WhatsApp पर आपको किसने ब्लॉक किया? इन 5 ट्रिक्स से मिनटों में होगा खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp का इस्तेमाल भारत में हर कोई कर रहा है, लेकिन कई बार इस पर अनचाहे लोगों या कंपनियों के इतने मैसेज आते हैं कि उन्हें ब्लॉक करने की नौबत आ जाती है। मैं अपनी बात करूँ तो, कई बार कार इंश्योरेंस या किसी फिटनेस इन्फ्लुएंसर के एन्ड से ऑफरों के मैसेज इतने परेशान करते हैं, कि मैंने इन्हें ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा कई बार अगर कोई हमसे या हम किसी से बात नहीं करना चाहते हैं, तो कोई भी व्यक्ति WhatsApp पर दूसरे को ब्लॉक कर देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप आसानी से ये जान सकते हैं कि आपको WhatsApp पर किसने ब्लॉक किया है ? आइये आपको इसकी आसान ट्रिक्स बताते हैं।

ये पढ़ें: अब Passport को अपनी जेब में रखिये डिजिटल रूप में, Google Wallet में इस तरह करें स्टोर

WhatsApp पर किसने ब्लॉक किया, कैसे जानें ?

WhatsApp पर आपको किसने ब्लॉक किया, ये जानने के कई तरीके हैं, इनमें प्रोफाइल पिक्चर, डिलीवरी टिक जैसी चीज़ें बाहय अहम भूमिका निभाते हैं।

  • सबसे पहला आसान तरीका है, बहुत समय तक किसी कॉन्टैक्ट का प्रोफाइल पिक्चर नहीं बदला है, या उनका प्रोफाइल फोटो हट गया है, तो मुमकिन है कि इस कॉन्टैक्ट ने आपको ब्लॉक कर दिया हो। आप WhatsApp Call करके इसकी पुष्टि कर सकते हैं। अगर कॉल भी नहीं जा रही, यानि उस कॉन्टैक्ट ने आपको ब्लॉक कर दिया है।
  • इसके अलावा अगर आपको लग रहा है कि किसी ने आपको ब्लॉक किया है, तो उस कॉन्टैक्ट को आप अपने किसी ग्रुप में ऐड करने की कोशिश करें, अगर आप ये करने में विफल हो रहे हैं, तो समझ जाइये की आप ब्लॉक कर दिए गए हैं।
  • तीसरा तरीका है कि आप किसी कॉन्टैक्ट को मैसेज कर रहे हैं, लेकिन वो डिलीवर नहीं हो रहा, यानि सिंगल टिक ही आ रहा है, तो भी ब्लॉक होने की सम्भावना है। हालांकि अगर जिसे मैसेज भेजा है, वो फिलहाल नेटवर्क क्षेत्र में न हो, तब भी मैसेज डिलीवर नहीं होता और जब उनके फ़ोन में नेटवर्क आये, तब आपको भेजे मैसेज के नीचे दो टिक दिखते हैं। ऐसे में पुष्टि करने के लिए आपको मैसेज भेज कर थोड़ा इंतज़ार करना चाहिए।
  • चौथा तरीका ये है कि अगर आपको किसी कॉन्टैक्ट का स्टेटस दिखना बंद हो गया है, तो आप ब्लॉक कर दिए गए हैं। (लेकिन वो स्टेटस रेगुलर शेयर करने वाले हैं तभी ये ट्रिक बेहतर काम कर पायेगी)।
  • पांचवां तरीका ये है कि आम तौर पर लोग लास्ट सीन ऑफ नहीं रखते हैं, अगर ऐसी स्थिति में, ऐसे किसी WhatsApp यूज़र का लास्ट सीन आपको अचानक दिखना बंद हो गया है, तो भी संभव है कि आप ब्लॉक कर दिए गए हों।

ये पढ़ें: Ola-Uber की ये चालाकी जानकर बचा सकते हैं अपने पैसे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Imageजुलाई 2026 में इन 5 फोनों पर मिल रहा सबसे आकर्षक डिस्काउंट, जानें आपके लिए कौन सा सही है?

इस हफ्ते बाज़ार में कई फोन अपनी लॉन्च कीमत से अच्छी-खासी नीचे आ गए हैं, फिर चाहे वह Samsung का Galaxy S25 FE हो, Galaxy S25 Ultra हो या OnePlus 13। लेकिन हर डील सबके लिए फायदे की नहीं होती, यह इस पर निर्भर करता है कि आपका बजट कितना है और आप फोन से …

ImageXiaomi भारत में लाया Mijia सब-ब्रांड, अब घर के बड़े अप्लायंस पर होगा फोकस

एक नज़र में: Xiaomi को भारत में काम करते हुए 12 साल हो गए हैं, और कंपनी ने इसी मौके पर अपना चौथा ब्रांड उतारा है। Mijia उसका ग्लोबल होम और लाइफस्टाइल ब्रांड है, यानी अब यहाँ फोन के अलावा घर के प्रोडक्ट एक अलग नाम से बिकेंगे। इन बारह सालों में कंपनी ने यहाँ …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products