बैंकिंग फ्रॉड करने वालों की खटिया खड़ी, अब फोन उठाने से पहले ही पहचाने जाएंगे स्कैमर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कॉलिंग द्वारा होने वाले स्कैम से लोगों को कुछ हद तक सुरक्षा देने के लिए रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने एक तरीकब निकाली है। RBI ने अपनी नयी गाइडलाइन में SMS और कॉल्स द्वारा होने वाली सम्बन्धी धोखाधड़ी को रोकने के लिए कुछ ऐसा जुगाड़ किया है कि आपको फ़ोन उठाने से पहले ही पता चल जायेगा कि ये फ्रॉड है या वाकई बैंक से आया है। दरअसल, RBI के दो नए नंबर जारी किये हैं, अगर आपको आने वाले फ़ोन या कॉल उन्हीं नम्बरों से शुरू होते हैं, तो वो सही हैं, वरना वो बैंकिंग फ्रॉड होंगे।

ये पढ़ें: आपके फ़ोन में भी है IP68/IP69, हो जाएँ होशियार -ये गलती कर सकती है आपको कंगाल

दरअसल, RBI ने TRAI के नंबरिंग प्रोटोकॉल को अपनाने का निर्णय लिया है। अब REs को ‘1600xx’ सीरीज़ के नम्बरों का उपयोग करना होगा और इन्हीं नम्बरों से वो ग्राहक को सर्विस और ट्रांज़ैक्शन के कॉल्स करेंगे। वहीँ 140xx से शुरू होने वाले नंबर प्रमोशनल कॉल्स के लिए इस्तेमाल किये जायेंगे। इससे ग्राहकों को भी वैध और अवैध नम्बरों के बीच अंतर धीरे धीरे स्पष्ट समझ आने लगेगा।

बैंकिंग फ्रॉड

इसके अलावा DoT द्वारा बनायी गयी एक मोबाइल नंबर रेवोकेशन लिस्ट (MNRL) है। अब बैंक, NBFC और पेमेंट एग्रीगेटर्स सहित सभी विनियमित संस्थाओं (REs) को इस लिस्ट का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा, जिससे अवैध या डिएक्टिवेटिड मोबाइल नम्बरों से आने वाले कॉल्स को बंद करने में मदद मिलेगी। इस सर्विस के साथ ग्राहक का डाटा भी सुरक्षित रहेगा।

इसके अलावा, REs को अब उन बैंक खातों की निगरानी भी करनी होगी जिनके नंबर नहीं बदले गए और जो किसी रद्द या डिएक्टिवेट हुए नंबरों से जुड़े हैं। इसके साथ साइबर फ्रॉड को रोकना काफी हद तक संभव होगा।

ये पढ़ें: किसानों के लिए ITCMAARS ऐप: मौसम अपडेट से लेकर मंडी भाव तक, हर जानकारी मुफ्त में!

संचार साथी ऐप भी करेगी लोगों की मदद

प्रमोशनल कॉल्स और बैंक के कॉल्स के अलावा, अन्य फ़र्ज़ी नम्बरों से छुटकारा पाने के लिए DoT (दूरसंचार विभाग) ने भी कुछ साल पहले संचार साथी पोर्टल लॉन्च किया था। इस पोर्टल द्वारा चोरी हुए मोबाइल की ट्रेकिंग के अलावा नकली मोबाइल की पहचान भी की जा सकती है। पहले केवल इसकी वेबसाइट ही थी, लेकिन अब इसका मोबाइल ऐप भी लॉन्च कर दिया गया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Imageअगस्त 2026 में ₹25,000 से कम के 5 बेस्ट स्मार्टफोन

एक नज़र में: ₹25,000 का बजट इस साल पहले से ज़्यादा मुश्किल फैसला बन गया है। ब्रांड अब किसी एक फीचर पर लड़ना छोड़ चुके हैं, और एक ही फोन में लंबी चलने वाली बैटरी, काम लायक कैमरा और स्मूद डिस्प्ले, तीनों देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि इस बजट में बेस्ट …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products