Ola-Uber की ये चालाकी जानकर बचा सकते हैं अपने पैसे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मुझे ड्राइविंग नहीं आती और जब भी कहीं जाना हो तो तो सबसे पहले मैं Ola-Uber ही सोचती हूँ, लेकिन iPhone वाले अब ऐसा करने से डरने लगे हैं। ये दोनों कम्पनियां Android फोनों पर कम और iPhones पर ज़्यादा किराया दिखाती हैं, ऐसा इन पर आरोप लगा है। आइये आपको बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

दरअसल, कुछ समय पहले एक व्यापारी ने “X” पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उसने एक फोटो में Uber ऐप पर एक ही जगह के लिए Android और iPhone पर अलग-अलग कीमतें दिखाईं थीं। इस पोस्ट के आते ही, ये पोस्ट वायरल हो गई और इस मामले ने तूल पकड़ लिया। इसी मामले को लेकर क्या कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने दोनों कंपनियों को नोटिस भेजा है।

इस समय भारत की दोनों कंपनियों को CCPA के नोटिस भेजा है और इस बात का जवाब भी माँगा गया है। उपभोक्ताओं के इस गड़बड़ी की जानकारी केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी को भी X पर दी।

लेकिन प्रश्न ये है कि क्या वास्तव में ये दोनों कंपनियां, Ola-Uber ग्राहकों को iPhone पर कैब का किराया ज़्यादा और Android यूजर्स की कम दिखाती हैं ? आइये जानते हैं, इस पर Ola और Uber ने क्या कहा है ?

Ola और Uber ने दिया नोटिस का जवाब

इस पूरे मामले पर Ola और Uber दोनों कंपनियों, इन आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया है। Uber की तरफ से अधिकारी ने कहा है कि, “हम अपने कैब के किराए ग्राहक के फोन के मॉडल के आधार पर तय नहीं करते। हम खुद कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी के साथ मिलकर जो भी गलतफहमी को दूर करने के लिए काम करेंगे।”

Ola ने भी अपनी सफाई में कुछ ऐसा ही कहा है। उनके अनुसार “उनके सभी ग्राहकों के लिए एक समान मूल्य निर्धारण नीति है, और वो एक ही राइड के लिए अलग-अलग OS पर चलने वाले वाले फोनों के आधार पर किराया नहीं वसूलते।”

लेकिन अभी तक इस पर Apple और Google ने पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई है। अब मामला सोशल मीडिया और मीडिया के बीच काफी बड़ा हो चुका है और देखना ये है कि सरकार की तरफ से इस मामले की जांच में निष्कर्ष क्या निकलता है और उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए सरकार क्या कदम उठाती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageXiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

Xiaomi अपने Pro Max फोन को कैमरे के मामले में हमेशा सबसे आगे रखने की कोशिश करता है, और अब इसके अगले फ्लैगशिप को लेकर एक दिलचस्प लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 Pro Max में दो-दो 200MP कैमरे देखने को मिल सकते हैं और अगर ये सच हुआ, तो कैमरा …

ImageiQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट आख़िरकार तय, लेकिन पर ये फोन सस्ता नहीं मिलेगा

दर्जनों लीक, अफवाहों और टीज़र के बाद iQOO India ने आख़िरकार अपने अगले मिड-रेंज फोन iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। iQOO Z11x का रिव्यू हम इसी साल कर चुके हैं, लेकिन iQOO Z11 उससे ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा और कीमत भी उससे ज़्यादा होगी। ये पढ़ें: अगस्त 2026 में …

ImageE20 petrol से माइलेज और इंजन की टेंशन? ₹15 लाख से कम में ये 5 Electric Cars हैं बेहतर विकल्प

best electric cars under 15 lakh – पिछले कुछ महीनों से E20 petrol हर तरफ चर्चा में है। कई गाड़ी मालिकों की शिकायत है कि E20 आने के बाद उनकी कार की माइलेज गिर गई है, तो कुछ लोगों को अपने पुराने इंजन को लेकर चिंता सता रही है, खासकर उन गाड़ियों को लेकर जो …

ImageGoogle Photos की स्टोरेज बार-बार फुल? ये 5 सेटिंग्स बंद करते ही बचेगा कई GBs स्पेस

अच्छी-भली फोटो खींचने जाओ और स्क्रीन पर “Storage full” का नोटिफिकेशन आ जाए, नई फोटोज़ का बैकअप बीच में अटक जाए, और उसी अकाउंट पर Gmail के मेल आने बंद हो जाएं, ये झुंझलाहट लगभग हर स्मार्टफोन यूज़र झेलता है। ज़्यादातर लोग यहीं Google One का पेड प्लान खरीदने की सोचने लगते हैं। लेकिन पैसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.