Oppo का इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला मिड-रेंज फ़ोन 6 फरवरी को होगा लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले कुछ दिनों से खबरे सामने आ रही है की Oppo अपने नए इन-डिस्प्ले सेंसर वाले स्मार्टफोन को भारतीय बाज़ार में लांच करने के लिए तैयार है। डिवाइस के बारे में कोई जानकरी ना बताते हुए रिपोर्ट्स में सिर्फ यही बताया गया था की यह एक मिड-रेंज डिवाइस के रूप में पेश की जाएगी। लेकिन आज कंपनी ने इसका टीज़र जारी करते हुए यह साफ़ कर दिया है यह नयी डिवाइस Oppo K1 6 फरवरी को भारत में पेश की जाएगी।

पिछले साल अक्टूबर में चीन में पेश करने के बाद अब यह डिवाइस भारतीय बाजारों में लगभग 20,000 रुपए से कम की कीमत में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फ्लैगशिप ग्रेड फीचर के साथ पेश की जाएगी। इसके अलावा यह भी साफ़ हुआ है की यह डिवाइस फ्लिप्कार्ट पर ऑनलाइन रूप से खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा। तो चलिए डालते है इसकी स्पेसिफिकेशन पर एक नज़र:

यह भी पढ़िए: Nokia 8.1 हुआ ज्यादा रैम और ज्यादा स्टोरेज के साथ 6 फरवरी को होगा लांच

Oppo K1 के फीचर

अगर स्पेसिफिकेशन की बात करे तो Oppo K1 में आपको 6.4-इंच की sAMOLED डिस्प्ले 2340×1080 पिक्सेल रेज़ोलुशन और 91% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो भी दिया जा सकता है। डिस्प्ले के ऊपर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी दी जाएगी। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जायेगा। 4GB/6GB रैम विकल्प और 64GB स्टोरेज के साथ यह डिवाइस आपको डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट की सुविधा भी दे सकती है।

फोटोग्राफी की बात करे, तो यहाँ पर पीछे की तरफ आपको 16MP + 2MP का ड्यूल कैमरा सेटअप भी देहने को मिलेगा जिसके साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए AI का सपोर्ट भी दिया गया है। सामने की तरफ आपको 25MP का सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है।

यह फोन कम्पनी के ColorOS 5.2 के साथ एंड्राइड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi i 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, और GLONASS विकल्प शामिल हैं। यह स्मार्टफोन 3,500mAh की बैटरी के साथ आएगा और सुपर VOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

Oppo K1 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Oppo K1
डिस्प्ले 6.4-इंच FHD+ sAMOLED डिस्प्ले; 2340*1080 रेज़ोलुशन, 19.5:9, 2.5D कर्व ग्लास
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट
रैम 4GB/6GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB, डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित ColorOS 5.2
रियर कैमरा 16MP + 2MP; AI सपोर्ट, LED फ़्लैश
फ्रंट कैमरा 25MP
अन्य 4G LTE, ड्यूल सिम, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, GPS; 3.5mm ऑडियो जैक, GPS/A-GPS, GLONASS
बैटरी 3600mAh, VOOC चार्जिंग
कीमत अभी घोषित नहीं

Related Articles

ImageGTA 6 खेलना है पर PS5 नहीं? किराये पर लें कंसोल, जानें हफ्ते और महीने का पूरा खर्च

एक नज़र में : GTA 6 भारत में 19 नवंबर से PS5 पर खेला जा रहा है, और जिनके पास कंसोल नहीं है, वो अब PS5 किराये पर (PS5 on rent) लेकर भी ये गेम खेल सकते हैं। रेंटल कंपनी Rentkar गेम के साथ PS5 का हफ्ते भर वाला पैक चार हज़ार रुपये से थोड़ा …

ImageOppo ने लांच किया किफायती कीमत में Oppo K1, इन-डिस्प्ले सेंसर और 25MP फ्रंट कैमरा है खासियत

अक्टूबर महीने में चीन में लांच करने के बाद Oppo अपने किफायती इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाली डिवाइस Oppo K1 को इंडिया में आज लांच कर रहा है। फोन की मुख्य खासियत है इसका इन-डिस्प्ले सेंसर और 25MP फ्रंट कैमरा। यह डिवाइस फ्लिप्कार्ट पर पेश की गयी है जिसपर डिवाइस की फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी की काफी चर्चा …

Imageअप्रैल 2019 में लांच होने वाले कुछ अपकमिंग स्मार्टफोन

पिछले महीने में हमको कुछ आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जहाँ एक और Samsung का फ्लैगशिप Galaxy S10+ इंडिया में पेश हुआ वही इसी हफ्ते पेरिस में लांच हुए Huawei P30 Pro ने फोटोग्राफी को एक अलग ही लेवल पर पंहुचा दिया। अब अप्रैल महीने की शुरुआत होने से पहले कुछ स्मार्टफोनों की जानकरी …

ImageInfinix HOT 70 Pro 5G रिव्यू: भीड़ से अलग दिखने वाला मिड-रेंज फोन

HOT 70 Pro 5G के साथ Infinix की कोशिश है कि HOT सीरीज़ सिर्फ एक सीधी-सादी, वैल्यू पर टिकी लाइनअप बनकर न रह जाए। Active Matrix Cube, Dynamic Shine फिनिश, Sony का प्राइमरी कैमरा सेंसर, IP68 रेटिंग और फीचर से भरा सॉफ्टवेयर, ₹25,000 की कीमत पर इस फोन के पास गिनाने के लिए कई चीज़ें …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.