8 फरवरी को Google करेगा Search और AI कार्यक्रम की मेज़बानी, नए AI मॉडल्स पर भी होगी चर्चा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google ने घोषणा की है कि वह बुधवार, 8 फरवरी को एक सर्च और AI कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। कंपनी ChatGPT और अन्य AI प्रतियोगियों का मुकाबला करने के लिए कमर कस रही है, जिसका परिणाम यह इवेंट है। 40 मिनट के इस कार्यक्रम को यूट्यूब पर 8 फरवरी को सुबह 8:30 बजे स्ट्रीम किया जाएगा।

यह भी पढ़े :-Anticompetitive जुर्माने को लेकर Google ने तोड़ी चुप्पी, 1337 करोड़ रुपये का लगा था फाइन

आगामी बुधवार को होने वाले इस इवेंट में Google आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अपने हालिया काम पर प्रकाश डालने वाला है। कार्यक्रम में Google कई पहलुओं पर बात करेगा जैसे, कैसे “AI का उपयोग करके लोगों तक जानकारी को और आसानी से पहुँचाया जाए। हम सभी जानते हैं कि, देश विदेश में किसी भी प्रकार की जानकारी की खोज के लिए Google का इस्तेमाल किया जाता है। आगामी इवेंट में Google इन्हीं सुविधाओं को और अधिक स्वाभाविक और सहज बनाने के संबंध में प्रकाश डालेगा। यहां तक ​​​​कि यह अनुमान लगाया जा रहा है, कि Google यहां अपने सर्च इंजन में ChatGPT जैसे चैटबॉट को शामिल करने की योजना भी कर रहा है।

कंपनी के CEO सुंदर पिचाई ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल में घोषणा की, कि Google “आने वाले हफ्तों और महीनों” में AI आधारित बड़े भाषा मॉडल जैसे LaMDA AI के परीक्षण पर काम शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि इन LLMs को “companion to search,” के रूप में” इस्तेमाल किया जा सकता है। गुरुवार को कंपनी की चौथी तिमाही की आय रिपोर्ट के बाद यह कॉन्फ्रेंस कॉल आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़े :-100W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ भारत में दस्तक देगा OnePlus 11, लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत और स्पेक्स

Google ने एक दशक से अधिक समय से सर्च इंजन बाजार में अपना दबदबा बनाए हुआ है। लोकप्रियता के मामले में कोई अन्य सर्च साइट इसके करीब नहीं आ पाई है। Google के बाद दूसरे नंबर पर Bing है, जिसकी हिस्सेदारी 3.5% से भी कम है, परन्तु AI chatbots की सफलताओं ने कंपनी को झकझोर कर रख दिया है, इसलिए Google ने अपने सर्च बिजनेस में व्यवधान के डर से “कोड रेड” भी घोषित कर दिया है।

जहाँ एक ओर Google सर्च में केवल वेबसाइट लिंक की एक सूची देती है, वहीं ChatGPT स्पष्ट, सरल वाक्यों में आपके सभी प्रश्नों का उत्तर देता है। यह स्क्रैच से कंटेंट उत्पन्न करने की क्षमता रखता है। Microsoft पहले से ही ChatGPT को Bing में शामिल करने की योजना बना रहा है, जो इसे अधिक बुद्धिमान और परिणाम प्रदान करने की अनुमति दे पाएगा, जिससे Google के प्रभुत्व को खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़े :-Realme GT Neo 5 टीज़र रिलीज़; कन्फर्म हुए कई फीचर्स, 9 फरवरी को चीन में होगा लॉन्च

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageNokia 8.1 हुआ ज्यादा रैम और ज्यादा स्टोरेज के साथ इंडिया में लांच; 6 फरवरी से बिक्री होगी शुरू

साल 2018 के अंत में HMD ग्लोबल के स्वामित्व वाली Nokia ने अपने प्रीमियम Nokia 8.1 को इंडिया में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के विकल्प के साथ पेश किया था। जिसकी कीमत सिर्फ 26,999 रुपए रखी गयी थी। लांच के टाइम पर कम्पनी ने कहा था की जल्द ही इसके एक और वरिएन्त को …

ImageOppo का इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला मिड-रेंज फ़ोन 6 फरवरी को होगा लांच

पिछले कुछ दिनों से खबरे सामने आ रही है की Oppo अपने नए इन-डिस्प्ले सेंसर वाले स्मार्टफोन को भारतीय बाज़ार में लांच करने के लिए तैयार है। डिवाइस के बारे में कोई जानकरी ना बताते हुए रिपोर्ट्स में सिर्फ यही बताया गया था की यह एक मिड-रेंज डिवाइस के रूप में पेश की जाएगी। लेकिन …

ImageOnePlus 16T की तैयारी शुरू: नए फोन में मिलेगा 2nm वाला Snapdragon, जानें कब होगी एंट्री

OnePlus 15T को बाज़ार में आए अभी कुछ ही हफ़्ते बीते हैं, और कंपनी की अगली कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप की चर्चा भी शुरू हो गई है। जाने-माने टिप्स्टर Digital Chat Station की मानें तो OnePlus अंदरूनी तौर पर एक नए छोटे फ्लैगशिप पर काम कर रही है, जिसे OnePlus 16T कहा जा रहा है। फिलहाल जो …

ImageRedmi Note 17 और Poco M8 Plus भारत आने को तैयार – BIS पर दिखे दोनों फोन, जानें कब होगी एंट्री

Xiaomi के दो नए फोन भारत आने की तैयारी में हैं। Redmi Note 17 और Poco M8 Plus, दोनों भारत की BIS सर्टिफिकेशन साइट पर दिख गए हैं, और इसी लिस्टिंग ने इनकी भारत में जल्द एंट्री के संकेत भी दे दिए हैं। अगर आप एक नए मिड-रेंज फोन का इंतज़ार कर रहे हैं, तो …

Discuss

Be the first to leave a comment.