Google Nest Mini स्मार्ट-स्पीकर इंडिया में हुआ लांच: कीमत सिर्फ 4499 रुपए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google Nest Mini को गूगल ने भारत में लॉन्च कर दिया है। गूगल का यह स्मार्ट स्पीकर मार्केट में Amazon Echo Dot को कड़ी टक्कर देगा। सर्च इंजन कंपनी गूगल ने पिछले महीने न्यू यॉर्क में Google Nest Mini को Pixel 4 लाइनअप के साथ लॉन्च किया था। गूगल का यह स्मार्टस्पीकर Google Home Mini 2017 का अपग्रेड वर्जन है। डिजाइन और लुक की बात करें तो यह Google Home Mini जैसा ही है।

Google Nest Mini की कीमत

Google Nest Mini स्मार्ट स्पीकर्स को भारत में ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart से 4,499 रुपये (Google Nest Mini price in India) में लॉन्च किया गया है। इन्हें भारत में दो कलर चाक और चारकोल में उपलब्ध करवाया गया है। गूगल ने फिलहाल भारत में इनका कोरल और लाइट ब्लू कलर वेरिएंट पेश नहीं किया है।

Google Nest Mini के फीचर

Google Nest Mini को कंपनी ने भारत में ऐसे वक्त में लॉन्च किया है जब मार्केट में कई स्मार्ट स्पीकर तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। बता दें अमेजन इंडिया की फेस्टिव सेल The Great Indian Sale के दौरान Amazon ने अपने स्मार्ट स्पीकर Echo की अच्छी सेल की थी।

अमेजन ने फिलहाल भारतीय मार्केट में Echo Dot (3rd Gen) उपलब्ध करवाए हैं। ऐसे में Google Nest Mini को मार्केट में इनसे कड़ी टक्कर मिलेगी। गूगल का दावा है कि Google Nest Mini स्मार्ट स्पीकर की साउंड Google Home Mini से काफी बेहतर है।

लेटेस्ट Nest Mini स्पीकर में Google का पूरा फोकस इसकी ऑडियो क्वालिटी पर है। गूगल ने दावा किया है कि इस स्पीकर का बेस Google Home Mini की तुलना में दो गुना है साथ ही इस स्पीकर के बेस को इंप्रूव करने के लिए कस्टम ड्राइवर का यूज किया है। साउंट आउटपुट को इंहेंस करने के लिए गूगल ने सॉफ्टवेयर के जरिए साउंट को ट्यून भी किया है।

Related Articles

Imageदिवाली के धुएं और सर्दियों के स्मॉग से बचाएंगे ये 5 एयर प्यूरीफायर, कीमत 10 हजार से भी कम

एक नज़र में : दिल्ली-NCR की हवा फिर से बिगड़ने लगी है, और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 21 अक्टूबर के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का AQI 245 पर पहुंच गया है, जो “खराब” श्रेणी में आता है। इसी दिन नोएडा का AQI 249 और ग्रेटर नोएडा का 280 दर्ज हुआ, यानी आसपास के …

ImageGoogle Pixel 4 और PixelBook GO के अलावा और भी डिवाइसें हुई लांच: जाने सभी की खास बातें

तो आखिरकार गूगल ने कल रात अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस Pixel 4-सीरीज को अपने Big Hardware Event को लांच कर दिया है। टेक जायंट ने इवेंट में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं इसके अलावा सेकंड जेन Pixel buds, Nest Wi-Fi, Pixelbook Go, और सेंकंड जेन Gogle Home Mini को भी पेश किया है। Google ने इवेंट …

ImageGoogle Nest Audio रिव्यु

हाल ही के कुछ सालो में स्मार्ट होम सेगमेंट में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सबसे ख़ास इसमें स्मार्ट होम के लिए अगर हब का इस्तेमाल किया जाये तो डिवाइसों को कंट्रोल करना और भी आसान हो जाता है। (Google Nest Audio Review Read in English) स्मार्ट स्पीकर जैसे Google Nest Audio इस काम …

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.