Jio का AI धमाका – JioFrames चश्मा देखते ही खींचेगा फोटो, TeleFrame संभालेगा पूरा घर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance की इस साल की AGM में सबसे ज़्यादा चर्चा AI हार्डवेयर की रही। 19 जून को हुई 49वीं AGM में Jio ने Jio TeleFrame नाम का एक नया होम डिवाइस पेश किया, जिसे कंपनी “घरों के लिए AI ऑपरेटिंग सिस्टम” बता रही है। इसके साथ ही एक और प्रोडक्ट दोबारा सुर्खियों में है, JioFrames नाम के AI स्मार्ट ग्लास, जिन्हें Jio ने पिछली AGM में दिखाया था और हाल ही में India AI Impact Summit 2026 में फिर से डेमो किया।

इशारा साफ़ है। Jio अब आपकी जेब के स्मार्टफोन से आगे बढ़कर आपके घर और आपकी आंखों तक AI पहुंचाना चाहता है। आइए दोनों को थोड़ा करीब से समझते हैं।

ये पढ़ें: Blastoise और Jumpluff क्यों पोस्ट कर रहा है Nothing? टीज़र के पीछे छुपे हैं दो डिवाइस

Jio TeleFrame: घर को चलाने वाला एक AI हब

TeleFrame असल में आपके घर के लिए एक सेंट्रल हार्डवेयर हब है, जिसके पीछे कई छोटे-छोटे AI एजेंट काम करते हैं। मतलब, अलग-अलग कामों के लिए बने ये एजेंट आपस में तालमेल बिठाकर घर के रोज़मर्रा के काम एक ही जगह से संभालेंगे।

कंपनी के मुताबिक ये डिवाइस आपके शेड्यूल, घर की रोज़ की रूटीन और परिवार की गतिविधियों को मैनेज करने में मदद करेगा। ख़ास बात ये है कि इसे आपके पूछने का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। मौसम का अलर्ट हो, किसी अपॉइंटमेंट का रिमाइंडर हो या किसी काम का अपडेट, ये खुद सामने ला सकता है।

हाई-स्पीड फाइबर कनेक्टिविटी के ज़रिए TeleFrame आपके स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल करने, ऑनलाइन शॉपिंग करने और लोकल भाषाओं वाली AI ऐप्स चलाने में भी काम आएगा। Jio Infocomm के चेयरमैन Akash Ambani ने इसे कुछ यूं बताया, “हम एक ऐप से बढ़कर एक पर्सनलाइज़्ड Jio AI एडवाइज़र बनने की तरफ़ बढ़ रहे हैं।”

JioFrames: AI अब सीधे आपकी आंखों के सामने

JioFrames देखने में आम चश्मे जैसे ही हैं, लेकिन इनमें कैमरा, ओपन-ईयर स्पीकर और एक मल्टीलिंगुअल AI वॉइस असिस्टेंट दिया गया है। इन्हें पहनकर आप फोन निकाले बिना HD फोटो खींच सकेंगे, वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे, लाइव जा सकेंगे और कॉल भी कर सकेंगे।

खींची गई हर फोटो और वीडियो अपने-आप Jio AI Cloud पर सेव हो जाएगी, ताकि बाद में आप उसे आसानी से ढूंढ सकें। ओपन-ईयर स्पीकर से म्यूज़िक और पॉडकास्ट सुनने का ऑप्शन भी रहेगा।

इतना ही नहीं, कंपनी का कहना है कि JioFrames रियल-टाइम में टेक्स्ट या बोली का अनुवाद कर सकते हैं, किसी किताब का सार बता सकते हैं और सफ़र के दौरान किसी जगह या इमारत के बारे में जानकारी भी दे सकते हैं। यानी किसी नई या विदेशी भाषा वाली जगह पर ये आपके अच्छे काम आ सकते हैं।

Akash Ambani ने इन्हें पेश करते हुए कहा था, “इंटेलिजेंस अब सिर्फ़ आपकी जेब में नहीं रहेगी, ये सीधे आपकी आंखों के सामने होगी।” भारत में इन्हें Ray-Ban Meta जैसे स्मार्ट ग्लास के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है, जिनकी कीमत यहां ₹29,900 है।

ये पढ़ें: PhonePe यूज़र्स को झटका: अब वॉलेट बंद रखा तो हर तिमाही कटेंगे ₹100, जान लें नया नियम

दोनों के पीछे की असली कड़ी: Reliance Intelligence

TeleFrame हो या JioFrames, दोनों को जोड़ने वाली कड़ी है Reliance Intelligence नाम का AI सूट। इसके तहत JioBharat IQ और JioHealth IQ जैसी सर्विस आती हैं, जो 22 भारतीय भाषाओं में नेटिव तौर पर काम करने के लिए बनाई गई हैं। यही वजह है कि Jio इन डिवाइस को सिर्फ़ अंग्रेज़ी जानने वालों तक नहीं, बल्कि देश के बड़े हिस्से तक पहुंचाने का दावा कर रहा है।

फ़िलहाल एक बात का ध्यान रखिए, Jio ने इनमें से किसी भी डिवाइस की कीमत या पक्की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। JioFrames अभी बाज़ार में उपलब्ध नहीं हैं, और इनमें दिलचस्पी रखने वाले लोग Jio की वेबसाइट पर अपनी रुचि रजिस्टर कर सकते हैं। यानी कीमत और तारीख के लिए अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageInstagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो, यूज़र्स ने नाम दे दिया “Instagzam”

एक नज़र में: Instagram ने अपने लोगो में अपने नाम की लिखावट बदल दी। कंपनी के हेड Adam Mosseri ने इसकी जानकारी अपने Instagram और Threads अकाउंट पर दी, और बीते दस साल में ये Instagram का पहला टाइपोग्राफी अपडेट है। Mosseri ने लिखा, “ऐप के ऊपर लगा वर्डमार्क 10 साल से नहीं बदला था, …

ImageJio 3-in-1 Home Packs: अब एक ही पैक में चलेगा Wi-Fi, TV और OTT तीनों, जानें आपके घर के लिए कौन सा सही है

Jio ने सोमवार को भारत में नए Jio Home Packs पेश कर दिए हैं। इनमें ब्रॉडबैंड, 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में मिलता है, और शुरुआत ₹400 प्रति महीने वाले TV पैक से होती है। लेकिन सबसे दिलचस्प है Jio 3-in-1 Home Packs। पैक तीन तरह …

Image₹99 में 4K T20 वर्ल्ड कप? Jio का नया JioHome Cricket Offer सच में फायदे का सौदा है या शर्तों का खेल?

T20 वर्ल्ड कप शुरू होते ही Jio ने नया JioHome Cricket Offer लॉन्च कर दिया है। ₹99 का Power Play Pass लेकर यूज़र्स 4K स्ट्रीमिंग, फ्री ब्रॉडबैंड बेनिफिट और OTT ऐप्स का एक्सेस पा सकते हैं। आइए देखते हैं इस ऑफर में पूरा फायदा कैसे काम करता है। क्रिकेट सीज़न के बीच Jio ने “Power …

ImageRedmi 17 सीरीज़ सितंबर में भारत में होगी लॉन्च, Xiaomi का दिसंबर तक का पूरा लॉन्च शेड्यूल लीक

एक नज़र में: Redmi Note 17 को भारत में आए पाँच ही दिन हुए हैं और इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होनी है। ठीक इसी बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi और Redmi का अगला भारतीय शेड्यूल पोस्ट कर दिया है, जिसमें सितंबर से दिसंबर के बीच तीन अलग-अलग लॉन्च दर्ज …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

Discuss

Be the first to leave a comment.