Blastoise और Jumpluff क्यों पोस्ट कर रहा है Nothing? टीज़र के पीछे छुपे हैं दो डिवाइस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing Pokemon Teaser: Nothing ने अपने ग्लोबल और इंडिया, दोनों X अकाउंट से पिक्सल-आर्ट वाली रहस्यमयी Pokémon तस्वीरें पोस्ट की हैं, और इन्हीं टीज़र ने नए प्रोडक्ट्स को लेकर अटकलें तेज़ कर दी हैं। फैंस अब इन्हें डिकोड करने में जुटे हैं कि आखिर पर्दे के पीछे तैयार क्या हो रहा है।

पहली तस्वीर Blastoise की है, वही टैंक जैसा मज़बूत वॉटर-टाइप Pokémon जो अपनी कठोर बॉडी के लिए जाना जाता है। यही पोस्ट इंडिया अकाउंट से भी आई, तो माना जा रहा है कि इशारा किसी रफ-एंड-टफ, ज़्यादा मज़बूत स्मार्टफोन की ओर है, जिसमें टिकाऊपन और बैटरी पर ज़ोर हो सकता है। और हाँ, यह फोन भारत में आने के कयास भी इसी वजह से लग रहे हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 16 का 240Hz डिस्प्ले का इरादा बदला, डिस्प्ले को लेकर आई बड़ी जानकारी

Nothing Pokemon Teaser

दूसरा किरदार है Jumpluff, एक हल्का-फुल्का, हवा में तैरता ग्रास/फ्लाइंग-टाइप Pokémon। इसकी हल्की छवि को देखते हुए लोग इसे हल्के वज़न वाले ANC ईयरबड्स से जोड़ रहे हैं। अटकलें इसे Nothing Ear (3a) से जोड़ती हैं, जिसे Nothing Ear (a) का ज़्यादा किफायती वर्ज़न माना जा रहा है। यानी मकसद यह कि फ्लैगशिप जैसी साउंड और एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन जेब पर ज़्यादा बोझ डाले बिना मिल सके। यह हाल ही में इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन (मॉडल B193) पर दिखा है और भारत में नोएडा स्थित Optiemus में बनने का इशारा है। इंडियन सर्टिफिकेशन पर भी CMF Buds Neo के साथ इसकी झलक मिली है, यानी लॉन्च ज़्यादा दूर नहीं लगता।

यहाँ एक बात साफ कर दें, Nothing के लिए Pokémon वाला टीज़र कोई नई बात नहीं। पहले भी कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को कोडनेम देती रही है, जैसे Phone (2a) के लिए Aerodactyl, (2a) Plus के लिए Mega Aerodactyl, और Phone (3a) के साथ Arcanine। यह कंपनी की पहचान बन चुकी अपनी ही स्टाइल है, जिसमें वह लॉन्च से पहले लोगों को उलझाकर चर्चा बटोर लेती है।

ये पढ़ें: iPhone 18 में होगी दोगुनी RAM, फिर भी नहीं बढ़ेगी कीमत, वजह है नई Siri

फिलहाल Nothing ने न तो किसी Pokémon कोलैबोरेशन की पुष्टि की है और न ही कोई तारीख बताई है। यानी असली तस्वीर तो ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर ही साफ होगी, पर तब तक फैंस का Pokedex खंगालना जारी रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo S2 vs Redmi Turbo 5: कर्व्ड डिस्प्ले या दोगुनी रफ्तार, किसके लिए कौन सा सही?

vivo S2 vs Redmi Turbo 5: ₹40,000 के आसपास एक अच्छा फोन ढूंढ रहे हैं, तो हाल ही में दो फोन सामने आये हैं, जो सीधे एक दूसरे के सामने आ खड़े हुए हैं। एक है अभी लॉन्च हुआ vivo S2, जिसके साथ vivo की S-सीरीज़ करीब सात साल बाद भारत लौटी है, और जिसका …

ImageSamsung का नया टीज़र आउट – “New Shape” के पीछे छिपा है नया और चौड़ा Galaxy Z Fold8

Samsung ने आने वाली Galaxy Z Fold सीरीज़ के लिए अपना टीज़र कैंपेन आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है, और इस बार कंपनी की पूरी नज़र एक ही डिवाइस पर टिकी दिख रही है – Galaxy Z Fold8। अब तक Samsung अपने Instagram और YouTube चैनलों पर छह टीज़र वीडियो शेयर कर चुका है, …

Imageभारत आ रहे हैं vivo के दो धांसू फोन, X300 Ultra और X300 FE में मिलेगा कुछ नया

vivo ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसके नए स्मार्टफोन vivo X300 Ultra और vivo X300 FE भारत में लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी की भारत वेबसाइट पर दोनों फोन के टीज़र पेज लाइव हो चुके हैं, जिससे साफ है कि अब इन्हें चीन के बाहर भी पेश किया जा रहा है। …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.