक ऐतिहासिक स्थलों आदि स्थानों को ढूंढने के लिए Google Maps का प्रयोग किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ? Google Maps के द्वारा आप अपनी करंट लोकेशन भी पता कर सकते हैं। …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Discuss

Be the first to leave a comment.