किसानों के लिए ITCMAARS ऐप: मौसम अपडेट से लेकर मंडी भाव तक, हर जानकारी मुफ्त में!

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ITC Ltd (आईटीसी लिमिटेड) कंपनी ने हमारे देश में कोई अंजान नहीं है। ये कंपनी कई अलग अलग तरह के व्यवसायों में है, जैसे होटल, खेती सम्बन्धी व्यवसाय, पेपर प्रोडक्ट, पैकेजिंग, इत्यादि। अब ये कंपनी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म ITCMAARS (Meta Market for Advanced Agriculture and Rural Services) के द्वारा 2030 तक 10 मिलियन किसानों और 4,000 किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को जोड़ने की योजना बना रही है। इस ऐप के साथ केवल कंपनी को नहीं किसानों को भी लाभ मिलेगा, क्योंकि ये ऐप खेती के बारे में काफी कुछ बताती है।

ITCMAARS क्या है?

यह एक इकोसिस्टम है, जिसमें ये ऐप भी शामिल है, जो किसानों को कई तरह की सेवाएं देती है। इस ऐप द्वारा किसान फसल और मौसम की कस्टम सलाह ले सकते हैं, फसल से जुड़ी बीमारियों के हल ढूंढ सकते हैं, बीज और खाद कहाँ उपलब्ध हैं, ये जान सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप द्वारा मंडियों में फसल की कीमतों की जानकारी, बैंक से जुड़ाव और किसान को आपस में चैट करने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इसमें ‘कृषि मित्र’ नाम से एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वॉयस असिस्टेंट भी है, जो किसानों की मदद करता है।

ITCMAARS ऐप को किसानों के लिए और बेहतर बनाने के लिए कई स्टार्टअप्स, रिसर्च संस्थानों और अन्य पार्टनर्स के साथ मिलकर काम किया जा रहा है, जिससे इस पर कृषि सम्बन्धी अन्य सेवाएं, जैसे – फसल बीमा भी जोड़ी जा सकें।

ITCMAARS ऐप किसानों के लिए कैसे फायदेमंद है ?

Google Play Store पर फिलहाल इस ऐप के 10 लाख से भी ज़्यादा डाउनलोड हैं और जो लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, उनकी मानें तो इस पर अपडेट भी समय से मिलते हैं और अगर आपको इस पर से जानकारी अपने WhatsApp नंबर पर चाहिए, तो वो भी आप कर सकते हैं। ITC की मानें तो उन्होंने इस ऐप को किसानों को तकनीकी मदद देकर उनकी उपज और आय बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया है।

  • ये ऐप पूरे देश के किसानों के लिए 7 भाषाओँ में उपलब्ध है
  • इस ऐप का इंटरफ़ेस किसानों के अनुसार बहुत आसान रखा गया है और आप केवल अपने फ़ोन नंबर की मदद से इसमें लॉग-इन कर सकते हैं।
  • इस ऐप की मदद से किसान सीधे सीधे अपनी फसल ITC को बेच सकते हैं और उनसे बाज़ार से बेहतर दाम ले सकते हैं।
  • ये ऐप भारत में कृषि में सबसे आगे रहने वाले राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में सक्रीय है।
  • इस ऐप में सीधे सीधे आप मंडी में फसलों के दाम देख सकते हैं, कृषि के लोन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
  • ऐप में Community टैब भी है, जिसमें लोग अपनी पोस्ट शेयर कर सकते हैं। यहां लोग फसल सम्बन्धी रोग, उनके इलाज, उस उनकी राय इत्यादि भी साझा करते हैं।
  • ऐप होम पेज पर ही आप क्षेत्र में मौसम कैसा रहेगा, उसकी जानकारी भी देती है।

ITC Ltd. ने ITCMAARS ऐप द्वारा किसानों को नयी टेक्नोलॉजी से अवगत कराने, उनको बाज़ार तक सीधी पहुँच देने और फसल को रोग से बचाने का रास्ता देने की कोशिश की है। कंपनी इस ऐप में और भी सुविधाएं जोड़ने की कोशिश कर रही है। कंपनी की मानें तो, इस ऐप से वो हर साल 22 राज्यों से 30 लाख टन कृषि उत्पाद खरीदती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

ImageOPPO ने K14 और A6 सीरीज़ के दाम फिर बढ़ाए, अब पाँच मॉडल ₹2,000 तक महंगे

एक नज़र में: OPPO ने भारत में K14x, K14, A6c 4G, A6 और A6 Pro, इन पाँचों फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। इन फोनों के स्पेसिफिकेशन जस के तस हैं, बदली है सिर्फ कीमत। अब आपको इनमें से किसी भी मॉडल के लिए पहले से ज़्यादा पैसे देने होंगे। नीचे हर …

Imageइस हफ्ते भारत में दस्तक देंगे 5 नए स्मार्टफोन, कोई लाया 8000mAh बैटरी तो कोई टेलीफोटो ज़ूम कैमरा

जुलाई का यह दौर नया फोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है। इस हफ्ते (15 से 21 जुलाई 2026 के बीच) भारत में पाँच नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, और इनमें दस हज़ार रुपये वाले बजट फोन से लेकर फ्लैगशिप तक हर रेंज में फोन चाहने वालों …

Imageनई Bajaj Pulsar 125: 12 अगस्त के लॉन्च से पहले शोरूम में दिखी 125 बता रही है क्या-क्या बदलेगा

नयी Bajaj Pulsar 125 आधिकारिक लॉन्च से पहले ही डीलरशिप तक पहुंच गई है, और तस्वीरों से साफ है कि ये कोई फेसलिफ्ट नहीं है। कंपनी ने 30 जुलाई को पहला टीज़र जारी करते हुए लॉन्च के लिए 12 अगस्त की तारीख तय कर दी है। ऊपर से पहचान वही Pulsar वाली है, त्रिकोणीय हेडलाइट …

Discuss

Be the first to leave a comment.