OnePlus Open 2: सिक्कों जितना पतला होगा ये स्मार्टफोन, इसकी नयी तस्वीरों ने किया प्रमाणित

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जब फोल्डेबल फ़ोन आने शुरू हुए, तो फोल्ड होने वाली स्क्रीन को लेकर जहां लोग उत्साहित थे, वहीँ सबसे बड़ी शिकायत थी, इन फोनों की मोटाई और उसके कारण बढ़ने वाला वज़न। हालांकि हर बदलते साल के साथ कम्पनियों ने इनकी मोटाई घटाने की कोशिश तो की है, और सभी स्मार्टफोन बनाने वाली कम्पनियां अब भी इसी कोशिश में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन लगता है कि इस रेस में Oppo सबसे आगे है। कंपनी के आने वाले Oppo Find N5, (जिसे आने वाले समय में चीन के बाहर OnePlus Open 2 के नाम से पेश किया जा सकता है) की नई लीक हुई तस्वीरों में इसके आकार को देखकर आप भी दंग रह जायेंगे। लगता है कि ये फोल्डेबल फ़ोन सबसे स्लिम होने का रिकॉर्ड तोड़ देगा। ये नया स्मार्टफोन सिक्कों जितना पतला है और इसकी ये नवीनतम तस्वीरें देख आप चौंक जायेंगे।

ये पढ़ें: इस नए प्लान के साथ जल्दी ही रेंट पर मिल सकेंगे ये महंगे स्मार्टफोन

पिछले कुछ समय ये खबरें भी सामने आ रही हैं कि आने वाला OnePlus Open 2, इस Oppo Find N5 का रिब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। इसके बाद अब OnePlus के सी. ई.ओ Pete Lau ने भी ये साफ़ कर दिया है कि OnePlus Open 2 दुनिया का सबसे पतला बुक स्टाइल फोल्डेबल फ़ोन होगा। इसी की एक झलक हम आपको इन तस्वीरों में दिखा रहे हैं।

ये सभी तस्वीरें Weibo पर शेयर की गयीं हैं, जिनमें आप साफ़ देख सकते हैं कि Oppo Find N5, जो कि आगे विश्व भर में OnePlus Open 2 के नाम से आएगा, अब तक तक सबसे स्लिम फोल्डेबल फ़ोन हिअ। इन तस्वीरों में आप फ़ोन की मोटाई देख सकते हैं, कि ये iPhone के मुकाबले में ठीक आधी है। इसके अलावा इन तस्वीरों में इस फ़ोन को सिक्कों और क्रेडिट / डेबिट कार्डों के साथ रखकर भी दिखाया गया है। लेकिन ये फ़ोन का फोल्ड खोलने के बाद है, जिस समय इसकी मोटाई लगभग 3.5-4mm होगी।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव – देखें Samsung Galaxy S25 Slim का अल्ट्रा थिन डिज़ाइन

ये फ़ोन USB टाइप-सी पोर्ट से बस थोड़ा ही ज़्यादा मोटा है, यानि ये अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल हो सकता है। Oppo के झोउ यिबाओ के अपने एक चीनी पोस्ट में कहा है कि ये चार्जिंग पोर्ट ही फिलहाल डिवाइस को और पतला बनाने की सीमा है।

लेकिन इस पतले डिज़ाइन के बाद भी इसमें Oppo Find N3 से 20% बड़ी बैटरी होने की खबरें हैं। आसार हैं कि ये नया फ़ोन चीन में फरवरी में लॉन्च होगा और इस बार शायद हमें OnePlus Open 2 का भी ज़्यादा इंतज़ार न करना पड़े। मार्च में होने वाले Mobile World Congress (MWC) 2025 में हमें OnePlus Open 2 की पहली ऑफिशियल झलक देखने को मिल सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

Imageक्या ये फोन होगा बजट में ‘बैटरी किंग’? Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, देखें पूरी डिटेल

Realme ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार पूरी कहानी इसकी दमदार बैटरी के इर्द-गिर्द घूमती है। फोन में 8000mAh की बड़ी “Titan” बैटरी, 6.8-इंच 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। अगर …

ImageOnePlus Pad 4 लॉन्च: बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ जानें इसकी कीमतें

OnePlus ने भारत में अपना नया OnePlus Pad 4 लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रखा है। खास बात ये है कि यह टैबलेट अब सिर्फ वीडियो देखने के लिए नहीं, बल्कि काम करने के लिए भी तैयार किया गया है। स्टायलस और कीबोर्ड सपोर्ट के …

ImageOnePlus 15 teaser में कंपनी ने कहा ये – क्या सच में आने वाला है ‘कुछ खास’?

OnePlus ने अपने अगले फ्लैगशिप OnePlus 15 के लिए ऐसा टीज़र जारी किया है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है। चीन में लॉन्च होने के बाद, ये फोन जल्दी ही भारत और विश्व बाज़ार में भी लॉन्च होगा, लेकिन इसकी उम्मीद इतनी जल्दी नहीं थी। चीन के लॉन्च से पहले ही कंपनी की …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products