अब Passport को अपनी जेब में रखिये डिजिटल रूप में, Google Wallet में इस तरह करें स्टोर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ये तो हम सभी जानते हैं कि Google Wallet में क्रेडिट कार्ड को स्टोर कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ हद तक ये डिजिलॉकर जैसी भूमिका भी निभाता है। जी हाँ! इसमें आप रिवॉर्ड कार्ड, बोर्डिंग पास, अपनी कोई आईडी और अपना पासपोर्ट, जो कि एक बेहद ज़रूरी डॉक्यूमेंट है और हर समय उसकी हार्डकॉपी साथ नहीं रखी जा सकती, उसे भी स्टोर करके रख सकते हैं। Google Wallet में पासपोर्ट स्टोर करके आप इसे डिजिटल रूप में अपने पास रख पाएंगे और ज़रूरी जगहों पर इसे डिजिटल डॉक्यूमेंट के रूप में इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि Google Wallet में पासपोर्ट कैसे जोड़ें (how to add passport to google wallet)।

ये पढ़ें: बैंकिंग फ्रॉड करने वालों की खटिया खड़ी, अब फोन उठाने से पहले ही पहचाने जाएंगे स्कैमर्स

Google Wallet में पासपोर्ट कैसे जोड़ें – (how to add passport to google wallet)

Google Wallet में पासपोर्ट जुड़ जाने के लिए सबसे ज़रूरी है कि आपके पास पासपोर्ट हो। इसके बाद आप नीचे दिए स्टेप्स दोहरा सकते हैं।

how to add passport to google wallet
  • सबसे पहले फ़ोन में Google Wallet ऐप डाउनलोड करें।
  • अब इसमें Add to wallet के बटन पर जाएँ, जो आपको होम पेज पर नीचे दायीं साइड पर मिलेगा।
  • अब इसमें ID चुनें और फिर ID pass पर क्लिक करें। (इस वॉलेट में पासपोर्ट जुड़ने के बाद इसे ID pass कहा जाता है)।
  • अब Get Started पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सामने आयी शर्तों को मानें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आये निर्देशों को मानते हुए अपने पासपोर्ट के उस पेज को स्कैन करें, जिस पर फोटो के साथ सारी जानकारी होती है।
  • इसके बाद पासपोर्ट के पिछले तरफ के कवर के अंदर की साइड जो चिप है, उसे स्कैन करें।
  • इसके बाद ये आपसे अपने चेहरे की एक वीडियो रिकॉर्ड करने को कहेगा, जो सुरक्षा के लिए है, उसे करें।
  • अब Continue का बटन दबाएं और इसके बाद Done कर दें।
  • इसके कुछ समय के बाद आपके पास एक नोटिफिकेशन आएगा, जिसमें आपको सूचित किया जायेगा कि आपका ID pass अब आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन स्टेप्स के साथ आपका पासपोर्ट आपके Google Wallet में जुड़ जायेगा।

ये पढ़ें: Ola-Uber की ये चालाकी जानकर बचा सकते हैं अपने पैसे

नोट : Google Wallet में पासपोर्ट स्टोर करने की सुविधा अभी अमेरिका तक ही सीमित है, लेकिन इसे किसी भी अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसे आप एक सरकारी प्रमाणित दस्तावेज़ के रूप में कहीं इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। हालांकि इसे आप कुछ घरेलू उड़ानों या एक आईडी प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल कर पाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

ImageRedmi Note 17 5G रिव्यू: क्या 8,000mAh बैटरी इस सेगमेंट में इसकी जगह बचा पायेगी?

Xiaomi की Redmi Note सीरीज़ ने अपना नाम बैलेंस पर बनाया है, हर फोन में ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन और कहीं कोई साफ दिखने वाली कमज़ोरी नहीं। Redmi Note 17 इस फॉर्मूले को पूरी तरह तोड़ता नज़र आ रहा है। ₹27,999 से शुरू होने वाला ये फोन अपना लगभग पूरा वज़न एक ही खंभे पर डाल देता …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.