Snapdragon 778G के साथ अब तक सबसे सस्ता फ़ोन भारत में हुआ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Poco ने आज कई अफवाहों के बाद, अपने नए मिड-रेंज Poco X5 Pro 5G को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की चर्चा काफी समय से चल रही थी, जिसके बाद आज इसे पेश किया गया है। ये स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुके Redmi Note 12 Pro Speed Edition का ही रिब्रांडेड वर्ज़न है। इसमें आपको AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 778G चिपसेट और 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फ़ीचर मिलेंगे।

ये पढ़ें: 2023 फरवरी में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in February 2023 )

Poco X5 Pro कीमतें और उपलब्धता

इस स्मार्टफोन को भारत में आप दो स्टोरेज वैरिएंट में खरीद सकते हैं।

  • 6GB रैम + 128GB – 22,999 रूपए।
  • 8GB रैम + 256GB – 24,999 रूपए।

ICICI बैंक के क्रेडिट / डेबिट कार्डों द्वारा खरीदने पर आपको 2,000 रूपए की छूट मिलेगी, जिसके बाद इनकी कीमत 20,999 रूपए और 22,999 रूपए है। इसकी पहली सेल 13 फरवरी 2023 को होगी। आप Poco X5 Pro को काले, नीले और पीले रंगों में Flipkart पर खरीद सकते हैं।

Poco X5 Pro स्पेसिफिकेशन

Poco X5 Pro Snapdragon 778G चिपसेट पर काम करने वाला डिवाइस है, जिसमें आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी। कंपनी का दावा है कि AnTuTu बेंचमार्किंग साइट पर इसका स्कोर 5,45,000 पॉइंट्स रहा है, जिससे आप इसकी परफॉरमेंस का अंदाज़ा लगा सकते हैं।

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच की 10-नित AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दी गयी है। इसमें आपको डॉल्बी विज़न (Dolby Vision), HDR10+ सपोर्ट और DCI-P3 कलर गैमट जैसे फ़ीचर भी मिलेंगे। इसमें Android 13 आधारित MIUI 14 के साथ आपको क्लीन UI भी मिलता है।

ये पढ़ें: 17,999 रूपए की शुरुआती कीमत पर भारत में लॉन्च हुए Infinix Zero 5G और Zero 5G Turbo

कैमरा की बात करें तो, Poco X5 Pro में रियर पैनल पर तीन कैमरे मौजूद हैं। इसमें मुख्य कैमरा 108 MP का है, दूसरा 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस है और एक 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल हैं। यहां आप 30fps पर 4K रेज़ॉल्यूशन में और 60fps पर फुल एचडी रेज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं। जबकि सेल्फी कैमरा यहां भी 16MP का ही है।

Poco X5 Pro में 5,000mAh की बैटरी है और बॉक्स में आपको 67W का फ़ास्ट चार्जर भी मिलेगा। अन्य फीचरों में IP53 सर्टिफिकेशन, 3.5mm ऑडियो जैक, Hi-Res ऑडियो के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, USB टाइप-सी पोर्ट, WiFi 802.11 a/b/g/n, Dolby Atmos सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.2, GPS, ड्यूल सिम स्लॉट, साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, इत्यादि।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

ImageiQOO Neo 7 और Poco X5 Pro की कीमतें लॉन्च से पहले ही लीक, क्या इस कीमत में खरीदेंगे आप ?

iQOO Neo 7 और POCO X5 Pro दोनों ही भारत में लॉन्च होने वाले और दोनों ही मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं। इनमें कंपनी ने iQOO Neo 7 की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है, लेकिन वहीँ Poco X5 Pro की लॉन्च की तारीख आना बाकी है। दोनों स्मार्टफोन फरवरी 2023 में भारत में दस्तक देंगे। लेकिन …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

Imageक्या अब WhatsApp चलाने के लगेंगे पैसे? भारत में लॉन्च हुआ WhatsApp Plus, जानिए कितनी है कीमत

Meta ने भारत में WhatsApp का पेड सब्सक्रिप्शन WhatsApp Plus रोल आउट कर दिया है। कीमत है ₹79 हर महीने, और पहला महीना बिल्कुल फ्री मिल रहा है। खबर सुनते ही ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही सवाल आया, कि क्या अब WhatsApp चलाने के पैसे लगेंगे? इसका जवाब है नहीं। आपका रोज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products