Samsung ट्राई-फोल्ड को कंपनी ने पहली बार किया टीज़, क्या है आगे का प्लान?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Galaxy S25 सीरीज़ और Galaxy S25 Edge के बारे में तो हमने आपको बता दिया, लेकिन अब भी एक चीज़ है, जो 22 जनवरी के Galaxy Unpacked event में काफी ख़ास हुई। कल पहली बार Samsung ट्राई-फोल्ड को टीज़ किया। यानि पहले हमने जो ख़बर आपको दी थी, वो सही है। पिछले कुछ समय से इस फ़ोन की अफवाहें तो आ रहीं थीं, लेकिन अब इसका आना सुनिश्चित हो गया है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 और S25 Plus लॉन्च: नयी सीरीज़ में मिलेंगे धमाकेदार फ़ीचर

Samsung जल्दी लाएगा तीन बार फोल्ड होने वाला फ़ोन

2025 के पहले ग्लोबल इवेंट में Samsung ने अपनी S-सीरीज़ के लॉन्च के अलावा कई बड़ी खबरें दी हैं, जिनमें Samsung Galaxy S25 Edge और उससे भी ज़्यादा Samsung ट्राई-फोल्ड के टीज़र के लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। हालांकि कंपनी ने इसके किसी फ़ीचर की कोई डिटेल नहीं दी है, लेकिन इतना तय है कि आने वाले फ्लैगशिप फोनों में ये शामिल है।

सैमसंग के इस इवेंट में केवल इस ट्राई-फोल्ड के आउटलाइन स्केच को दिखाया गया। हालाँकि इस ट्राईफोल्ड की डिस्प्ले को कंपनी पहले ही CES में दिखा चुकी है। इस इवेंट में कंपनी ने दो स्क्रीन दिखायीं थीं – जिनमें से एक अंदर की तरफ फोल्ड होती है और दूसरी जो अभी तक के एक लौते ट्राई-फोल्ड Huawei Mate XT की डिस्प्ले की तरह ज़िगज़ैग की तरह मुड़ता दिखता है।

Samsung ट्राई-फोल्ड

Samsung का आने वाला ट्राई-फोल्ड फ़ोन दुनिया का दूसरा tri-fold फ़ोन होगा और सीधे सीधे बाज़ार में Huawei Mate XT को टक्कर देगा। साथ ही इस फ़ोन से कंपनी की बाज़ार में स्थिति और सशक्त होगी।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra भारत में लॉन्च; देखें इस प्रीमियम में फ़ोन में नया क्या है?

हालांकि अगर आप Samsung ट्राई-फोल्ड के आने का इंतज़ार नहीं कर पा रहे हैं, तो इसके अलावा जुलाई 2025 में Samsung Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 और Z Flip 7 FE भी लॉन्च किये जायेंगे, जिनमें से आप अपने लिए कुछ चुन सकते हैं। वैसे कुछ रिपोर्ट ये भी कहती हैं कि ट्राई-फोल्ड भी इन्हीं फोल्डेबल फोनों के साथ दस्तक दे सकता है, लेकिन कंपनी इसके केवल 200,000 यूनिट ही बनाएगी। ये नया फ़ोन जितना लोगों को उत्सुक कर रहा है, उतना ही इसकी कीमतें भी लोगों की धड़कनें बढ़ा सकती हैं। फिलहाल जो ट्राई-फोल्ड मौजूद है, उसकी कीमत 2,00,000 रुपए से ऊपर है और सैमसंग का ट्राई-फोल्ड भी आम जनता की जेबों से दूर होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageiQOO 16 में पहली बार मिलेगी 2K 165Hz डिस्प्ले, कंपनी ने किया कंफर्म

iQOO ने iQOO 16 की स्क्रीन की पूरी डिटेल Samsung Display के साथ हुए एक साझा इवेंट में खुद जारी कर दी है। पिछले साल आये iQOO 15 में भी 2K रेज़ॉल्यूशन वाला Samsung का ही पैनल था, लेकिन वो M14 मटीरियल पर बना था और 144Hz तक ही जाता था। इस बार पैनल दोनों …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

ImageNothing ने CMF को बनाया अलग कंपनी, अब बहुमत हिस्सेदारी भारतीयों के पास

Nothing अपनी भारत रणनीति को एक कदम और आगे ले जा रहा है। कंपनी अब अपनी सब-ब्रांड CMF को एक अलग कंपनी बना रही है, जिसमें बहुमत हिस्सेदारी भारतीय शेयरधारकों के पास होगी। Nothing के CEO Carl Pei ने कंफर्म किया है कि CMF का मुख्यालय भारत में ही रहेगा, और इसकी अपनी लोकल टीम …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

Discuss

Be the first to leave a comment.