Anticompetitive जुर्माने को लेकर Google ने तोड़ी चुप्पी, 1337 करोड़ रुपये का लगा था फाइन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी कुछ महीनों पहले भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने अमेरिकी कंपनी Google पर करीब 1,337 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। एंड्राइड मोबाइल उपकरण क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग कर प्रतिस्पर्धा को बाधित करने के लिए कंपनी पर यह कार्रवाई हुई थी।

यह भी पढ़े :-लीक हुई OPPO Find X6 की लाइव तस्वीरें: कैसा होगा फोन का लुक? जानिए यहाँ

गूगल पर आरोप लगाया गया था कि, वह एंड्राइड डिवाइसों में अपने ऐप्स जैसे गूगल, क्रोम, यूट्यूब और Google सर्च आदि को प्री-इंस्टॉल्ड करता है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने Google के इस काम को मार्केट में अपनी मजबूत स्थिति का दुरपयोग बताया था। इसी वजह से भारत सरकार ने Google पर 161 मिलियन यानी 1,337 करोड़ रुपये का बड़ा जुर्माना लगाया था। इसके अलावा भारत सरकार ने Google की संपति को भी सीज करने का भी आदेश दिया था। आयोग ने गूगल से यह भी कहा था कि, उन्हें इस गलत प्रैक्टिस को जल्द से जल्द बंद करना होगा।

Google का CCI को जवाब

Google ने अपनी चुप्पी को तोड़ते हुए, अदालती कार्यवाही से पहले अपने ऊपर लगे इस आरोप के सम्बन्ध में बयान जारी किया है, जो उपयोगकर्ताओं और हितधारकों को मौजूदा मुद्दों के महत्व को पूरी तरह से समझने में मदद करेगा। कंपनी ने कहा कि, CCI का एंटीट्रस्ट (antitrust) निर्णय राष्ट्र में डिजिटल टेक्नोलॉजी को अपनाने और इकोसिस्टम के विकास के लिए की गयी पहल में अवरोध पैदा करेगा। Google का मानना ​​है कि उनका ओपन-सोर्स और फ्री एंड्रॉइड सेल, फोन की लागत कम करने और भारत के डिजिटल परिवर्तन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। App के मुद्दे के संबंध में, Google ने कहा:

For a country like India, where the cost of adoption is the biggest barrier to digitisation, this has had profound implications. More users have incentivized more developers, and each of those developers achieves immediate scale by writing a single app for Android.”

CCI की टिप्पणियों पर Google ने अपने जवाब में, प्ले सर्विस में दी जाने वाली, APIs, OEMs, App डेवलपर्स (developers) और एंड्राइड वर्जन में ‘forked’ डेवलपमेंट की सुविधा की उपलब्धता को भी संबोधित किया है। Google का दावा है कि, CCI एंड्राइड उपयोगकर्ताओं की ऑनलाइन गोपनीयता को और खतरे में डाल देगी।

यह भी पढ़े :-Redmi Note 12 Pro रिव्यु : क्या ये फ़ोन Redmi Note सीरीज़ की लोकप्रियता को बरकारार रख पायेगा ?

Related Articles

Imageअगस्त 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in August 2026 in India

जुलाई 2026 स्मार्टफोन के लिहाज़ से काफी हद तक Samsung के नाम रहा। 22 जुलाई को हुए Galaxy Unpacked इवेंट में कंपनी ने Galaxy Z Fold 8, Z Fold 8 Ultra और Z Flip 8 जैसे तीन नए फोल्डेबल फोन पेश किए, और इनकी पहली सेल अब अगस्त की शुरुआत में पहुँच रही है। इनके …

ImageAarogye Setu एप्लीकेशन हुआ ओपन सोर्स, बग बाउंटी प्रोग्राम में मिलेगा 1 लाख का इनाम

भारतीय सरकार ने कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है। इसी के साथ सर्कार ने Covid-19 ट्रैकिंग एप्लीकेशन Aarogya Setu को भी लांच किया था। एप्प के लांच के बाद से इसकी प्राइवेसी को लेकर कुछ सवाल भी उठ रहे थे जिसको देखते हुए कंपनी ने एंड्राइड वर्जन ओपन सोर्स कर दिया …

ImageGoogle Nest Mini स्मार्ट-स्पीकर इंडिया में हुआ लांच: कीमत सिर्फ 4499 रुपए

Google Nest Mini को गूगल ने भारत में लॉन्च कर दिया है। गूगल का यह स्मार्ट स्पीकर मार्केट में Amazon Echo Dot को कड़ी टक्कर देगा। सर्च इंजन कंपनी गूगल ने पिछले महीने न्यू यॉर्क में Google Nest Mini को Pixel 4 लाइनअप के साथ लॉन्च किया था। गूगल का यह स्मार्टस्पीकर Google Home Mini …

ImageAI के दौर के लिए Google ने बदला Search Bar, अब सवाल पूछने का तरीका बदलेगा

Google पर कुछ भी खोजना अब तक काफी आसान था, कुछ शब्द लिखे, लिंक खुले और फिर सही जवाब खुद ढूंढना पड़ा। लेकिन Google I/O 2026 में कंपनी ने Search को लेकर बड़ा बदलाव दिखाया है। अब Google Search सिर्फ लिंक दिखाने वाला साधन नहीं रहेगा, बल्कि आपकी बात समझकर जवाब देने, जानकारी जुटाने और …

ImageOnePlus 16 का 240Hz डिस्प्ले का इरादा बदला, डिस्प्ले को लेकर आई बड़ी जानकारी

OnePlus ने अपने अगले फ्लैगशिप के डिस्प्ले को लेकर लगभग फैसला कर लिया है। Digital Chat Station से मिली ताज़ा जानकारी के मुताबिक कंपनी ने पहले तैयार किए गए 240Hz प्रोटोटाइप का इरादा छोड़कर अब 185Hz पैनल को चुना है। OnePlus 16 में 6.78-इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1.5K रेज़ोल्यूशन के साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products