Realme GT Neo 5 टीज़र रिलीज़; कन्फर्म हुए कई फीचर्स, 9 फरवरी को चीन में होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने पुष्टि की है कि उसका आगामी GT Neo 5 स्मार्टफोन 9 फरवरी को चीन में लॉन्च होगा। डिवाइस का वैश्विक लॉन्च Mobile World Congress (MWC) 2023 टेक ट्रेड शो (tech trade show) में हो सकता है, जो फरवरी के अंत तक आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़े :-इंतज़ार हुआ खत्म !! लॉन्च हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन- Galaxy S23 Ultra, जानिए स्पेक्स और कीमत

लॉन्च से पहले, ब्रांड ने टीज़र रिलीज़ करके डिवाइस के कई फीचर्स की पुष्टि की है, जैसे चिपसेट, फास्ट चार्जिंग क्षमताएं और डिज़ाइन इत्यादि। इसके साथ ही ब्रांड के टीज़र से आगामी Realme 5 के स्पेशल पर्पल एडिशन का भी पता चला है।

टीजर में बताया गया है कि डिवाइस में मैट टेक्सचर के साथ AG glass बैक और डबल स्ट्राइप्स होंगे, जिन्हें हम Realme के GT सीरीज डिवाइसेज में देखने के आदी हैं। स्मार्टफोन का कलर कंट्रक्शन अपने आप में काफी सुंदर है और यह स्मार्टफोन के ब्लैक कलर के कैमरा मॉड्यूल को एक अलग लुक प्रदान करता है।

कैमरों के विषय पर, टीज़र से पता चला है, कि Realme 5 के कैमरा लेंस में “Transparent double film zero noise technology,” है, जिसका अनिवार्य रूप से मतलब है कि डिवाइस से क्लिक की गई इमेज में किसी प्रकार की कोटिंग नहीं होगी और इमेज क्लिक करते हुए किसी प्रकार के नॉइज़ पार्टिकल्स नहीं बनेंगे।

यह भी पढ़े :-लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 SOC के साथ Samsung ने लॉन्च किए Galaxy S23 और Galaxy S23+ स्मार्टफोन

Realme GT Neo 5 स्पेक्स

Realme GT Neo 5 टीज़र, जिसे आधिकारिक तौर पर चीन में रिलीज़ किया गया है और टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा फिर से साझा किया गया है, स्मार्टफोन के सम्बन्ध में कई चीज़ो की पुष्टि करता है। Realme GT Neo 5 Snapdragon 8+ Gen 1 SoC है। डिवाइस को पहले गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया था, जिसमें इसे 16GB रैम के साथ दर्शाया गया था और यह एंड्रॉइड 13 मोबाइल OS पर रन करेगा।

टीज़र इमेज के माध्यम से पता लगा है कि, इस आगामी स्मार्टफोन में 50MP Sony IM890 3-इंच EOR OIS मेन कैमरा सेटअप हैं। डिवाइस के बैक पैनल पर लेटरिंग से NFC और IR ब्लास्टर की मौजूदगी की भी पुष्टि होती है। Realme GT Neo 5 फ्रॉस्टेड पर्पल कलर में उपलब्ध होगा। इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है।

Realme GT Neo 5 की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक इसकी 240W फास्ट चार्जिंग क्षमता होगी। टाइप सी कनेक्टर के माध्यम से चार्ज करते समय यह चार्जिंग दर मिनटों में डिवाइस को पूरी तरह से चार्ज करने का दावा करती है। यह भी बताया जा रहा है कि इसमें एक अतिरिक्त 150W वैरिएंट भी शामिल होगा। Realme GT Neo 5 स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी सपोर्ट के साथ मिल सकता है।

यह भी पढ़े :-Samsung Galaxy अनपैक्ड इवेंट 2023: लॉन्च हुई Galaxy Book 3 लैपटॉप सीरीज़, जानिए स्पेक्स और कीमत

Related Articles

Imageतीन महीने में दूसरी बार महंगे हुए Ai+ के फोन, 15 नवंबर से ₹3,000 तक बढ़ेंगे दाम

एक नज़र में : Ai+ ने ऐलान किया है कि 15 नवंबर से उसकी Pulse 2 और Nova 2 सीरीज़ के सात फोन ₹3,000 तक महंगे हो जाएंगे। इनमें 28 सितंबर को ₹9,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ Ai+ Pulse 2 FE भी शामिल है, जो अब ₹10,999 का हो जाएगा। कंपनी इससे पहले 21 …

ImageOnePlus ला रहा है अपना फर्स्ट एवर Foldable स्मार्टफोन, इस ही साल हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

OnePlus जल्द ही अपने OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। OnePlus स्मार्टफोन्स के साथ-साथ, इस साल कई सारे नए डिवाइस भी लॉन्च करेगा, जैसा OnePlus कीबोर्ड और OnePlus Pad इत्यादि। अभी हाल ही में टिपस्टर मुकुल शर्मा ने OnePlus foldable स्मार्टफोन को लेकर टीज़ किया है। टिपस्टर …

ImageFlipkart पर लाइव हुआ POCO X5 सीरीज़ का टीज़र, भारत में जल्द ही दस्तक देगा फोन

हम पिछले कुछ महीनों से आगामी POCO X5 सीरीज़ के के सम्बन्ध में नई लीक और अफवाहें सामने आ रही हैं। पिछले महीने, POCO इंडिया के हेड, हिमांशु टंडन ने टिप दी थी, कि POCO X5 सीरीज़ भारतीय बाज़ार में जनवरी या फरवरी में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो सकती है। अभी हाल ही में कंपनी …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.