इस नए प्लान के साथ जल्दी ही रेंट पर मिल सकेंगे ये महंगे स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में ज़्यादातर जनता बजट या मिड-रेंज स्मार्टफोनों की खरीददार है। ऐसे में ये लोग चाहकर भी फ्लैगशिप स्मार्टफोनों का आनंद नहीं उठा पाते। लेकिन अब लगता है कि फ्लैगशिप फोनों को बिना ख़रीदे भी आप इनका पूरा आनंद उठा पाएंगे। कैसे ? इन्हें रेंट पर लेकर !

दरअसल, खबरें हैं कि 22 जनवरी को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung एक नया AI सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू कर सकता है, जिसमें यूज़र Samsung के फोनों को किराए पर लेकर उनका पूरा मज़ा उठा सकते हैं।

Samsung ने 2023 में होम एप्लायंस को लेकर एक सब्सक्रिप्शन शुरू किया था, जो दक्षिणी कोरिया तक सीमित था, लेकिन इस बार ये सर्विस दक्षिणी कोरिया के अलावा अन्य देशों के लिए भी लॉन्च की जा सकती है। दरअसल, सैमसंग के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट, हान जोंग ने खुद ये कहा है कि ये AI सब्सक्रिप्शन सेवा जल्द ही Galaxy स्मार्टफोनों और बैली AIरोबोट्स के लिए भी शुरू की जाएगी। पहले ये AI रोबोट दक्षिण कोरिया में आएगा और उसके बाद यू. एस. में भी उपलब्ध होगा।

रेंट पर ले कर प्रीमियम Galaxy फोनों का उठाएं पूरा मज़ा

Samsung इस प्लान में यूजर्स को एक मासिक शुल्क देकर, रेंट पर सैमसंग के प्रोडक्ट्स का मजा लेने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें भारी रकम एक साथ खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। इस सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स गैलेक्सी स्मार्टफोन्स का उपयोग कर सकते हैं और AI फीचर्स भी फ्री में मिलेंगे।

Samsung के इस सब्सक्रिप्शन का मज़ा कैसे उठा पाएंगे यूज़र्स ?

Samsung का ये प्लान 22 जनवरी, 2025 को Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy S25 स्मार्टफोन सीरीज़ के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस प्लान के अंतर्गत यूज़र्स Samsung के स्मार्टफोन या अन्य प्रोडक्ट पूरे पैसे देकर खरीदने की ज़रुरत नहीं होगी, बल्कि वो रेंट पर यानि एक मासिक शुल्क देकर सैमसंग के सभी प्रोडक्ट्स का लुत्फ़ उठा पाएंगे। इस प्लान के कारण उन्हीं प्रोडक्ट की भारी भरकम कीमत एक साथ देने की जरूरत नहीं होगी।

इस सब्सक्रिप्शन में यूज़र्स Samsung Galaxy स्मार्टफोनों का उपयोग तो कर ही पाएंगे, साथ ही सभी नवीतम Galaxy AI फीचरों को भी वो फ्री में इस्तेमाल कर सकेंगे। फिलहाल ये AI सब्सक्रिप्शन प्लान केवल दक्षिण कोरिया में ही है, देखना ये है कि कंपनी भारत या अन्य देशों में इस प्लान को कब लॉन्च करेगी।

इसके अलावा भी Samsung नयी तकनीकों पर काम कर रही है, जिससे यूज़र्स को काफी बेहतर मिल सके। इसमें नई बैटरी टेक्नोलॉजी शामिल है, जिसके साथ बैटरी की क्षमता बढ़ सकेगी और वो भी स्मार्टफोन का साइज़ बढ़ाए बिना। दरअसल चीनी स्मार्टफोन ब्रैंडों के बैटरी क्षमता बढ़ाने के बाद, Samsung इस कदम को उठाने के लिए मजबूर है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageLava Virat Curve 5G लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी रियर पैनल पर दूसरी स्क्रीन

धीरे धीरे कई स्मार्टफोनों के रियर पैनल पर हमने छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले देखी है। आज Lava ने भी अपने नए फोन Virat Curve 5G को इसी नए फीचर के साथ पेश किया है, लेकिन किफायती दामों में। इस फोन के कैमरा आइलैंड के अंदर एक छोटा दूसरा डिस्प्ले फिट किया गया है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.