Galaxy Unpacked इवेंट के आखिर में सैमसंग के फोड़ा बम – Slim नहीं बल्कि Galaxy S25 Edge की दी पहली झलक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Galaxy Unpacked इवेंट तक ज़ोरों शोरों से Samsung Galaxy S25 Slim की खबरें आ रहीं थीं। कई रिपोर्टों ने माना था कि ये फ़ोन इसी इवेंट में लॉन्च हो सकता है या फिर इसे टीज़ किया जा सकता है। वैसे ये रिपोर्ट सच हुईं और Galaxy S25, S25+, और S25 Ultra को लॉन्च करने के साथ ही, Samsung ने इस फ़ोन को टीज़ किया, लेकिन एक नए नाम के साथ। ये Galaxy S25 Slim नहीं, बल्कि Samsung Galaxy S25 Edge होगा।

इस बार काफी समय बाद कंपनी ने Edge नाम चुना है। वैसे आपको नाता दें कि ये फ़ोन बेहद स्लिम होने वाला है और इसी साल में लॉन्च किया जायेगा। इस फ़ोन में केवल दो रियर कैमरा होंगे और ये मात्र 6.4mm का हो सकता है। कंपनी ने फ़ोन के माप की कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन ये इवेंट में दो मेटल ब्लॉक्स के साथ दिखाया गया। फ़ोन की फोटो सामने आयीं हैं, लेकिन किसी भी स्पेसिफिकेशन से कंपनी ने पर्दा नहीं उठाया है।

ये पढ़ें: फोल्डेबल फोन बनाने वालों की बढ़ी चिंता, Samsung ट्राई-फोल्ड के साथ खेलने वाला है बड़ा दांव

Galaxy S25 Edge मई में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन कंपनी की तरफ से लॉन्च डेट आने के बाद ही इसकी पुष्टि होगी। Galaxy S25 Edge अन्य तीन S25 स्मार्टफोनों के मुकाबले में काफी पतला है, लेकिन इसी कारण इसमें बैटरी भी छोटी ही होगी। ये फ़ोन 3000mAh या 4000mAh बैटरी के साथ आ सकता है।

अन्य फ़ीचरों की बात करें तो, कंपनी इसे भी Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। इसके अलावा इसमें 12GB तक की रैम, 200MP प्राइमरी सेंसर, पतला पेरिस्कोप लेंस शामिल होने की खबरें हैं।

Samsung का ये फ़ोन सीधे सीधे Apple के आने वाले iPhone 17 Air का प्रतियोगी होगा। इसकी कीमतों की जानकारी नहीं है, लेकिन कंपनी इसे S25 Plus और S25 Ultra के बीच किसी कीमत पर लेकर आ सकती है।

ये पढ़ें: OnePlus Open 2: सिक्कों जितना पतला होगा ये स्मार्टफोन, इसकी नयी तस्वीरों ने किया प्रमाणित

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

ImageMotorola Edge 70 Neo का टीज़र जारी, Neo में पहली बार मिलेगी Snapdragon चिप

Motorola की Edge सीरीज़ में Neo नाम हमेशा छोटे फोन के लिए रहा है, क्योंकि Edge 50 Neo और पिछले साल आया Edge 60 Neo, दोनों 6.36-इंच स्क्रीन के साथ ही उतरे थे। लेकिन इस कतार का अगला फोन भारत में अब तक नहीं आया था। अब Motorola India ने 16 सितंबर से अपने सोशल …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageGalaxy Z Fold 8 vs Fold 8 Ultra: जानिए दोनों में कितना अंतर?

Galaxy Z Fold 8 vs Galaxy Z Fold 8 Ultra: Samsung इस बार अपनी फोल्डेबल लाइनअप के साथ कुछ अलग करने जा रहा है। लीक्स की मानें तो 22 जुलाई 2026 के आसपास होने वाले Unpacked में पहली बार एक नहीं, बल्कि दो बुक-स्टाइल फोल्ड फोन सामने आ सकते हैं। और मज़ेदार बात ये है …

Discuss

Be the first to leave a comment.