Samsung Galaxy Fold आज स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और 6-कैमरा सेटअप के साथ हुआ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold को लांच कर दिया है। इसी साल फरवरी महीने में अपने Unpacked Event के तहत कंपनी ने इसको पेश किया था और अप्रैल महीने में इसको बिक्री के लिए भी उपलब्ध करवाने की पूरी तैयारी थी लेकिन डिस्प्ले से जुडी कुछ समस्या से बाद इसको टाल दिया गया था। उसके बाद इंडियन मार्किट में आज डिवाइस को 1,64,999 रुपए की भारी कीमत पर पेश कर दिया है तो चलिए नज़र डालते है इसकी स्पेसिफिकेशन पर:

यह भी पढ़िए: साल 2019 में 90Hz और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले बेस्ट स्मार्टफोन

Galaxy Fold की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy Fold को इंडियन मार्किट में Cosmos Black कलर के साथ 1,64,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। डिवाइस 4 अक्टूबर से प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध होगी जबकि इसकी शिपिंग 20 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इसके आलावा आप Fold को सैमसंग की शॉप, और कुछ चुंनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से भी खरीद सकते है।

Galaxy Fold के फीचर

Samsung के Galaxy Fold में आपको ड्यूल डिस्प्ले दी गयी है। इसमें बाहर की तरफ 4.6-इंच HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है जबकि अनफोल्ड करने पर 7.3-इंच की QXGA+ Dynamic AMOLED की स्क्रीन दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ Snapdragon 855 SoC के साथ 12GB रैम LPDDR4x और 512GB UFS 3.0 स्टोरेज का ऑप्शन भी आता है।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर कुल 6 कैमरा सेंसर दिए गया है। पीछे की तरफ 12MP+12MP+16MP का ट्रिपल  कैमरा दिया है। अनफोल्ड करने पर आपको 10MP+8MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दाई तरफ मिलता है। सबसे लास्ट में डिवाइस के सामने की तरफ यानि सेकेंडरी डिस्प्ले के ऊपर 10MP का एक और कैमरा सेंसर आता है।

इसके अलावा डिवाइस में आपको साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, एंड्राइड पाई सॉफ्टवेयर के साथ ब्लूटूथ 5 का सपोर्ट भी दिया गया है।

Galaxy Fold की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Samsung Galaxy Fold
डिस्प्ले प्राइमरी – 7.3-इंच QXGA+ डायनामिक AMOLED 4.2:3 आस्पेक्ट रेश्यो
सेकेंडरी – 4.6-इंच HD+ sAMOLED 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो
प्रोसेसर 2.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855, Adreno 640 GPU
रैम 12GB LPDDR4x
इंटरनल स्टोरेज 512GB UFS 3.0
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9
रियर कैमरा 12MP + 12MP टेलीफ़ोटो लेंस + 16MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर
फ्रंट कैमरा 10MP (f/1.9) + 8MP (f/2.2)
कवर कैमरा 10MP (f/2.2)
अन्य साइड फिंगरप्रिंट सेंसर 4G Dual VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, GPS, USB टाइप-C पोर्ट, VHT80 4×4 MIMO,  NFC, MST
बैटरी 4380mAh, फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कीमत 1,64,999 रुपए

 

 

Related Articles

ImageInstagram पर delete हुई Reel/Post वापस कैसे लाएं

एक नज़र में : Instagram पर जिस Reel या पोस्ट को आप डिलीट करते हैं, वो उसी पल नहीं मिटती, बल्कि अगले 30 दिन तक आपके ही अकाउंट के Recently deleted फोल्डर (Instagram Recently Deleted) में पड़ी रहती है। इन 30 दिनों में कुछ टैप करके आप उसे दोबारा अपनी प्रोफाइल पर ला सकते हैं। …

ImageGalaxy Fold 2 होगा Galaxy Fold से कम कीमत पर लांच

Samsung ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Galax Fold को 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया था और इसके बाद से ही लगभग सभी ब्रांड फोल्डेबल फ़ोनों की तरफ काफी ध्यान दे रहे है। इसके बाद Galaxy Z के साथ कंपनी ने 256GB के साथ एक थोडा किफायती फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किया था। हाल ही …

ImageSamsung Galaxy Fold होगा सितम्बर महीने में होगा लांच: जाने क्या होंगे बदलाव

कुछ समय पहले स्मार्टफोन मार्किट में फोल्डेबल स्मार्टफोनों की काफी ख़बरे सामने आती थी जिसके बाद Samsung और Huawei ने अपनी-अपनी डिवाइसों को पेश भी किया था लेकिन कुछ परेशानियों की वजह से ये ऑफिसियल मार्किट में लांच नहीं हो पाई। लेकिन आब सैमसंग ने आज आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है Galaxy Fold …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.