Samsung Galaxy S25 सीरीज़ के बाद कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोनों के लॉन्च की तैयारी कर रही है। हार साल ये फोल्डेबल जुलाई या अगस्त में ही आते हैं और 2025 में ही जुलाई के अंत में ही इनके लॉन्च का अनुमान है। लेकिन जहां कंपनी ने अब तक Samsung Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 के लॉन्च की घोषणा भी नहीं की है, वहीँ दूसरी तरफ इंटरनेट पर इनकी कीमतें लीक हुई हैं।
ये पढ़ें: 2025 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन – Best Smartphones 2025
अपने ग्राहकों की जेब को और हल्का नहीं करेगा सैमसंग
हाल ही में एक टिपस्टर, @PandaFlashPro ने अपनी पोस्ट में बताया है कि सैमसंग इस साल अपने फोल्डेबल फोनों की कीमतों नहीं बढ़ाएगा। Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 की ही तरह Galaxy Z Fold 7 लगभग 1,65,000 और Galaxy Z Flip 6 लगभग 1,10,000 रुपए की कीमत पर लॉन्च होंगे। यही कीमतें Fold 6 और Flip 6 की भी हैं। अगर ये ख़बर सही होती है, तो आपको इन दोनों फोल्डेबल फोनों में काफी अच्छे अपग्रेड उसी दाम में मिल सकेंगे।
इसके अलावा जो लोग इतने महंगे फोल्डेबल नहीं ले सकते, उनके लिए Samsung इस साल Galaxy Z Flip 7 FE लेकर आ सकता है, जिसकी कीमतें Flip 7 के मुकाबले में काफी कम होंगी।
ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Flip 7 के कैमरा स्पेसिफिकेशन लीक: क्या ये फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरेगा ?
Samsung Galaxy Z Flip 7 और Fold 7 में होंगे क्या बदलाव ?

Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7, दोनों में कुछ अपग्रेड नज़र आएंगे। इन दोनों का स्क्रीन साइज़ इस बार बढ़ाया जा सकता है और ये पहले के मुकाबले में स्लिम भी होंगे। साथ ही इन्हें नए Samsung Exynos 2500 चिपसेट के साथ भारत में पेश किया जा सकता है। Fold 7 में 8-इंच की मुख्य स्क्रीन और 6.5-इंच की कवर स्क्रीन मिलने के आसार हैं। वहीँ Galaxy Z Flip 7 में 6.85-इंच की मुख्य स्क्रीन होगी और कवर डिस्प्ले को भी 3.4-इंच से बढ़ाकर शायद 4-इंच कर दिया जाए। दोनों फोल्डेबल 10% तक पतले होने के कयास लगाए जा रहे हैं और बेज़ेल भी घटने के आसार हैं, जिससे स्क्रीन साइज़ बढ़ने के बाद भी फ़ोन कॉम्पैक्ट रहें।
ये पढ़ें: Samsung ट्राई-फोल्ड को कंपनी ने पहली बार किया टीज़, क्या है आगे का प्लान?
Samsung लाएगा एक नया फोल्डेबल और ट्राई-फोल्ड फ़ोन

Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 के साथ एक किफ़ायती फोल्डेबल Galaxy Z Flip 7 FE तो आ ही रहा है,, लेकिन इसके अलावा कंपनी एक नया ट्राई-फोल्ड फ़ोन भी प्रदर्शित कर सकती है। इंटरनेट पर, ये नया ट्राई-फोल्ड फ़ोन जुलाई-अगस्त में अन्य फोल्डेबल के साथ लॉन्च होगा या नहीं, इसे लेकर दो मत हैं, लेकिन इसे प्रदर्शित ज़रूर किया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि Samsung tri-fold में बड़ी 12.4-इंच की डिस्प्ले होगी। ये फ़ोन इस साल में ही आने की उम्मीद है, जो सीधे सीधे इस समय दुनिया के एक लौते ट्राई-फोल्ड Huawei Mate X3 को टक्कर देगा। हालांकि इसकी कीमतें 2,40,000 रुपए के आस – पास या उससे ऊपर भी हो सकती हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।